Click here to access the best NCERT Solutions Class 3 Hindi Veena Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी textbook exercise questions and answers.
बीरबल की खिचड़ी NCERT Class 3rd Hindi Veena Chapter 6 Question Answer
बीरबल की खिचड़ी Class 3 Question Answer
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास (पृष्ठ 49-55)
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
आप सर्दी को कम करने के लिए क्या-क्या उपाय करते हैं?
उत्तर-
गर्म कपड़े पहनते हैं, हीटर चलाते, रजाई या कंबल ओढ़ते हैं और गरम-गरम सूप इत्यादि पीते हैं।
प्रश्न 2.
अपने द्वारा किए गए सबसे कठिन काम का अनुभव बताइए।
उत्तर-
जब मैं गरमी की छुट्टियों में दादी जी के गाँव गई थी तब मैं पहली बार आम के पेड़ पर चढ़ी थी। सच में पेड़ पर चढ़ना एक कठिन कार्य है।
प्रश्न 3.
आपके अनुसार पकाने के लिए बर्तन से आग कितनी दूर होनी चाहिए?
उत्तर-
बर्तन और आग एक दूसरे को स्पर्श कर (छू) सकें- बस इतनी ही दूरी होनी चाहिए।
प्रश्न 4.
क्या आपने कभी खिचड़ी खाई है? क्या आपको पता है कि इसे कैसे बनाया जाता है?
उत्तर-
हाँ, मैंने खिचड़ी खाई है। सबसे पहले गैस पर एक बर्तन (पतीला/कुकर) में पानी डाल कर रखेंगे। फिर उसमें चावल, दाल, हल्दी, नमक आदि डालेंगे। उसे अच्छे से उबाल देंगे। उसे तब तक उबालेंगे, जब तक सभी चीजें एक साथ घुल-मिल नहीं जाती। इस प्रकार घुल-मिल जाने पर खिचड़ी तैयार हो जाती है। खिचड़ी बहुत ही स्वादिष्ट होती है।
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
बीरबल किसलिए प्रसिद्ध थे?
उत्तर-
बीरबल अपनी चतुराई के लिए प्रसिद्ध थे।
प्रश्न 2.
वह व्यक्ति पूरी रात पानी में कैसे खड़ा रहा?
उत्तर-
बादशाह के महल के दीपक के प्रकाश को देखते हुए वह व्यक्ति पूरी रात पानी में खड़ा रहा।
प्रश्न 3.
बादशाह को उस व्यक्ति की बात पर क्यों आश्चर्य हुआ?
उत्तर-
अत्यधिक सर्दी में पूरी रात ठंडे पानी में खड़े रहना असंभव सा था इसलिए बादशाह को आश्चर्य हुआ।
प्रश्न 4.
बादशाह ने अगले दिन उस व्यक्ति को इनाम क्यों नहीं दिया?
उत्तर-
बादशाह को लगा कि वह व्यक्ति राजमहल में रातभर जलने वाले दीपक के सहारे पूरी रात ठंडे पानी में खड़ा रहा इसलिए बादशाह ने उसे इनाम नहीं दिया।
प्रश्न 5.
बीरबल ने उस व्यक्ति की सहायता कैसे की?
उत्तर-
जब बादशाह बीरबल के यहाँ पहुँचे तो उन्होंने देखा कि एक लंबे बाँस के ऊपरी सिरे पर एक हाँडी लटकी हुई है। हाँडी से बहुत नीचे भूमि पर बहुत थोड़ी-सी आग जल रही है। बादशाह ने हैरानी से पूछा, “बीरबल! भला यह खिचड़ी कैसे पक सकती है? हाँडी तो आग से बहुत दूर है।” बीरबल ने उत्तर दिया कि हुजूर अगर वह व्यक्ति राजमहल के दीपक की गर्मी के सहारे रातभर ठंडे पानी में खड़ा रह सकता है तो मेरी खिचड़ी आग से दूर होते हुए भी क्यों नहीं पक सकती?
भाषा की बात
प्रश्न 1.
पढ़िए, समझिए और चिह्नित शब्दों के विपरीत शब्द लिखिए।
जब बादशाह बीरबल के यहाँ पहुँचे तो उन्होंने देखा कि एक लंबे बाँस के ऊपरी सिरे पर एक हाँडी लटकी हुई है। हाँडी से बहुत नीचे भूमि पर बहुत थोड़ी-सी आग जल रही है। बादशाह ने हैरानी से पूछा, “बीरबल! भला यह खिचड़ी कैसे पक सकती है? हाँडी तो आग से बहुत दूर है।”
उदाहरण- लंबे – छोटे
उत्तर-
लंबे – छोटे
एक – अनेक
नीचे – ऊपर
बहुत – कम
दूर – पास
प्रश्न 2.
