Students can find that completing Class 2 Hindi Sarangi Worksheet Chapter 17 बरसात और मेंढक improves their confidence in the subject.
Barsaat Aur Mendhak Class 2 Worksheet
Barsaat Aur Mendhak Class 2 Hindi Worksheet
पाठ के विषय में – इस कहानी में बताया गया है कि प्रत्येक चीज़ एक-दूसरे पर निर्भर होती है और एक-दूसरे के सहयोग से ही विकसित होती है। यह प्रक्रिया निरन्तर चलती रहती है । इस कहानी में सोमारू और कमली नामक दो बच्चे होते हैं जो जंगल घूमने जाते हैं लेकिन लौटते समय उन्हें भूख लगने लगती है तभी उन्हें एक गाय दिखाई देती है । वह उससे दूध देने के लिए कहते है लेकिन गाय भी भूखी होती है, उसे हरी घास चाहिए, हरी घास को पानी, नदी भी सूखी है, उसे बरसात की प्रतीक्षा है और बादल को मेंढक के टर्र-टर्र की । मेंढक पत्थर पड़ने की वजह से नहीं निकलते। बच्चे उनसे माफ़ी माँगते हैं । फिर मेंढक टर्र-टर्र करते हैं, बरसात होती है फिर नदी भी भर जाती है। बच्चे घास में पानी देते हैं तो वह हरी हो जाती है। फिर उसे गाय को खिलाते हैं। इस प्रकार उन्हें गाय का दूध प्राप्त हो पाता है।

| कठिन शब्द | अर्थ |
| बरसात | वर्षा |
| बादल | मेघ |
| राह | रास्ता, पथ |
![]()
अभ्यास कार्य – 1
प्रश्न 1.
बातचीत के लिए-
आपको ये कहानी कैसी लगी?
उत्तर: _______________________________
___________________________________
मेंढक सोमारू और कमली की बात क्यों मान गया ? क्या आप होते तो मान जाते ?
उत्तर: _______________________________
___________________________________
कहानी से लिए इन वाक्यों को पढ़िए । क्या आपने कभी किसी मित्र के साथ ऐसा कुछ किया है जिससे उन्हें चोट लगी हो या बुरा लगा हो ?
मेंढक बोले, “हम बाहर निकलते हैं तो बच्चे हमें पत्थर मारते हैं।” दोनों बोले, “जो हुआ उसके लिए माफ़ करो । अब से तुम्हें कोई पत्थर नहीं मारेगा।”
उत्तर: _______________________________
___________________________________
प्रश्न 2.
शब्दों का खेल-
‘ढ’,‘ड’ ‘ड़’, और ‘द’ वाले शब्द बनाइए। फिर सभी शब्दों को ज़ोर से पढ़िए ।
क्या ‘ढ’, ‘ड’, ‘ड़’, और ‘द’ की ध्वनियाँ बोलने-सुनने में अलग लगती हैं ?

उत्तर: _______________________________
प्रश्न 3.
चित्रकारी और लेखन-
कमली और सोमारू ने घर जाकर क्या किया होगा ? चित्र बनाइए और कहानी को आगे बढ़ाइए।
उत्तर :

![]()
आनंदमयी कविता उठो उठो
पाठ के विषय में – यह कविता प्रेरणादायक है । सुबह होते ही पत्तियाँ हिलने लगती हैं, चिड़ियाँ बोलने लगती हैं। चारों तरफ़ रोशनी कायम हो जाती है । इसलिए हमें भी आलस्य को त्याग देना चाहिए और इस प्रकृति का आनन्द उठाते हुए भारत माँ को प्रणाम करना चाहिए ।
| कठिन शब्द | अर्थ |
| सवेरा | सुबह |
| निराली | अनोखी |
| त्यागो | छोड़ो |
पत्ती डोलीं,
चिड़ियाँ बोलीं,
हुआ सवेरा, उठो- उठो !
छाई लाली,
अहा निराली
मिटा अँधेरा, उठो-उठो !
आलस त्यागो,
प्यारे जागो,
आँखें खोलो, उठो-उठो !
देखों झाँकी,
भारत माँ की,
जय-जय बोलो, उठो- उठो !
– सोहनलाल द्विवेदी

