CBSE Class 11 Hindi Elective Rachana प्रेस विज्ञप्ति
प्रेस विझ्ञात –
प्रश्न 1.
प्रेस विज्ञप्ति किसे कहते हैं?
उत्तर :
किसी संस्थान, सरकार या व्यक्ति द्वारा किसी विषय अथवा बैठक में जो निर्णय लिए जाते हैं। उन्हें जिस माध्यम से सर्व साधारण तक पहुँचाया जाता है, उसे प्रेस विज्ञप्ति कहते हैं। संक्षेप में प्रेस विज्ञाप्ति जन सामान्य तक सूचना संप्रेषित करने का माध्यम है। सरकार अपनी किसी भी सूचना को जन-जन तक पहुँचाने हेतु प्रेस विज्ञाप्ति का ही सहारा लेती है। यह माध्यम निर्णय में विलंब का कारण तथा उससे होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी प्रदान करती है।
प्रश्न 2.
नगर निगम नई दिल्ली द्वारा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में बढ़ोतरी के संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कीजिए।
उत्तर :
नगर निगम नई दिल्ली
प्रेस विज्ञप्ति
नगर निगम नई दिल्ली द्वारा अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों के पारिश्रमिक में बढ़ोतरी।
नगर निगम ने नई दिल्ली ने यह निर्णंय लिया है कि नगर निगम नई दिल्ली के अंतर्गत अनुबंध कर्मचारियों के पारिश्रमिक में तत्काल प्रभाव से दो हज़ार रुपए प्रतिमास बढ़ोतरी की कर दी जाए।
गत वर्ष से इन कर्मचारियों द्वारा यह शिकायत की जा रही थी कि निगम द्वारा उन्नें बहुत कम पारिश्रमिक दिया जा रहा है जिससे वे हताश हो रहे थे। इसलिए इन कर्मचारियों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए निगम ने पारिश्रमिक में बढ़ोतरी की है। साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया है कि अब कर्मचारी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
प्रश्न 3.
अखिल भारतीय पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा पर्यावरण को बचाने हेतु एक प्रेस विज्ञप्ति लिखिए।
उत्तर :
‘अखिल भारतीय पर्यावरण संरक्षण समिति’
प्रेस विज्ञप्ति
अखिल भारतीय पर्यावरण संरक्षण समिति द्वाारा यह निर्णय लिया गया है कि पर्यावरण को बचाने हेतु जन-जन को जागृत और प्रेरित होना अति आवश्यक है।
भारत सरकार के सहयोग से ‘पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ’ का नारा जन-जन पहुचकर सार्थक हो। इसके लिए हम सभी भारतवासियों को एक-एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
समिति जन-जन से पर्यावरण संरक्षण की विनम्र अपील करती है कि इस आंदोलन में अपनी भागीदरी सुनिश्चित करे।
प्रश्न 4.
भारतीय खेल परिष्् नई दिल्ली द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पदक विजेताओं के पुरस्कार वृद्धि संबंधी प्रेस विज्ञप्ति लिखिए।
उत्तर :
‘भारतीय खेल परिषद, नई दिल्ली’
प्रेस विज्ञप्ति
भारतीय खेल परिषद नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में वृद्धि।
भारतीय खेल परिषद नई दिल्ली ने निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में तत्काल प्रभाव से वृद्धि कर दी जाए। गत वर्ष से पदक विजेताओं द्वारा शिकायतें की जा रही थीं कि उन्हें मिलने वाली राशि बहुत कम है। जिससे अच्छे खिलाड़ी विमुख हो रहे थे।
खिलाड़ियों के सम्मान एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुए परिषद ने पुरस्कार राशि में वृद्धि को मंजूरी दी है। इसके साथ यह विश्वास भी व्यक्त किया है कि इससे खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी साथ ही खिलाड़ी पदक जीतने के प्रति आकर्षित होंगे।
11th Class Hindi Book Antra Questions and Answers