Click here to access the best NCERT Solutions Class 3 Hindi Veena Chapter 7 मित्र को पत्र textbook exercise questions and answers.
मित्र को पत्र NCERT Class 3rd Hindi Veena Chapter 7 Question Answer
मित्र को पत्र Class 3 Question Answer
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास (पृष्ठ 58-62)
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
रूपम ने किसे पत्र लिखा और उसमें क्या लिखा है?
उत्तर-
रूपम ने अपने मित्र अभिषेक को पत्र लिखा है। रूपम ने लिखा है कि वह अपनी छुट्टियाँ मनाने अपने नाना-नानी के घर गुवाहाटी आया हुआ है। गुवाहाटी बहुत ही सुंदर और विशाल महानगर है जो ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित है। इस नदी में ‘माजुली’ नाम का बहुत बड़ा द्वीप भी है। रूपम ने लिखा कि उसने असम के विश्वप्रसिद्ध वैष्णवमठ ‘सत्र’ में ‘सत्रिया’ नृत्य भी देखा। वहाँ नीलांचल पर्वत पर कामाख्या देवी एवं उमानंद मंदिर भी दर्शन करने गए। साथ ही रूपम ने यह भी लिखा कि उसकी नानी माँ ने उसे बताया कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना बहुत आवश्यक है।
प्रश्न 2.
पत्र के अनुसार रूपम अपनी गरमी की छुट्टियाँ बिताने कहाँ गया हुआ है?
उत्तर-
पत्र के अनुसार रूपम अपनी गरमी की छुट्टियाँ बिताने अपने नाना-नानी के घर गुवाहाटी गया हुआ है।
प्रश्न 3.
आप अपनी गरमी की छुट्टियाँ बिताने कहाँ गए थे? बताइए।
उत्तर-
मैं अपनी गरमी की छुट्टियाँ बिताने दादा-दादी के घर गया था। मेरे दादा-दादी कोलकाता शहर में रहते हैं। वहाँ मैंने ‘विक्टोरिया मेमोरियल’, हावड़ा ब्रीज साइंस सीटी, बेलूर माठ, बिरला मंदिर देखा।
प्रश्न 4.
शारीरिक श्रम के बारे में रूपम की नानीजी ने उसे क्या सलाह दी?
उत्तर-
शारीरिक श्रम के बारे में रूपम की नानीजी ने उसे बताया कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना बहुत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद भी बहुत आवश्यक है।
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
इस पत्र से गुवाहाटी नगर के बारे में आपको क्या-क्या जानकारी मिली?
उत्तर-
- गुवाहाटी भारत के पूर्वोत्तर प्रदेशों का प्रवेश द्वार है।
- गुवाहाटी नगर ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित है।
- ब्रह्मपुत्र नदी में ‘माजुली’ नाम का एक बहुत बड़ा द्वीप भी है।
- माजुली में असम के विश्वप्रसिद्ध वैष्णवमठ ‘सत्र’ स्थित है।
- गुवाहाटी नगर के समीप नीलांचल पर्वत पर कामाख्या देवी मंदिर स्थित है।
- उमानंद मंदिर भी गुवाहाटी महानगर में स्थित है। यहाँ पहुँचने के लिए नाव-यात्रा करनी पड़ती है।
प्रश्न 2.
शारीरिक श्रम करना क्यों आवश्यक है? क्या आप प्रतिदिन कोई शारीरिक श्रम करते हैं?
उत्तर-
शारीरिक श्रम करने से व्यक्ति शरीर और मन से स्वस्थ व ऊर्जावान रहता है। कहा गया है “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है।” शारीरिक श्रम से हम तंदुरुस्त और मजबूत बनते हैं। पाचन क्रिया ठीक रहती है। रक्त संचार में वृद्धि और मन प्रसन्न रहता है। इसलिए हमें शारीरिक श्रम करना आवश्यक है। जी हाँ, मैं प्रतिदिन विभिन्न तरह के खेल खेलता हूँ। जैसे-खो-खो, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, हॉकी इत्यादि।
प्रश्न 3.
पत्र के अनुसार रूपम और अभिषेक कौन-कौन से खेल खेलते हैं?