वाक्य को सही करके लिखिए-
उदाहरण- अकबर के दरबार अनेक विद्वान् थे।
अकबर के दरबार में अनेक विद्वान् थे।
(क) अकबर और बीरबल के बारे अनेक कहानियाँ प्रसिद्ध हैं।
(ख) गाँव लोग आग जलाकर उसके चारों और बैठे बातें कर रहे थे।
(ग) उन्होंने सोचा इस दुखी व्यक्ति सहायता करनी चाहिए।
(घ) बीरबल कहलवाया कि मैं खिचड़ी पका रहा हूँ, पक जाने पर दरबार में उपस्थित हो जाऊँगा ।
उत्तर-
(क) अकबर और बीरबल के बारे में अनेक कहानियाँ प्रसिद्ध हैं।
(ख) गाँव के लोग आग जलाकर उसके चारों ओर बैठे बातें कर रहे थे।
(ग) उन्होंने सोचा इस दुखी व्यक्ति की सहायता करनी चाहिए।
(घ) बीरबल ने कहलवाया कि मैं खिचड़ी पका रहा हूँ, पक जाने पर दरबार में उपस्थित हो जाऊँगा।
प्रश्न 3.
वर्ग पहेली में खाने की वस्तुएँ ढूँढ़ कर उन पर घेरा लगाइए-
उत्तर-
कहानी की बात
उत्तर-
जीवों एवं वस्तुओं की विशेषताएँ
ध्यानपूर्वक पढ़िए व समझिए-
प्रश्न 1.
ऊपर दिए गए वाक्यों को आपने भली प्रकार समझ लिया है। अब दिए गए वाक्यों में विशेषता बताने वाले शब्द भरिए-
(क) पीहू एक ______________ लड़की है।
(ख) गौरव अपने साथियों में सबसे ______________ है।
(ग) पेड़ की पत्तियाँ ______________ हैं।
(घ) अदम्य एक ______________ लड़का है।
(ङ) आम बहुत ______________ है।
उत्तर-
(क) पीहू एक साहसी लड़की है।
(ख) गौरव अपने साथियों में सबसे लंबा है।
(ग) पेड़ की पत्तियाँ हरी हैं।
(घ) अदम्य एक अच्छा लड़का है।
(ङ) आम बहुत मीठा है।
प्रश्न 2.
नीचे लिखे शब्दों में से जो सही शब्द हैं, उनमें रंग भरिए-
उत्तर-
आइए कुछ बनाएँ
प्रश्न 1.
आइए, आज एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं, जिसका नाम है- चटपटी भेलपूरी।
इसके लिए आपको जो सामग्री चाहिए, वह है-
- मुरमुरे (एक कटोरी)
- बारीक कटा प्याज (एक छोटा)
- बारीक कटा टमाटर (एक छोटा)
- बारीक कटा खीरा (छोटा टुकड़ा)
- बारीक कटी हरी मिर्च (आधी)
- नीबू का रस (आधा)
- नमक (स्वाद के अनुसार)
- चाट मसाला (छोटा आधा चम्मच)
- अमचूर (एक चुटकी)
- धनिया पत्ती (सजावट के लिए)
इनको मिलाइए और चटपटी भेलपूरी बाँटकर आनंद से खाइए।
उत्तर-
छात्र स्वयं बनाएँ।
पता कीजिए
प्रश्न 1.
