Students can find that completing Class 2 Hindi Sarangi Worksheet Chapter 19 आउट improves their confidence in the subject.
Out Class 2 Worksheet
Out Class 2 Hindi Worksheet
पाठ के विषय में – इस पाठ में खेलों के बारे में बताया गया है। खेल भी हमारे जीवन का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। इस पाठ में जीत और बबली के बारे में बताया गया है। वे दोनों रस्सी कूदना, छुपन – छुपाई, गिल्ली-डंडा, क्रिकेट इत्यादि खेल-खेलने लगे। क्रिकेट खेलते समय गेंद मोहित के घर में गिर पड़ी जो कि बन्द था। बबली ने एक कपड़े से एक गेंद बनाई। जैसे ही जीत ने ज़ोर से बल्ला घुमाया गेंद खुलकर हवा में फैल गई। बबली कपड़ा लेकर आउट -आउट चिल्लाने लगी।

| कठिन शब्द | अर्थ |
| दिन | दिवस |
| सुबह | सवेरे |
| खूब सारी | बहुत सारी |
अभ्यास कार्य – 1
प्रश्न 1.
बातचीत के लिए-
बातचीत के बाद इन प्रश्नों के उत्तर अपनी कॉपी में लिखिए-
जीत और बबली ने कौन-कौन से खेल खेले ?
उत्तर : _____________________________
_________________________________
आप कौन-कौन से खेल-खेलते हैं और किसके साथ खेलते हैं ?
उत्तर : _____________________________
_________________________________
बबली ने गेंद बनाने में कौन-कौन सी वस्तुओं का उपयोग किया ?
उत्तर : _____________________________
_________________________________
अगर-आप अंपायर होते तो क्या जीत को आउट देते ?
उत्तर : _____________________________
_________________________________
![]()
प्रश्न 2.
शब्दों का खेल-
कहानी की घटनाओं को देखिए । उन्हें सही क्रम से लगाने के लिए अंकों को शब्दों में लिखिए-

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए खेलों के बारे में जानकारी इकट्ठी कीजिए और लिखिए-
खेल का नाम : आप किस नाम से जानते हैं?
कबड्डी : _____________________________
छुपन-छुपाई : _____________________________
पिट्ठू : _____________________________
गिल्ली-डंडा : _____________________________
कंचा : _____________________________
प्रश्न 4.
खोजें- जानें-
अख़बार में से खोजकर अपनी पसंद के किन्हीं दो खिलाड़ियों के चित्र काटकर नीचे दी गई जगह पर चिपकाइए । घर में किसी बड़े व्यक्ति से इन खिलाड़ियों के बारे में पूछकर आइए और कक्षा में इन खिलाड़ियों के बारे में बताइए –

अभ्यास कार्य – 2
प्रश्न 1.
खेलगीत-

पोषम पा भाई पोषम पा,
सा रे गा मा सा रे गा
आओ मिलकर खेलें – खेल
छुपन-छुपाई छुक-छुक रेल
हँसना है मुस्काना है
फूलों-सा खिल जाना है।
-साभार, एकलव्य
खेलों के नाम को उनके लिए आवश्यक वस्तुओं से मिलाइए –

खेल सन्ध्या
सन्ध्या को हम खेलने जाते,
मित्रों संग आनन्द मनाते ।
कभी दौड़ना और उछलना,
कभी गेंद के खेल खेलना ।
कभी कबड्डी, खो-खो खेलें,
गुट्टे, आँख-मिचौनी खेलें ।
गिल्ली-डंडा सबको भाता,
सतोलिया भी मज़ा दिलाता ।
या फिर पेड़ों पर जा चढ़ना,
या हँस-हँस के बातें करना ।
जब अंधेरा होने लगता,
सबको कुछ डर लगने लगता ।
तब हम घर को वापस आते,
कल खेलेंगे यह कह जाते ।
– राकेश चन्द्र


शिक्षण-संकेत- बच्चों से चित्र में दर्शाए गए कामों नृत्य करना, तबला बजाना, ताली बजाते हुए उत्साहवर्धन करना, आनंदित होना आदि के बारे में बातचीत कीजिए। । को उनके स्थानीय नृत्य, गीत, वाद्य यंत्रों के बारे में बताने के लिए प्रोत्साहित कीजिए। बच्चों की भाषा में लोकगीतों को गाने के लिए, मिलकर लोक नृत्य करने के लिए और लोक वाद्य यंत्रों की कक्षा में बजाने के लिए आमंत्रित कीजिए। इससे बच्चों की स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

आउट Worksheet
बातचीत के लिए
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
(क) जीत और बबली ने कौन-कौन से खेल खेले?
(ख) गेंद किसके आँगन में चली गई?
(ग) जीत और बबली का खेल क्यों रुक गया?
(घ) बबली ने किन चीजों से गेंद बनाई?
(ङ) बबली क्या पकड़कर आउट-आऊट चिल्लाने लगी?
![]()
2. सही शब्द भरकर वाक्य पूरे करो-
हवा, सुतली, सुबह, गोला, बल्ला, ताला
(क) जीत और बबली ……………… से खेल रहे थे।
(ख) मोहित के घर ………………लगा हुआ था।
(ग) बबली ………………का टुकड़ा भी ले आई।
(घ) बबली ने सबको मिलाकर एक ………………बनाया।
(ङ) जीत ने ………………उठाया।
(च) गेंद खुलकर ………………में फैल गई।
खेल-खेल में
1. कहानी में घटित घटनाओं को उनके क्रम से मिलाओ।

![]()
2. किसका संबंध किसके साथ है? मिलान करो।

3. नीचे दिए गए चित्रों में से कौन-कौन-सी चीजें गेंद बनाने के लिए आवश्यक हैं (✓) व (✗) का चिह्न लगाकर बताइए।

4. चित्र को पहचानकर उसके नीचे संबंधित खेल का नाम लिखें-

![]()
खोजें-जानें
1. क्या आप भी शाम के समय खेलने के लिए घर से बाहर जाते हैं? यदि हाँ तो बताइए आप बाहर जाकर कौन-कौन से खेल खेलते हैं?
2. आपको कौन-कौन से खेल पसंद हैं? उनके नाम लिखिए-
3. अपने पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी का नाम लिखो।
4. घर के अंदर और घर के बाहर खेले जाने वाले किन्हीं चार-चार खेलों के नाम लिखिए।

खेल सन्ध्या
बच्चो! इस कविता को पढ़ो और याद करो —

सन्धया को हम खेलने जाते,
मित्रों संग आनन्द मनाते।
कभी दौड़ना और उछलना,
कभी गेंद के खेल खेलना।
कभी कबड्डी, खो-खो खेलें,
गुट्टे, आँख-मिचौनी खेलें।
गिल्ली-डंडा सबको भाता,
सतोलिया भी मज़ा दिलाता।
या फिर पेड़ों पर जा चढ़ना,
या हँस हँस के बातें करना।
जब अंधेरा होने लगता,
सबको कुछ डर लगने लगता।
तब हम घर को वापस आते,
कल खेलेंगे यह कह जाते।
![]()
चित्र और बातचीत
1. नीचे दिए गए लोक नृत्यों को देखो और उनके नाम पढ़कर याद करो-

2. नीचे दिए गए वाद्ययत्रों के चित्रों को देखकर और उनके नाम पढ़कर याद करे-