उत्तर-
पत्र के अनुसार रूपम और अभिषेक बड़े आनंद से खो-खो, पिट्टू, क्रिकेट और फुटबॉल खेलते हैं।
प्रश्न 4.
आपको कौन-कौन से खेल खेलना पसंद हैं? सूची बनाइए और लिखिए।
उत्तर-
- कबड्डी
- आँख-मिचौली (लुका-छिपी)
- गिल्ली-डंडा
- कैरमबोर्ड
- टेबल-टेनिस
- बैडमिंटन
- खो-खो
- साईकिल रेस
- शतरंज
- रस्साकशी
भाषा की बात
प्रश्न 1.
आपने जो पत्र पढ़ा, उसमें कुछ खेलों के नाम आए हैं। आप और भी अन्य खेलों के नाम जानते और उन्हें खेलते होंगे। नीचे दी गई वर्ग पहेली में कुछ खेलों के नाम ढूँढ़िए और लिखिए-
उत्तर-
प्रश्न 2.
क्या आपके घर अथवा विद्यालय में कोई अन्य खेल भी खेले जाते हैं? उनके नाम नीचे लिखिए-
उत्तर-
लूडो, साँप-सीढ़ी, कुश्ती, पतंगबाजी, जूडो, भालाफेंक, ताश का खेल, साइकिल रेस, तैराकी, लुका-छिपी। अन्य कई सारे खेल घर एवं विद्यालय में खेले जाते हैं।
प्रश्न 3.
पत्र में ‘त्र’ तथा ‘श्र’ संयुक्त अक्षरों का प्रयोग हुआ है।
(क) ‘त्र’ संयुक्त अक्षर त् और र के मेल से बनता है।
(ख) ‘श्र’ संयुक्त अक्षर श् और र के मेल से बनता है।
अब आप पत्र में ‘त्र’ और ‘श्र’ संयुक्त अक्षरों के प्रयोग से बने शब्दों को ढूँढ़कर नीचे लिखिए। आप अपनी सोच से भी ‘त्र’ तथा ‘श्र’ संयुक्त अक्षरों के प्रयोग से बने नए शब्द लिख सकते हैं।
उत्तर-
‘त्र’ वाले शब्द | ‘श्र’ वाले शब्द |
मित्र | श्रम |
पत्र | श्रद्धालु |
ब्रह्मपुत्र | परिश्रम |
त्रिनेत्र | श्रीमान |
त्रिभुज | श्रीनगर |
प्रश्न 4.
शब्द लड़ी बनाइए – जैसे ‘घर’ में अंतिम वर्ण ‘र’ है तो अगली कड़ी में ‘र’ से ‘रस्सी’ लिखा है। अब आप इस शब्द लड़ी को पूरा कीजिए।
उत्तर-
प्रश्न 5.
पत्र में आए निम्नलिखित शब्दों में से नाम वाले शब्द (संज्ञा ) ढूँढ़कर उनमें अपनी पसंद का रंग भरिए।
उदाहरण- नगर, पर्वत, रूपम आदि।
उत्तर-
नाम वाले शब्द
थोड़ा और जानिए
प्रश्न 1.
भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में आठ प्रदेश हैं। ये अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विविध परंपराओं हेतु प्रसिद्ध हैं। ये आठ प्रदेश हैं-
कक्षा में अपने सहपाठियों और शिक्षक के साथ पूर्वोत्तर प्रदेशों पर चर्चा कीजिए।
उत्तर-
भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में आठ प्रदेश है। ये अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विविध परंपराओं हेतु प्रसिद्ध हैं।
प्रदेश | राजधानी | देखने योग्य स्थान |
1. असम | दिसपुर | कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, कामाख्या मंदिर, शिव सागर |
2. अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर | नमदफा राष्ट्रीय उद्यान, तवांग मठ, जीरो |
3. मणिपुर | इंफाल | लोकटल झील, इमा बाजार, लेइबुल नामजाओ |
4. मिजोरम | आइजोल | थेनजोल, वंतारंग झरना |
5. मेघालय | शिलांग | बालपक्रम, चेरापुंजी, लिविंग रुट ब्रिज |
6. नागालैंड | कोहिमा | नतांगकी राष्ट्रीय उद्यान, खो नोमा, मोकोक चुंग |
7. त्रिपुरा | अगरतला | उज्जयंता पैलेस, त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, रुद्र सागर झील |
8. सिक्किम | गंगटोक | पेलिंग, चांगुझील, रूमटेक। |
भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्थल, जातीय विरासत, मनभावन मौसम और विशिष्ट सांस्कृतिक आकर्षण के लिए प्रसिद्ध हैं। आमतौर पर इस क्षेत्र में वर्षभर उच्चवर्षा के साथ आर्द्र उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु का अनुभव होता है। इन प्रदेशों में लोगों का मुख्य भोजन मोमोज, शुकपा (नूडलसूप) पोर्क, मछली, चाय और चावल है। ये आठों प्रदेश सांस्कृतिक विविधता, अनूठी परंपराओं, संगीत, नृत्य एवं व्यंजन के लिए प्रसिद्ध हैं।
प्रश्न 2.
