Students can find that completing Class 2 Hindi Sarangi Worksheet Chapter 16 मूली improves their confidence in the subject.
Muli Class 2 Worksheet
Mooli Class 2 Hindi Worksheet
पाठ के विषय में – इस पाठ में मूली का वर्णन किया गया है। नाना जी ने अपने बगीचे में मूली बोई थी। कुछ समय बाद वह उग आई। वह मोटी और लम्बी हो गई थी। नाना जी ने उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन वह असफ़ल रहे। फिर नाना जी ने नानी और नानी ने नातिन और नातिन ने अपने कुत्ते को बुलाया । सबने मिलकर ज़ोर लगाया तब जाकर मूली निकल पाई ।

| कठिन शब्द | अर्थ |
| मज़बूत | ताक़तवर, सशक्त |
| बोई | ज़मीन में डालना (जैसे- मूली का बीज बोना ) |
अभ्यास कार्य – 1
प्रश्न 1.
बातचीत के लिए-
मूली इतनी बड़ी कैसे हुई होगी ?
उत्तर : _______________________________
___________________________________
नानाजी इतनी बड़ी मूली का क्या करेंगे ?
उत्तर : _______________________________
___________________________________
मूली से क्या- क्या बनता है ?
उत्तर : _______________________________
___________________________________
मूली से बनी कौन-सी चीज़ आपको पसंद है ?
उत्तर : _______________________________
___________________________________
प्रश्न 2.
शब्दों का खेल-
कहानी के इस वाक्य को पढ़िए-
कुत्ते ने नातिन को थामा, नातिन ने नानी को थामा, नानी ने नाना को थामा, नाना ने मूली को थामा, सभी ने मिलकर ज़ोर लगाया।
‘थामा’ शब्द का क्या अर्थ हो सकता है? जरा सोचिए ! इस शब्द से कुछ वाक्य बनाकर अपनी कॉपी में लिखिए ।
उत्तर : _______________________________
___________________________________
प्रश्न 3.
सोचिए और बताइए –
im-5
दावत के बाद नानाजी और नानीजी रसोई की सफाई कैसे करेंगे ? बताइए ।
उत्तर : _______________________________
___________________________________
___________________________________
___________________________________
मूली Worksheet
1. निम्नलिखित पंक्तियों को घटनाक्रम के अनुसार 1,2,3 …………… क्रम दीजिए-
(क) नानी ने नातिन को बुलाया।
(ख) तो फिर नानी को आवाज़ लगाई।
(ग) उगो-उगो मूली। मज़बूत बनो।
(घ) तब नातिन ने अपने कुत्ते को बुलाया।
(ङ) नानाजी ने बगीचे में मूली बोयी।
(च) उग आयी मोटी और लंबी मूली।
![]()
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) मूली से खाने की कौन-कौन सी वस्तुएँ बनाई जा सकती हैं?
(ख) मूली को अंत में किस-किस ने मिलकर बाहर निकाला?
(ग) नानाजी ने मूली कहाँ बोयी थी?
(घ) कुत्ते को किसने बुलाया?
(ङ) नानाजी ने मूली से क्या कहा?
3. कुछ सब्जियाँ जमीन के ऊपर उगती हैं तथा कुछ सब्जियाँ जमीन के अंदर उगती हैं। ऐसी चार-चार सब्जियों के नाम लिखो-
| जमीन के ऊपर उगने वाली सब्जी | जमीन के अंदर उगने वाली सब्जी |
![]()
4. अंत में मूली निकालते समय मूली से कुत्ते तक के क्रम को नीचे दिए गए रेल के चित्र में लिखो-

5. नीचे दिए गए सही कथन के सामने (✓) और गलत कथन के सामने (✗) का चिह्न लगाइए-
(क) नानी ने कुत्ते को बुलाया।
(ख) नानी ने थामा नातिन को।
(ग) सबने मिलकर मूली को बाहर निकाल ही डाला।
(घ) उग आयी पतली और छोटी मूली।
(ङ) नानाजी ने बगीचे में मूली बोयी।
6. नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए-
विलोम – …………………..
मजबूत – …………………..
बाहर – …………………..
मोटी – …………………..
लंबी – …………………..
नाना – …………………..
7. जिस प्रकार मूली के पराठे बहुत प्रसिद्ध है उसी प्रकार और किस-किस चीज के पराठे प्रसिद्ध हैं?
![]()
8. नातिन ने कुत्ते को पाला था। लोग अपने घर में और कौन-कौन से जानवरों को पाल सकते हैं?

9. अलग शब्द को पहचानकर उस पर गोला लगाओ।

10. किसको किसके साथ खाते हैं?
