Completing Sarangi Class 1 Hindi Worksheets Chapter 16 जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ regularly helps students build a strong foundation in language skills.
NCERT Class 1 Hindi Sarangi Worksheet Chapter 16 जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ
जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ,
हरा-भरा संसार बसाओ,
जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ।
हरियाली से है खुशहाली,
सुंदरता मन हरने वाली।
पेड़ों और प्रकृति का नाता,
जैसे हो बच्चों की माता।
फूल और फल तुम पाओ,
जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ।
शब्दार्थ : जन्मदिवस- जन्म का दिन (जन्मदिन)। संसार- जग, दुनिया। मन हरने वालीमन को अच्छी लगने वाली।
व्याख्या – कवि कहता है कि हमें अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाने चाहिए। पेड़ों से संसार हरा-भरा हो जाता है और धरती सुरद और फलदायी हो जाती है। पेड़ों की हरियाली मन को भाने वाली होती है। मन हरी-भरी धरती को देखकर खुश हो जाता है। प्रकृति और पेड़ों का रिश्ता माँ-बच्चे जैसा होता है। पेड़ हमें फल-फूल, लकड़ी और बहुत-सी अन्य चीजें भी देते हैं। हमें अपने जन्मदिन पर जरूर पेड़ लगाने चाहिए।
1. कविता की पंक्तियाँ पूर्ण करो-
(क) जन्मदिवस पर ……………..
हरा-भरा ……………..
…………….. पर पेड़ लगाओ।
हरियाली से ……………..
सुंदरता …………….. वाली।
(ख) पेड़ों …………….. नाता,
…………….. की माता।
फूल और फल ……………..
जन्मदिवस पर ……………..
2. प्रश्नों के उत्तर लिखो-
(क) आप अपने जन्मदिन पर क्या काटते हो?
(ख) आपका जन्मदिन कब आता है?
(ग) किन्हीं चार चीजों के नाम लिखो जिन्हें आप जन्मदिन पर खाते हैं।
(घ) चार छायादार (छाया देने वाले) पेड़ों के नाम लिखो।
(ङ) चार ऐसे पौधो/वृक्षों के नाम लिखो जिनकी हिंदू-धर्म में पूजा की जाती है।
4. अगर तुम अपने जन्मदिन पर कोई पेड़/पौधा लगाओंगे तो कौन-सा लगाओ ?
5. ऐसे कोई दो पेड़ों/पौ के नाम लिखो जो दवाई बनाने के काम आते हैं।
6. फल देने वाले चार पौधों के नाम लिखो-
7. दिए गए बॉक्स से छाँटकर एक-अनेक लिखो-
8. गलत शब्द को उसी के सही शब्द से मिलाओ-
जनमदिन — गुब्बारे
सूंदरता — डॉक्टर
परकरति — जन्मदिन
गुबबारे — सुंदरता
डाक्टर — प्रकृति
10. हम अपने जन्मदिन पर नए-नए कपड़े पहनना पसंद करते हैं। पृथ्वी भी नए-नए कपड़े पहनना पसंद करती है। पृथ्वी के कपड़े कौन-कौन से हैं? अपनी अध्यापिका या माता-पिता से पूछकर लिखने का प्रयास कीजिए-
11. चित्र में मनचाहे रंग भरो-
12. बिंदु जोड़कर चित्र पूरा करो और मनचाहा रंग भी भरो-