Students can find that completing Class 2 Hindi Sarangi Worksheet Chapter 21 हाथी साइकिल चला रहा था improves their confidence in the subject.
Hathi Cycle Chala Raha Tha Class 2 Worksheet
Hathi Cycle Chala Raha Tha Class 2 Hindi Worksheet
पाठ के विषय में – यह कविता प्रेरणादायक है क्योंकि इसमें चींटी के माध्यम से बताया गया है कि सहयोग के माध्यम से हम बड़ी-से- बड़ी समस्या से निकल सकते हैं। हाथी और चींटी साइकिल से जा रहे होते हैं। हाथी साइकिल चलाता है और चींटी पीछे बैठ जाती है, तभी एक सीधी चढ़ाई आती है । चक्का पीछे सरकने लगता है।
चींटी हाथी से बोलती है कि घबराना मत दद्दा मैं धक्का देती हूँ

हाथी साइकिल चला रहा था,
पीछे चींटी बैठी थी,
झूम रहा था हवा में हाथी.
चींटी शान में ऐंठी थी ।

तभी चढ़ाई सीधी आई,
लगे हाँफने हाथी दद्दा,
चरर – मरर – चूँ रुकी साइकिल,
लगा सरकने पीछे चक्का ।

चींटी चट कूदी साइकिल से,
बोली- मत घबराना दद्दा,
आप पाँव पैडल पर मारो,
मैं हूँ न, देती हूँ धक्का !
– श्याम सुशील
| कठिन शब्द | अर्थ |
| हवा | वायु |
| शान | ठाट- बाट से |
| सरकने | खिसकने |
| घबराना | डरना |
अभ्यास कार्य – 1
प्रश्न 1.
बातचीत के लिए-
आइए, इस कविता पर एक कहानी बनाएँ । दिए गए खाली स्थान को भरकर कहानी पूरी कीजिए-
हाथी __________ चला रहा था, उसके पीछे __________ बैठी थी । हाथी मज़े से __________ था और चींटी __________ थी। आगे सीधी __________ आई और साइकिल चलाते-चलाते हाथी __________ लगा। साइकिल __________ की आवाज़ करती हुई रुक गई और उसका __________ सरकने लगा। हाथी की सहायता करने के लिए चींटी चट से __________ कूदी और उसने हाथी को कहा कि __________ आप बिलकुल भी मत __________ । आप बस पैडल पर अपने __________ मारो, मैं हूँ न, मैं __________ धक्का।
![]()
प्रश्न 2.
मेरी कहानी-
इस कविता में भी एक कहानी छुपी है, आप उस कहानी को आगे बढ़ाइए— चींटी ने साइकिल को ज़ोर से धक्का दिया। पर साइकिल आगे ही नहीं बढ़ रही थी।
उत्तर : _______________________________
___________________________________
___________________________________
प्रश्न 3.
कहानी लिखिए-

ऊपर दिए गए चित्रों में एक कहानी छुपी है । छुपी कहानी को अपने शब्दों में लिखिए-
___________________________________
___________________________________
___________________________________
![]()
डरो मत!
पाठ के विषय में – इस पाठ में स्वामी विवेकानन्द के बचपन के बारे में बताया गया है। वे बचपन से ही निडर और समझदार थे । उनका नाम नरेन्द्र था। उन्हें चंपक का पेड़ बहुत पसन्द था जो उनके मित्र के घर पर लगा हुआ था। उन्हें पेड़ पर लटककर झूलना पसन्द था। एक दिन मित्र के दादा जी ने देख लिया। उन्होंने नरेन्द्र को डराया कि वह पेड़ पर न चढ़े। लेकिन नरेन्द्र दादा जी की बात से डरे नहीं और फिर से पेड़ पर लटककर झूलने लगे। उनका मानना था कि कभी किसी के कहने पर यकीन नहीं करना चाहिए। हर बात को स्वयं सोचना समझना चाहिए और सही-गलत का निर्णय लेना चाहिए ।

| कठिन शब्द | अर्थ |
| पसंद | रुचिकर दोस्त |
| मित्र | अचरज |
| दैत्य | निडर |
हाथी साइकिल चला रहा था Worksheet
बातचीत के लिए
1. कविता की अगली पंक्ति लिखोहाथी साइकिल चला रहा था,
चरर-मरर-चूँ रुकी साइकिल,
आप पाँव पैडल पर मारो,
![]()
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) साइकिल के पीछे कौन बैठा था?
(ख) हाथी क्यों हाँफने लगा?
(ग) साइकिल का चक्का पीछे क्यों सरकने लगा था?
(घ) साइकिल को धक्का देने के लिए किसने कहा?
(ङ) चींटी हाथी को क्या कहकर पुकारती है?
3. क्या आपके पास साइकिल है? यदि हाँ तो अपनी साइकिल के बारे में कोई भी तीन बातें लिखो।
खेल-खेल में
1. नीचे दिए गए वाहनों को पहचानकर उनके नाम लिखिए-

![]()
2. 1 से 20 तक की संख्या मिलाइए और पता लगाइए कि कौन-सा जानवर बना? अब उसमें रंग भरिए-

डरो मत!
निम्न कथन किसने कहे और किससे कहे?

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
(क) नरेंद्र बड़ा होकर किस नाम से प्रसिद्ध हुआ?
(ख) स्वामी विवेकानंद बचपन से ही कैसे स्वभाव के थे?
![]()
3. सही कथन के सामने और गलत कथन के सामने का चिह्न बनाए।
(क) नरेंद्र को आम का पेड़ बहुत पसंद था।
(ख) चंपक का पेड़ उनके मित्र के घर लगा था।
(ग) दादाजी को डर था कि कहीं पेड़ के फूल ना टूट जाए।
(घ) नरेंद्र ने हँसकर कहा, “तुम भी कितने चालाक हो!”
(ङ) नरेंद्र स्वामी विवेकानंद के नाम से प्रसिद्ध हुए।
(च) खुद सोचो। इसलिए डरो मत!
(छ) इस पेड़ पर एक साँप रहता है।
4. निम्न चित्रों को पहचानकर उनके नामों से मिलाओ-

![]()
5. नीचे दिए गए पेड़ों को पहचानकर उनके नाम से मिलाइए-