इस पत्र में आपने गुवाहाटी स्थित दो मंदिरों के बारे में पढ़ा है-
आपके राज्य में भी कुछ प्रमुख धार्मिक स्थल होंगे। ऐसे स्थानों के बारे में अपने घर के सदस्यों से जानकारी प्राप्त कीजिए और कक्षा में सबको बताइए।
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।
खेल गीत
प्रश्न 1.
समूह में खेले जाने वाले बहुत से खेलों के साथ सामूहिक रूप से गीत या तुकबंदियाँ गाई जाती हैं, जैसे कि ‘हरा समंदर गोपी चंदर’। ऐसे ही कोई दो गीत गाइए और लिखिए-
उत्तर-
1. छू-छू मंतर बोले सिकंदर
गोटी पकड़े हो जाए बंदर।
2. कोसंपा भई कोसंपा
देखो सज गए कोसंपा।
Class 3 Hindi Chapter 7 मित्र को पत्र पाठ का सार Summary
गुवाहाटी भारत के पूर्वोत्तर प्रदेशों का प्रवेश द्वार है। यह महानगर ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा हुआ है। इस नदी में ‘माजुली’ नाम का एक बड़ा द्वीप है जो भारत का सबसे बड़ा द्वीप है। माजुली में असम के विश्व प्रसिद्ध वैष्णवमठ ‘सत्र’ है। ‘सत्र’ का ‘सत्रिया’ नृत्य भारत का शास्त्रीय नृत्यों में से एक है। गुवाहाटी नगर के समीप नीलांचल पर्वत पर ‘कामाख्या’ एवं ‘उमानंद’ मंदिर स्थित है।
गुवाहाटी में अनेक दर्शनीय स्थल हैं एवं विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए थोड़ा-बहुत पैदल भी चलना पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए पैदल चलना, खेलना बहुत आवश्यक है क्योंकि शरीर स्वस्थ रहेगा तो मन भी स्वस्थ रहेगा। इसलिए अपने मित्रों के साथ रूपम भी कई तरह के खेल खेलता है जैसे- खो-खो, पिट्टू, क्रिकेट, फुटबॉल। रूपम का प्रिय मित्र अभिषेक है।
शब्दार्थ : तट – किनारा। समीप – पास। श्रद्धालु – भक्तगण। द्वीप – स्थल का वह भाग जिसके चारों ओर पानी हो। दर्शन – प्रत्यक्ष देखना। तन – शरीर, देह।
- प्रस्तुत पाठ ‘मित्र को पत्र’ के माध्यम से बच्चे पत्र-लेखन विधा को जान पाएँगे।
- इस उम्र में बच्चे कल्पनाशील होते हैं।
- पत्रों के द्वारा वह अपनी बात या मन के भावों को कागज पर उतारने का प्रयत्न करना सीखेंगे।
- शारीरिक श्रम अर्थात् सुबह की सैर, खेलना-कूदना इत्यादि के महत्व को जानेंगे।
- भारत के पूर्वोत्तर प्रदेशों तथा उनके दर्शनीय स्थलों के बारे में भी जान पाएँगे।
- पत्र के द्वारा अपने मन की बात किसी अन्य से कैसे कर सकते हैं? बच्चे इस कला से भी अवगत होंगे।