इस कहानी में यमुना नदी का जिक्र किया गया है। भारत की कुछ और नदियों के बारे में पता कीजिए और नाम लिखिए-
उत्तर-
यमुना – गंगा
नर्मदा – सरस्वती
कावेरी – अलखनंदा
मंदाकिनी – गोदावरी
झटपट कहिए
उत्तर-
छात्र झटपट कहने का प्रयास स्वयं करें।
आइए सुनें कहानी
बीरबल की तरह एक और विद्वान् तेनालीराम भी अपनी चतुराई के लिए बहुत प्रसिद्ध थे। उनके बारे में पता कीजिए और उनके किस्से पढ़कर कक्षा में अपने साथियों को सुनाइए।
उत्तर-
विद्यार्थी स्वयं करें।
नोट – इस प्रश्न का उत्तर विद्यार्थी इंटरनेट से ढूँढ़ सकते हैं या अपने घर के बड़े-बुर्जुगों से भी पूछ सकते हैं।
Class 3 HIndi Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी पाठ का सार (Summary of the Chapter)
अकबर के दरबार में अनेक विद्वान थे। उनमें से एक बीरबल थे। वे अपनी चतुराई के लिए जाने जाते थे। वे अपनी चतुराई से बादशाह को भी हरा देते थे। एक बार अकबर किसी गाँव से जा रहे थे। सर्दी के दिन थे। उन्होंने देखा कुछ लोग आग सेंकते हुए बातें कर रहे थे। एक व्यक्ति कह रहा था कि मैं यमुना के पानी में रातभर खड़े रह सकता हूँ। अकबर को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ।
उन्होंने उस व्यक्ति से कहा कि यदि तुम ऐसा कर लोगे तो मैं तुम्हें थैली भर मोहरें इनाम में दूँगा। अगली रात अपने कहे अनुसार वह व्यक्ति पूरी रात यमुना के ठंडे जल में खड़ा रहा। प्रातः वह दरबार में आया तो बादशाह ने हैरानी से पूछा कि तुम पूरी रात पानी में कैसे खड़े रहे? उसने बताया कि महाराज राजमहल से दीपक का प्रकाश आ रहा था और उसे देखते हुए मैं पानी में खड़ा रहा।
राजा ने कहा कि तुम मेरे दीपक की गरमी के कारण ही सर्दी से बच सके। तुम्हें कोई इनाम नहीं मिलेगा। वह दुखी हो वहाँ से चला गया। बीरबल ने यह सब देखा और उस व्यक्ति की सहायता करने की सोची। बीरबल अगले दिन दरबार नहीं आए। अकबर ने बुलावा भेजा ताकि पता चले कि बीरबल बीमार तो नहीं है। इस पर बीरबल ने कहलवाया कि वे खिचड़ी पका रहे हैं, पक जाने पर दरबार में आ जाएँगे। अगले दिन भी जब बीरबल नहीं आए तब बादशाह स्वयं उसे देखने गए। वहाँ पहुँचकर उन्होंने देखा कि एक बहुत लंबे बाँस के ऊपरी सिरे पर एक हाँडी लटकी हुई है और हाँडी के बहुत नीचे थोड़ी-सी आग जल रही है।
बादशाह ने हैरानी से पूछा कि बीरबल, भला यह खिचड़ी कैसे पक सकती है? हाँडी तो आग से बहुत दूर है। बीरबल ने उत्तर दिया कि हुज़ूर अगर वह व्यक्ति राजमहल के दीपक की गर्मी के सहारे रातभर ठंडे पानी में खड़ा रह सकता है तो इस आग से मेरी खिचड़ी क्यों नहीं पक सकती? बादशाह को बात समझ में आ गई। उन्होंने उस व्यक्ति को दरबार में बुलाकर सम्मान के साथ मोहरों की थैली भेंट कर दी।
शब्दार्थ : आश्चर्य – हैरानी। उपस्थितः – मौजूद हाजिर प्रसिद्ध – मशहूर, जाने-माने। चाव – इच्छा, चाह। हाँडी – मिट्टी का बना गोलाकार बर्तन जिसमें चीजें पकाई जाती हैं। भेंट – तोहफा। सम्मान – इज्जत। मोहरें – सिक्के। प्रकाश – रोशनी, उजाला।
- इस पाठ के माध्यम से बच्चों की तर्कशक्ति का विकास होगा।
- बच्चे जिज्ञासु होते हैं तो वे इस पाठ को पढ़कर अवश्य सही और गलत के बारे में सोचेंगे। इससे उनका मानसिक विकास होगा।
- इसे पढ़कर उन्हें जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा भी प्राप्त होगी। वे बड़ी ही सरलता व सुगमता से अपने परिवेश के साथ जुड़ पाएँगे।
- उन्हें मित्रता, सहयोग तथा सूझ-बूझ से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
- वे भारत की लोक कथाओं के बारे में भी जान पाएँगे। साथ ही साथ भारत की पवित्र नदी यमुना के बारे में भी जानेंगे।
- व्याकरण की दृष्टि से बच्चे विशेषण व विपरीत शब्द भी जान पाएँगे।