CBSE Class 11 Hindi Elective Rachana कार्यवृत्त
जब किसी बैठक की कारवाई समाप्त हो जाती है तब संयोजक या सचिव उसके प्रारूप को लिखित रूप में तैयार करता है, इसे कार्यवृत्त कहते हैं। बैठक में जितने भी निर्णय लिए जाते हैं या प्रस्ताव पारित किए जाते हैं उन सबका विवरण इसमें दिया जाता है। इसमें सदस्यों के विचार-विमर्श तथा लिए गए विभिन्न निर्णयों का उल्लेख भी होता है।
कार्यवृत्त की विशेषताएँ –
- यह संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट और सरल भाषा में होना चाहिए।
- इसे निष्पक्ष भाव से लिखा जाना चाहिए।
- इसमें प्रस्तावों के नाम तथा इन प्रस्तावों का अनुमोदन करने वालों के नाम का विवरण होना चाहिए।
कार्यवृत्त संबंधी वैधानिक व्यवस्थाएँ –
- इसके प्रत्येक पृष्ठ पर क्रमानुसार पृष्ठ संख्या अंकित होनी चाहिए।
- इसे बैठक होने के 30 दिन के अंदर लिखा जाना चाहिए।
- प्रत्येक बैठक की कार्यवाही के कार्य-विवरण के पृष्ठ पर अध्यक्ष के संक्षिप्त या पूर्ण हस्ताक्षर होने चाहिए तथा अंतिम पृष्ठ पर हस्ताक्षर के साथ तिथि भी लिखी जानी चाहिए।
- यदि किसी बैठक में कोई नियुक्तियाँ की गई हों या अधिकार प्रदान किए गए हों तो उनके कार्य-विवरण का उल्लेख किया जाना चाहिए।
- इसे समिति की अगली बैठक में संपुप्टि के लिए प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
- यदि अगली बैठक होने की संभावना न हो तो इसकी एक-एक प्रति समिति के सदस्यों को भेजी जानी चाहिए।
कार्यवृत्त की उदाहरण –
1. विद्यालय की प्रबंधक समिति की बैठक 18 जून, 20… को संपन्न हुई थी। इसका कार्यवृत्त लिखिए।
सेंट लुइस कानवेंट स्कूल की प्रबंधक समिति की बैठक का कार्यवृत्त
विद्यालय के पुस्तकालय कक्ष में बुधवार, 18 जून 20… को प्रबंधक समिति की एक बैठक संपन्न हुई। इसमें निम्नलिखित सदस्यों ने भाग लिया-
- श्री जॉर्ज फिलिप (अध्यक्ष)
- श्री मैथ्यू आरनॉल्ड (सचिव)
- श्रीमती मारिया (कोषाध्यक्ष)
- श्री राजेश्वग्रसाद (सदस्य)
- श्री मनजीत सिंह (सदस्य)
- श्री पल्लव कुमार (सदस्य)
बैटक आरंभ होने से पहले सचिव ने सभी का स्वागत किया।
इसके पश्चात 28 दिसंबर 20… में हुई पहली बैठक का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया गया, जिसकी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संपुष्टि की।
निरंतर बढ़ती महँगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए होस्टल वार्ड के सुझाव को स्वीकृति दी गई कि खर्चे को ठीक प्रकार से चलाने के लिए इसी सत्र से होस्टल फीस में 10% वृद्धि की जाए।
श्री सिंद राम (गणित अध्यापक) और श्रीमती कमलेश मल्होत्रा (भौतिकशास्त्र अध्यापिका) के बोर्ड परीक्षा-परिणाम अच्छे न रहने को गंभौरता से लिया गया और दोनों को अपने परीक्षा परिणाम सुधारने का परामर्श दिया गया।
स्कूल के मैदानों और क्यारियों की देखभाल के लिए एक नए माली की नियुक्ति की आवश्यकता अनुभव की गई तथा इस कार्य हेतु स्थानीय समाचार-पत्रों में विज्ञापन देने पर सहमति प्रकट की गई।
यह निर्णय किया गया कि अगले वर्ष विद्यालय का स्वर्ण जयंती-समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे संबंधित क्रिया-कलापों की योजना अगली सभा में तैयार की जाएगी।
अंत में अध्यक्ष महोदय ने सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।
हस्ताक्षर
(अध्यक्ष)
हस्ताक्षर
(सचिव)
2. आपके मुहल्ले की सुधार समिति की कार्यकारिणी की बैठक 26 जुलाई, 20 … को संपन्न हुई। सचिव के रूप में आप इसका कार्यवृत्त लिखिए।
चौड़ा बाज्ञार करनाल के मिट्ठन मोहल्ले की सुधार समिति की कार्यकारिणी की बैठक आज बुधवार, 25 नवंबर, 20 … को श्री महेश कठपालिया के घर में संपन्न हुई। इसमें निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे –
- श्री विजय सहगल (अध्यक्ष)
- श्री मोहन वालिया (सदस्य)
- श्री विक्रमजीत सिंह (उपाध्यक्ष)
- श्री नरेश कुमार (सदस्य)
- श्री मनमोहन सहगल (सचिव)
- श्रीमती सुनंदा गोयल (सदस्य)
- श्री कम्मवीर (कोषाध्यक्ष)
- श्रीमती गोमती त्रिपाठी (सदस्य)
बैठक आरंभ होने से पहले सचिव ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। इसके पश्चात 10 सितंबर, 20… को संपन्न हुई पिछली बैठक का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया गया, जिसकी सर्वसम्मति से पुष्टि की गई।
इसके बाद सचिव ने मोहल्ले की टूटी-फूटी सड़कों और उखड़ी हुई पटरियों की स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट किया। यह निर्णय लिया गया कि नगर-निगम को इस विषय में लिखा जाए और शीं्र अतिशीघ्र इनकी मरम्मत कराई जाए।