तारांकित पाठ केवल पढ़ने के लिए है।
बरसात और मेंढक Worksheet
1. कारण बताओ-
(क) कमली ने गाय से दूध देने को क्यों कहा?
(ख) घास सूखकर पीली क्यों हो गई?
(ग) नदी क्यों सूख गई थी?
(घ) मेंढक बाहर क्यों नहीं निकलते हैं?
(ङ) बादल क्यों नहीं बरस रहे हैं?
![]()
2. दिए गए रिक्त स्थानों को भरो-
ज़रा-सा ………………दे दो तो ……………..मिटे।
मुझे हरी-हरी…………….. खिलाओ तो मैं …………….. दूँ।
मुझे …………….. दो तो मैं खाने …………….. बनूँ।
…………….. हो तो मुझे …………….. मिले।
मेंढक …………….. बोले तब तो हम ……………..
3. उदाहरण के अनुसार वाक्य सही कीजिए
उदाहरण- केला खा रहा है बंदर।
बंदर केला खा रहा है।
(क) घास लाने चले कमली और सोमारू।
(ख) पानी चले लाने कमली और सोमारू।
(ग) बिन-बरसे टँगे थे बादल तो।
(घ) पत्थर मारते हैं बच्चे।
(ङ) माफ करो जो हुआ उसके लिए।
(च) खाकर दूध दिया घास गाय ने।
![]()
4. बताओ अगर मेंढक की जगह तुम होते, तो क्या तुम मान जाते। सोचकर लिखो।
खेल-खेल में
1. कौन-सा कथन किसने कहा?
कथन — किसने कहा
(क) बरसात हो तो मुझे पानी मिले। ……………….
(ख) मुझे हरी घास खिलाओ तो मैं दूध दूँ। ……………….
(ग) मुझे पानी दो तो मैं खाने लायक बनूँ। ……………….
(घ) बच्चे हमें पत्थर मारते हैं। ……………….
(ङ) मेंढक टर्र-टर्र बोले तो हम बरसें। ……………….
(च) हमें दूध दे दो तो भूख मिटे। ……………….
2. नीचे दी गई चीजों का रंग लिखो और बॉक्स में भी वही रंग भरो-
(क) गुलाब – ……………….
(ख) घास – ……………….
(ग) बादल – ……………….
(घ) मेंढक – ……………….
(ङ) भैंस – ……………….
(च) पपीता – ……………….
3. वर्ग पहेली से चुनकर समानार्थी शब्द लिखो-

4. सही वाक्य के सामने (✓) और गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाए।
(क) चिड़िया बोली हुआ सवेरा, उठो उठो।
(ख) मेंढक बोला बच्चे हमें चप्पल मारते हैं।
(ग) गाय ने घास खाकर घी दिया।
(घ) कमली और सोमारू दूध पीकर विद्यालय गए।
(ङ) घास सूखकर पीली हो गयी थी।
(च) नदी ने कहा बरसात हो तो मुझे पानी मिले।
![]()
5. जैसे मेंढक टर्र-टर्र की आवाज करता है, उसी प्रकार नीचे कुछ जीव व उनकी आवाज दी गई हैं। जीव को उनकी आवाज से मिलाए-।

6. नीचे दिए गए जानवरों में से कौन-कौन दूध देता है? उनका नाम लिखो-

![]()
उठो उठो
शब्दों का खेल
1. रिक्त स्थान में सही शब्द चुनकर लिखो-
(क) सुबह के आते ही अँधेरा मिट जाता है। (सूरज, चाँद)
(ख) सूर्योदय के समय चारों ओर छा जाती है।
(ग) जैसे ही सूरज निकलता है, चारों ओर (उदासी, लाली) फैल जाता है। (अंधेरा, उजाला)
(घ) सूर्य से हमें मिलती है। (गर्मी, सर्दी)
(ङ) हमें का त्याग करके जल्दी उठना चाहिए।
(च) हम होने पर सोते हैं। (चादर, आलस)
(छ) हम को सोकर उठते हैं। (रात, दिन) (सुबह, सायं)
2. समान लय वाले शब्द छाँटकर सामने लिखो
बोली, जागो, निराली, हुआ, बोली
(क) त्यागो — ………………….
(ख) खोलो — ………………….
(ग) लाली — ………………….
(घ) मिटा — ………………….
(ङ) डोली — ………………….
![]()
3. आप सुबह उठकर सबसे पहले क्या करते हो, सभी पंक्तियों को पढ़कर क्रम से 1,2,3 ………………. लिखो।
(क) स्कूल जाता हूँ।
(ख) नाश्ता करता हूँ।
(ग) सोकर उठता हूँ।
(घ) नहाकर कपड़े पहनता हूँ।
(ङ) दाँत साफ़ करता हूँ।
रंगों का खेल
चित्र में मनचाहे रंग भरो-
