Completing Class 1 Hindi Sarangi Worksheet Chapter 3 रीना का दिन regularly helps students build a strong foundation in language skills.
Reena Ka Din Class 1 Worksheet
Reena Ka Din Class 1 Hindi Worksheet
पाठ के विषय में – इस पाठ में रीना की दिनचर्या के बारे में बताया गया है। रीना सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले अपना बिस्तर लगाती है। उसके बाद दातुन करके नहाती है और स्वच्छ कपड़े पहनती है, फिर तैयार होकर नाश्ता करती हुई स्कूल की तरफ़ चली जाती है। रास्ते में अपनी सहेली से मिलती है। वे एक-दूसरे को सुप्रभात कहती हैं और दोनों मिलकर स्कूल जाती हैं। स्कूल जाकर मीना कक्षा में जाती है तथा मन लगाकर पढ़ाई करती है। वह सहेलियों के साथ खेलती है। थोड़ी बहुत शरारत भी करती है। उसके बाद घर आकर हाथ-मुँह धोने के पश्चात् सभी बातें अपने परिवार को बताती है। रीना अपने छोटे भाई के साथ भी खेलती है। रात में जल्दी ही दादी उसे शुभरात्रि कहकर सुला देती है।

| कठिन शब्द | अर्थ |
| नीम की दातुन | नीम के पेड़ की लकड़ी |
| स्वच्छ | साफ़ |
| सुप्रभात | सुंदर प्रभात |
| अध्यापिका | शिक्षिका |
| परिवार | जहाँ सभी लोग एक छत के नीचे रहते हैं। |
| जैसे – माता-पिता, | |
| दादा-दादी, चाचा-चाची आदि। |
अभ्यास कार्य – 1
प्रश्न 1.
बातचीत के लिए-
(1) रीना सुबह अपनी सहेली से मिलने पर क्या कहती है?
_________________________________________________
(2) रीना की दादी रात को सोने से पहले रीना से क्या कहती है ?
_________________________________________________
(3) आप क्या कहकर बड़ों का अभिवादन करते हैं?
_________________________________________________
(4) घर पर जब कोई अतिथि आते हैं, तो आप क्या कहकर उनका स्वागत करते हैं?
_________________________________________________
(5) अगर आपको रास्ते में कोई परिचित जन मिल जाएँ, तो आप क्या कहते हैं?
_________________________________________________
उत्तर :
![]()
प्रश्न 2.
खोजें – जाने
(1) पता कीजिए कि आपके सहपाठियों के घर पर अभिवादन कैसे करते हैं? अभिनय सहित समझाइए कि आप –
- मंजन कैसे करते हैं?
- बाल कैसे बनाते हैं ?
- हाथ कैसे धोते हैं?
- कैसे नहाते हैं?
- खाना कैसे खाते हैं ?
- कैसे सोते हैं ?
उत्तर :
अभ्यास कार्य – 2
प्रश्न 1.
खेल-खेल में-
(1) मिट्टी से ‘घर – घर’ खेल की चीजें बनाइए, जैसे- चूल्हा, थाली, कटोरी आदि । अब अपने मित्रों के साथ मिलकर ‘घर-घर’ खेलिए ।

उत्तर :
प्रश्न 2.
सबके घर
(1) रेखा खींचकर पशु-पक्षियों को उनके घर तक पहुँचाइए-

उत्तर :
अभ्यास कार्य – 3
प्रश्न 1.
चित्रकारी और लेखन
(1) आपको अपने घर में क्या-क्या अच्छा लगता है और क्यों? चित्रों की सहायता से बताइए। इन शब्दों में से आप अपने चित्र के लिए कुछ शब्द चुन सकते हैं – रसोई, कमरा, बरामदा, आँगन, छज्जा, छत, माँ, पिता, दादी, दादा, कहानी, खीर, दूध आदि ।

उत्तर :
![]()
प्रश्न 2.
सोचिए और बताइए-
(1) आप घर में कौन-कौन से काम करते हैं? सही का चिह्न लगाइए-
हाथ हैं मेरे छोटे-छोटे,
काम करूँ मैं बड़े-बड़े
साभार- एकलव्य

उत्तर :
रीना का दिन Worksheet
प्रश्न 1.
नीचे लिखे वाक्यों को पढ़कर सही (✓) या गलत (✗) का चिह्न लगाइए-
(क) रीना हर दिन सुबह देर से उठती है। ![]()
(ख) नीम की दातुन से अपने दाँत साफ़ करती है। ![]()
(ग) वह अपने बालों में कभी भी तेल नहीं लगाती है। ![]()
(घ) उसकी सहेली का नाम दीपा है। ![]()
(ङ) सभी बच्चे अध्यापिका को नमस्ते करते हैं। ![]()
![]()
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर चुनें-
(क) हमें अपने बड़ों को
कहना चाहिए। (नमस्ते / बाय)
(ख) सुबह
उठना चाहिए। (देर से / जल्दी)
(ग)
दाँत साफ करने चाहिए। (कभी-कभी / रोज़)
(घ) हमें
लगाकर पढ़ना चाहिए । (मन/तन)
(ङ) रात को सोने से पहले
कहना चाहिए। (नमस्ते / शुभ रात्रि )
प्रश्न 3.
संख्या को देखकर शब्दों को पूरा कीजिए-

![]()
प्रश्न 4.
‘हाँ’ या ‘नहीं’ में उत्तर दो-
(क) क्या आप सुबह जल्दी उठते हैं? ![]()
(ख) क्या आप सुबह में सबको ‘सुप्रभात’ कहते हैं? ![]()
(ग) क्या आपके स्कूल में सुबह प्रार्थना होती है? ![]()
(घ) क्या आप अपने छोटे भाई / बहन से प्यार करते हैं? ![]()
(ङ) सोने से पहले क्या आप सबको ‘शुभ रात्रि’ कहते हैं? ![]()
प्रश्न 5.
समान लय वाले शब्दों के गोलों पर एक-सा रंग भरिए-

![]()
प्रश्न 6.
सुलेका लिखिए

प्रश्न 7.
नीचे लिखी चीज़ों के नाम पूरा कीजिए-

![]()
प्रश्न 8.
‘सूरज’ के चित्र में रंग भरिए-
