Completing Sarangi Class 1 Hindi Worksheets Chapter 19 चाँद का बच्चा regularly helps students build a strong foundation in language skills.
NCERT Class 1 Hindi Sarangi Worksheet Chapter 19 चाँद का बच्चा
वह देखो वह निकला चाँद,
अम्मा तुमने देखा चाँद!
यह भी क्या बच्चा है अम्मा,
छोटा-सा मुन्ना-सा चाँद।
इतना दुबला, इतना पतला,
कब होता है ऐसा चाँद!
अम्मा उस दिन जो निकला था,
वह था गोल बड़ा-सा चाँद।
बादल से हँस-हँसकर उस दिन,
कैसा खेल रहा था चाँद!
व्याख्या – बच्चा अपनी माँ को निकलता हुआ चाँद दिखाकर पूछता है कि क्या आपने चाँद देखा है और क्या यह चाँद का बच्चा है? इतना छोटा-मुन्ने जैसा चाँद निकला है। दरअसल बच्चे ने पहले पूर्णिमा (इस दिन चाँद पूरा गोल होता है।) का चाँद देखा होगा इसलिए उसे यह चाँद छोटा लग रहा है। उसे यह चाँद बहुत दुबला-पतला लग रहा है।
वह माँ से पूछता है कि ऐसा चाँद कब होता है? पूर्णिमा का चाँद धीरे-धीरे घटने लगता है, इसलिए उसे चाँद छोटा लग रहा है। धीरे-धीरे अमावस्या (काला दिन) के दिन चाँद पूरा गायब हो जाता है और फिर उसके बाद बढ़ने लग जाता है। पूर्णिमा के दिन पूर्णरूप पा लेता है। बच्चा माँ को बताता है कि उस दिन चाँद हैंस-हँसकर बादल के साथ खेल रहा था।
छुप जाता था, निकल आता था
करता था यह तमाशा चाँद।
अपने बच्चे को भेजा है,
घर में बैठा होगा चाँद।
यह भी एक दिन बन जाएगा,
अच्छा गोल बड़ा-सा चाँद।
शब्दार्थ – तमाशा- खेल। गोल बड़ा सा चाँद- पूरा चाँद जो पूर्णिमा के दिन होता है।
व्याख्या – बच्चा माँ को बताता है कि चाँद कभी बादलों में छुप जाता था और कभी उनके पीछे से बाहर निकल आ रहा था मानो खेल-खेल रहा हो । बच्चा कहता है कि चाँद अपने घर में आराम से बैठा होगा और उसने अपने बच्चे को भेज दिया होगा।
उसे लगता है कि एक दिन यह छोटा चाँद भी अच्छा गोल बड़ा-सा चाँद बन जाएगा। फिर वह माँ से पूछता है कि माँ तुमने भी तो कल मुझे अपना चाँद कहा था। बच्चा इस बात को नहीं जानता कि माँ के लिए उसका बच्चा चाँद की ही तरह सुंदर और प्यारा होता है।
1. कविता के अनुसार वाक्यों को 1,2,3,…………. क्रम दो-
(क) छोटा-सा मुन्ना-सा चाँद।
(ख) वह देखो वह निकला चाँद,
(ग) वह था गोल बड़ा-सा चाँद।
(घ) अम्मा उस दिन जो निकला था,
(ङ) इतना दुबला, इतना पतला,
(च) यह भी क्या बच्चा है अम्मा,
(छ) कब होता है ऐसा चाँद!
(ज) अम्मा तुमने देखा चाँद!
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखो-
(क) बच्चा चाँद को किसके समान कहता है?
(ख) गोल बड़ा-सा चाँद किस दिन होता है?
(ग) माँ प्यार से अपने बच्चे को क्या बुलाती है?
(घ) चाँद के साथ हँस-हँसकर कौन खेल रहा था?
(ङ) ऐसा कौन-सा खेल है जिसमें हम कभी छिप जाते हैं और कभी बाहर निकल आते हैं?
(च) आपने किस-किस रंग के बादल देखे हैं?
(छ) किस आकार का चाँद आपको ज्यादा अच्छा लगता है-गोल और बड़ा या आधा और पतला?
3. सही कथन पर (✓) तथा गलत पर (✗) का चिह्न लगाओ-
(क) चाँद बादल के पीछे छिपकर फिर बाहर निकल आता था।
(ख) चाँद पूर्णिमा के दिन पूरा गोल और बड़ा हो जाता है।
(ग) चाँद उस दिन हँस-हँसकर बादल के साथ खेल रहा था।
(घ) चाँद दिन में निकलता है।
(ङ) चाँद रात को हमें चाँदनी देता है।
4. बादल की चाँद तक पहँँचने में मदद करो।
5. उल्टे अर्थ वाले शब्द बॉक्स में से ढूँढ़कर लिखो।
6. चाँद और बादल के चित्र में अपनी पसंद के रंग भरो-
7. चाँद के कुछ रोचक तथ्य-
1. चंद्रमा से आसमान हमेशा काला दिखाई देता है।
2. चाँद गोल नहीं है, इसका आकार अंडाकार है?
3. पृथ्वी पर अगर चंद्रग्रहण लगा है तो चाँद पर सूर्यग्रहण होगा।
4. अब तक चाँद पर 12 वैज्ञानिक जा चुके हैं।
5. चाँद पूर्व में उगता है और पश्चिम में छिपता है।
6. पृथ्वी का वज़न चाँद से 80 गुना ज्यादा है।
7. पिछले 41 सालों से चंद्रमा पर कोई मनुष्य नहीं गया है।
8. चाँद पर छोटे-छोटे भूकंप भी आते रहते हैं।
9. चाँद पर पहुँचने वाले पहले वैज्ञानिक नील आर्मस्टांग थे।
8. अंकों को मिलाकर चित्र पूरा करो और रंग भरो-
9. दिमाग लगाओ नाम बताओ-