Students can find that completing Class 2 Hindi Sarangi Worksheet Chapter 15 किसान improves their confidence in the subject.
Kisan Class 2 Worksheet
Kisan Class 2 Hindi Worksheet
15
आनंदमयी कविता किसान
पाठ के विषय में – इस पाठ में किसान की दिनचर्या का वर्णन किया गया है। किसान चिड़ियों के जगने से पहले ही उठ जाता है । उसको कोई आराम नहीं होता है क्योंकि वह प्रतिदिन बैलों को खिला-पिलाकर खेत पर काम कराने के लिए ले जाता है। चाहें गर्मी हो या सर्दी या फिर बारिश हो तब भी वह नहीं रुकता। इसलिए हमें भोजन और किसान दोनों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि वह बड़ी मेहनत से फ़सल को उगाता है।
| कठिन शब्द | अर्थ | |
| सवेरा | सुबह | |
| मूसलाधार बारिश | वह वर्षा जो मोटी- मोटी बूँदों के रूप में बरसती है, भयंकर बारिश । | |
| ज़रा | थोड़ा- सा | |
| चैन | आराम |

नहीं हुआ है अभी सवेरा,
पूरब की लाली पहचान,
चिड़ियों के जगने से पहले,
खाट छोड़ उठ गया किसान
खिला-पिलाकर बैलों को ले,
करने चला खेत पर काम,
नहीं कभी त्योहार न छुट्टी,
उसको नहीं कभी आराम ।
गरम-गरम लू चलती सन – सन,
धरती जलती तवे समान,
तब भी करता काम खेत पर,
बिना किए आराम किसान ।
अभ्यास-पुस्तिका
बादल गरज रहे गड़-गड़-गड़,
बिजली चमक रही चम-चम,
मूसलाधार बरसता पानी,
ज़रा न रुकता लेता दम ।
हाथ-पाँव ठिठुरे जाते हैं,
घर से बाहर निकले कौन,
फिर भी आग जला, खेतों की,
रखवाली करता वह मौन ।
है किसान को चैन कहाँ,
वह करता रहता हरदम काम,
सोचा नहीं कभी भी उसने,
घर पर रह करना आराम ।
-सत्यनारायण लाल
अभ्यास कार्य – 1
प्रश्न 1.
बातचीत के लिए-
क्या आपके परिवार में कोई किसान है ? वे दिन में क्या-क्या काम करते हैं ?
उत्तर : _______________________________________
___________________________________________
क्या आप कभी खेत में गए हैं ? वहाँ क्या – क्या दिखाई देता है ?
उत्तर : _______________________________________
___________________________________________
आपको कौन-सा काम करना सबसे अच्छा लगता है ?
उत्तर : _______________________________________
___________________________________________
लू चलने का पता आपको कैसे लगता है ?
उत्तर : _______________________________________
___________________________________________
चिड़ियों को भगाने के लिए खेत में क्या लगाया जाता है ? अपनी भाषा में उसका नाम बताइए।
उत्तर : _______________________________________
___________________________________________
आपको किसान की सबसे अच्छी बात क्या लगती है ?
उत्तर : _______________________________________
___________________________________________
प्रश्न 2.
सोचिए और लिखिए-
खेत में उगने वाली कुछ वस्तुओं के नाम लिखिए-
(i) _______________________________________
(ii) _______________________________________
(iii) _______________________________________
(iv) _______________________________________
(v) _______________________________________
(vi) _______________________________________
ठंड से बचने के लिए आप किन-किन वस्तुओं का प्रयोग करते हैं? उनके नाम लिखिए-
_________________ _________________
_________________ _________________
_________________ _________________
उत्तर :
प्रश्न 3.
शब्दों का खेल-
इस कविता में सन – सन, गड़-गड़-गड़ और चम चम जैसे शब्द आए हैं। ऐसे ही अपनी पसंद के कुछ और शब्द बनाइए और कविता पूरी कीजिए –

उत्तर :
अभ्यास कार्य – 2
प्रश्न 1.
आइए, कुछ बनाएँ-
यह ‘बाघ बचाओ’ का पोस्टर है। बिंदुओं को मिलाकर पोस्टर को पूरा कीजिए और एक संदेश लिखिए-

उत्तर :
प्रश्न 2.
चित्रकारी और लेखन-
कप्पू एक भूरे रंग का कुत्ता है जो एक खेत में रहता है। चित्र पूरा कीजिए और कप्पू की दिनचर्या के बारे में लिखिए-


1. कप्पू सुबह उठकर सबसे पहले _________________
2. फिर वह किसान के साथ _________________
3. थोड़ी देर बाद कप्पू _________________
4. खाना खाने के बाद कप्पू कुछ देर के लिए _________________
5. शाम को कप्पू _________________
6. सोने से पहले कप्पू _________________
और ऐसे ही कप्पू का दिन बीत जाता है। जाने कप्पू कल क्या करेगा?
उत्तर :
किसान Worksheet
खोजें-जानें
1. कविता की पहली पंक्ति को दूसरी से मिलाओ-

2. भारत में कौन-सी चार ऋतुएँ होती हैं? उनके नाम लिखो-
3. निम्न आवाज़ें किसकी हैं? नाम लिखिएसन-सन
गड़-गड़ – ……………………….
चम-चम – ……………………….
खड़-खड़ – ……………………….
पों-पों – ……………………….
4. नीचे दिए गए चित्रों को देखकर कविता के अनुसार क्रम दीजिए-

5. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के सामने (✓) का चिह्न लगाओ (✗) किसान किसके जागने से पहले उठ गया?
(i) चिड़ियों से पहले
(ii) बैलों से पहले
(iii) छात्रों से पहले
(iv) सूरज से पहले
(ख) किसान खेत पर क्या करता है?
(i) आराम
(ii) काम
(iii) पढ़ाई
(iv) खेलना
(ग) कौन त्यौहार और छुट्टी नहीं मनाता?
(i) डॉक्टर
(ii) बच्चे
(iii) किसान
(iv) औरत
(घ) सब्जी, फल और अनाज कहाँ उगते हैं?
(i) खेत में
(ii) बाजार में
(iii) नदी में
(iv) आसमान में
(ङ) सबसे अधिक परिश्रमी कौन होता है?
(i) किसान
(ii) अध्यापक
(iii) डॉक्टर
(iv) सिपाही
(च) अन्न देवता किसे कहते हैं?
(i) बैलों को
(ii) खेत को
(iii) किसान को
(iv) नदी को
आइए, कुछ बनाएँ
जय जवान, जय किसान का पोस्टर बनाइए
