Students can find that completing Class 2 Hindi Sarangi Worksheet Chapter 22 चार दिशाएँ improves their confidence in the subject.
Char Dishayen Class 2 Worksheet
Char Dishayen Class 2 Hindi Worksheet
पाठ के विषय में – इस कविता में चारों दिशाओं के बारे में बताया गया है। सूरज जहाँ से उगता है वहाँ पूरब होता है, उसके पीठ-पीछे पश्चिम, बायीं ओर उत्तर और दायीं और दक्षिण होता है ।

उगता सूरज जिधर सामने
उधर खड़े हो मुँह करके तुम
ठीक सामने पूरब होता
और पीठ पीछे है पश्चिम
बायीं ओर दिशा उत्तर की
दायीं ओर तुम्हारे दक्षिण
चार दिशाएँ होती हैं यों
पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण ।
-साभार, यू. पी., बोर्ड एवं एस. सी. ई. आर. टी.
| कठिन शब्द | अर्थ |
| सूरज | सूर्य |
| पूरब | पूर्व |
| ओर | तरफ |
अभ्यास कार्य – 1
प्रश्न 1.
बातचीत के लिए-
आप दिशा का अनुमान कैसे लगाते हैं?
उत्तर : ___________________________________
_______________________________________
नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। इन शब्दों से अपनी-अपनी कहानी बनाइए और कक्षा में सुनाइए।
आकाश, ओले, बादल, जंगल, मिलकर, जानवर, शेर,
‘हाथी, लोमड़ी, डर, सुबह, खुशी-खुशी, नाचना, पहाड़
![]()
प्रश्न 2.
खेल-खेल में-
एक गोले में बैठकर इस गतिविधि को कीजिए –
आपके दाईं ओर कौन-कौन से मित्र बैठे हैं ?
उत्तर : ___________________________________
_______________________________________
आपके बाईं ओर कौन – कौन से मित्र बैठे हैं ?
उत्तर : ___________________________________
_______________________________________
बाईं ओर से आप किस नंबर पर हैं ?
उत्तर : ___________________________________
_______________________________________
दाईं ओर से आप किस नंबर पर हैं ?
उत्तर : ___________________________________
_______________________________________
प्रश्न 3.
आइए, कुछ बनाएँ-
छोटे समूहों में चारों दिशाओं के नाम लिखे हुए कार्ड्स बनाइए और दीवारों पर सही जगह लगाइए। चारों दिशाओं के लिए कुछ चित्र भी बनाइए।
उत्तर : ___________________________________
_______________________________________
चार दिशाएँ Worksheet
खोजें-जानें
1. कविता की पहली पंक्ति का दूसरी पंक्ति से मिलान करें।

![]()
2. चित्र को पहचानकर उनके नीचे दिशाएँ लिखने का प्रयास करो-

3. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) कक्षा में आपके बायीं तरफ कौन बैठता है?
(ख) कक्षा में आपके दायीं तरफ कौन बैठता है?
(ग) आपकी कक्षा का श्यामपट्ट/श्वेतपट्ट किस दिशा में लगा है?
(घ) कक्षा में बैठते हुए आपके सिर के पीछे कौन-सी दिशा है?
(ङ) आपका स्कूल आपके घर से कौन-सी दिशा में है?
खेल-खेल में
1. निम्न शब्दों के विलोम शब्द वर्ग पहेली से ढूँढ़कर लिखिए-

![]()
2. अक्षरों को सही क्रम में रखकर शब्द बनाइए-

3. नीचे दी गई सूची में से छाँटकर लिखिए कि आप किस काम को दिन में करते हैं और किस काम को रात में करते हैं?

![]()
4. पता करके लिखिए इनमें से किसकी संख्या एक है और किसकी अनेक है।}
सूरज — …………………
तारें — …………………
धरती — …………………
दिशाएँ — …………………
बादल — …………………
चाँद — …………………
बच्चे — …………………
आकाश — …………………