CBSE Class 11 Hindi Elective Rachana शब्दकोश परिचय
प्रश्न 1.
दिए गए कथनों को पूरा कीजिए-
(क) शब्दकोश न केवल शब्दों के अर्थ बताता है बल्कि
(ग) शब्दकोश का सबसे बड़ा लाथ यह है कि
उत्तर :
(क) शब्दकोश न केवल शब्दों के अर्थ बताता है बल्कि सभी शब्दों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान करता है। उनकी उत्पत्ति का भी ज्ञान देता है।
(ख) शब्दकोश में शब्दों का क्रम हिंदी वर्णमाला के अक्षरों के क्रम के अनुसार ही होता है।
(ग) शब्दकोश का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें किसी भी शब्द को सरलता से ढूँढ़कर उसके विषय में पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों को शब्दकोशीय क्रम में लिखिए-
परीक्षण, परिक्रमण, परिक्रम, विश्वामित्र, हिमाश्रया, दृदयंगम, ग्वालिन, घंटा, योगांत, घटक, इच्छित, इक्षु, अंतः, अंत, अकंपित, उदाहन, उद्योग, जिज्ञासु।
उत्तर :
इन शब्दों को शब्दकोशीय क्रम में इस प्रकार लिखा जाएगा-अंत:, अंत, अकंपित, इक्षु, इच्छित, उदाहन, उद्योग, ग्वालिन, घंटा, घटक, जिज्ञासु, परिक्रम, परिक्रमण, परीक्षण, योगांत, विश्वामित्र, हिमाश्रया, हदययंगम।
प्रश्न 3.
शब्दकोश के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर :
शब्दकोश शब्दों का खजाना होता है। इसमें एक भाषा-भाषी समुदाय में प्रयोग होने वाले शब्दों को एक जगह इकट्ठा प्रस्तुत किया जाता है। शब्दकोश में शब्दों की व्युत्पत्ति, स्रोत, लिंग के साथ-साथ उसके शब्द रूपों और विभिन्न संदर्भपरक अर्थों की जानकारी होती है। हिंदी शब्दकोश में शब्द हिंदी वर्णमाला के अनुसार दिए होते हैं। किंतु ‘अं से शुरू होने वाले शब्दों को सबसे पहले स्थान दिया गया है। इसके साथ-साथ हिंदी वर्णमाला के अंत में आने वाले संयुक्त व्यंजनों को शब्दकोश में उन व्यंजनों के साथ रखा जाता है जिनसे वे मिलकर बने होते हैं। जैसे – क् + ष् = क्ष, त् + र् – त्रा इसके अतिरिक्त शब्दकोश में स्वर रहित व्यंजनों से प्रारंभ होने वाले शब्द उस व्यंजन में प्रयोग होने वाले सभी स्वरों के बाद आते हैं। जैसे- ‘क्या’ शब्द ‘कौस्तुभ’ के बाद आएगा। शब्दकोश का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें किसी भी प्रकार के शब्द की विस्तृत जानकारी बड़ी सरलता से प्राप्त की जा सकती है।
प्रश्न 4.
निम्नलिखित का अर्थ स्पष्ट कीजिए-
संदर्भ ग्रंथ, विश्व ज्ञानकोश, साहित्यकोश, चरित्रकोश।
उत्तर :
संदर्भ ग्रंध-जिस प्रकार शब्दों के अर्थ शब्दकोश में दिए होते हैं उसी प्रकार संदर्भ ग्रंथ में मानव द्वारा संचित ज्ञान को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया जाता है। संदर्भ ग्रंथ गागर में सागर का कार्य करते हैं। संदर्ध ग्रंधों से किसी भी विषय की जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सकती है। संदर्भ ग्रंधों में जानकारियों का क्रम भी ‘शब्दकोश’ के नियमों के अनुसार ही होता है।
विश्व ज्ञान कोश-विश्व ज्ञान कोश में पूरे विश्व की जानकारियों का भंडार होता है। मानव ज्ञान से संबधित सभी सूचनाएँ और जानकारियाँ विश्व ज्ञान कोश से सहज ही प्राप्त की जा सकती हैं। इसमें मानव द्वारा संचित प्रत्येक जानकारी एवं सूचना संक्षिप्त रूप में होती है। विश्व ज्ञान कोश में भी शब्दकोश के नियमों को ही अपनाया जाता है।
साहित्य कोश-साहित्य कोश में साहित्यिक विषयों से संबंधित जानकारियाँ होती हैं इसमें समस्त साहित्यिक रचनाओं के साथ-साथ उनके लेखनों आदि के नाम क्रम में लिखे होते हैं।
चरित्र कोश-चरित्र कोश में साहित्य, संस्कृति, विज्ञान आदि क्षेत्रों के महान व्यक्तियों के व्यक्तित्व और कृतित्व की जानकारी होती है। इसमें विचारकों, साहित्यकारों, वैज्ञानिकों आदि के संक्षिप्त परिचय और उपलब्धियों को सिलसिलेवार दिया होता है। चरित्र कोश को ‘व्यक्ति कोश’ भी कहते हैं तथा इसमें भी जानकारियों का क्रम शब्दकोश के अनुसार ही होता है।
प्रश्न 5.
शब्दकोश में निम्नलिखित संक्षेप चिह्नों का क्या अर्थ होता है?
स्त्री०, पु०, सर्व॰, अ॰ क्रि॰, स० क्रि०, प्रे० क्रि०, बहु०, वि०, उप०, प्र०, अ०, सं० हिं०, अं०, फा०, साहि०, ज्यो०, व्या०। उत्तर :
शब्दकोश में इन संक्षेप चिह्नों को निम्नलिखित ढंग से पढ़ा जाना चाहिए-
प्रश्न 6.
संदर्भ-ग्रंध के बारे में आप क्या जानते हैं? इसके कितने प्रकार हैं?
उत्तर :
जिस प्रकार ‘शब्दकोश’ में शब्दों के अर्थ दिए होते हैं उसी प्रकार ‘संदर्भ-ग्रंथों’ में मनुष्य द्वारा संचित ज्ञान को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया जाता है। संदर्भ ग्रंथ अनेक प्रकार के होते हैं। संदर्भ ग्रंध गागर में सागर के समान हैं। जब भी किसी विषय पर तुरंत जानकारी की आवश्यकता होती है। ये ग्रंथ हमारे काम आते हैं। इन ग्रंथों में जानकारियों का क्रमानुसार संकलन शब्दकोश के नियमों के अनुसार ही होता है। इनके निम्नलिखित प्रकार हो सकते हैं –
- विश्व ज्ञान कोश-यह संदर्भ ग्रंथ का सबसे विराट रूप है।
- साहित्य कोश-इस कोश में साहित्यिक विषयों से संबंधित जानकारियाँ संकलित होती हैं।
- चरित्रकोश-इस कोश में साहित्य, संस्कृति, विज्ञान आदि क्षेत्रों के महान व्यक्तियों के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में जानकारी संकलित होती है।