रात के समय मोहल्ले की चौकीदारी करने वाले चौकीदार को बदलने का निर्णय लिया गया क्योंकि उसे कई बार ड्यूटी के समय सोते हुए पकड़ा गया है। किसी पूर्व फौजी को नया चौकीदार नियुक्त करने पर सभी ने सर्वसम्मति जताई।
मुहल्ले के बीचों-बीच बने पार्क के चारों ओर बनी छोटी-छोटी दीवार को ऊँचा करने का निर्णय किया गया ताकि आवारा कुत्ते कूदकर अंदर न पहुँच सकें।
अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हस्ताक्षर
(अध्यक्ष)
हस्ताक्षर
(सचिव)
3. दयालसिंह पब्लिक स्कूल में संस्थापक दिवस पर आयोजित किए जाने वाले श्रद्धांजलि समारोह संबंधी बैठक का कार्यवृत्त तैयार कीजिए।
द्यालसिंह पब्बिक स्कूल में संस्थापक दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह
स्कूल की सलाहकार समिति की आवश्यक बैठक सोमवार, 2 सितंबर, 20… को प्राचार्य कक्ष में संपन्न हुई। इसमें निम्नलिखित सदस्यों ने भाग लिया-
- श्री आर० एल० सैनी (प्राचार्य)
- श्री आशुतोष गर्ग (सदस्य)
- श्रीमती सुमन अरोड़ा (उप प्राचाया)
- श्रीमती विनीता शर्मा (सदस्या)
- श्रीमती पूनम (सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजिका)
- सुश्री सिम्मी खुराना (सदस्या)
- श्री रमेश भाटिया (सदस्य)
बैठक प्रारंभ होने से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजिका ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। इसके पश्चात 12 अगस्त, 2000 को संपन्न हुई पिछली बैठक का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया गया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस कार्यवृत्त की संपुष्टि की।
प्राचार्य महोदय ने बताया कि 9 सितंबर को स्कूल में संस्थापक दिवस समारोह मनाया जाएगा, जिसमें सरदार दयालसिंह मजीठिया को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर भक्ति संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्री रमेश भाटिया ने इस अवसर पर रक्तदान शिविर लगाने का सुझाव दिया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इस कार्य के लिए आशुतोष गर्ग रेड क्रॉस सोसाइटी से संपर्क करके सभी प्रबंध करेंगे।
इस अवसर पर प्रबंधक समिति के प्रधान को मुख्य अतिधि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। अंत में प्राचार्य महोदय ने सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।
हस्ताक्षर
(प्राचार्य)
हस्ताक्षर
(संयोजिका : सांस्कृतिक कार्यक्रम)
4. विद्यालय में हिंदी-दिवस मनाने के लिए हिंदी-साहित्य परिषद की बैठक 2 सितंबर, 20… को संपन्न हुई थी। उसमें जिन विषयों पर चर्चां हुई और जो निर्णय लिए गए उनका कार्यवृत्त तैयार कीजिए।
विद्यालय की हिंदी-साहित्य की बैठक का कार्यवृत्त
विद्यालय की हिंदी-साहित्य-परिषद् की बैठक मंगलवार, 21 सितंबर, 20… को हिंदी-विभाग में संपन्न हुई थी। इसमें निम्नलिखित सदस्यों ने भाग लिया-
- श्रीमती मनोरमा राजवंशी (अध्यक्ष)
- श्री राजबीर सिंह (सचिव)
- श्रीमती सविता ठाकुर (कोषाध्यक्ष)
- श्रौमती रजनी मदान (सदस्या)
- श्री परमजीत सिंह (सदस्य)
- श्री राघव जैन (सदस्य)
बैठक आरंभ होने से पहले सचिव ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।
इसके पश्चात 20 मई, 20… को संपन्न हुई पिछली बैठक का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया गया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से कार्यवृत्त की संपुष्टि की।
सचिव ने 14 सितंबर को मनाए जाने वाले हिंदी-दिवस की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्गों के आधार पर आयोजित की जाने वाली निबंध-लेखन, कहानी-लेखन और कविता-लेखन प्रतियोगिताओं को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।
विद्यालय के प्रांगण में महत्वपपूर्ण स्थलों पर पे काडों पर हिंदी-संबंधी उक्तियों को विद्यार्थियों से तैयार करवाकर लगाया जाएगा। श्रीमती सविता उाकुर ने हिंदी संबंधी प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम करने का सुझाव दिया, जिसे एकमत से स्वीकार किया गया। श्रीमती ठाकुर इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगी।
विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पुरस्कारों की व्यवस्था करने का जिम्मा श्री राघव जैन को साँपा गया। वे विभिन्न प्रतिष्ठानों के सौजन्य से इस कार्य को पूरा करेंगे।
इस दिन शाम 7.00 बजे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए हिंदी-कविता-पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कवियों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसमें मंच संचालन श्री राजबीर सिंह करेंगे।
अंत में अध्यक्ष महोदय ने सभी सदस्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
हस्ताक्षर
(अध्यक्ष)
हस्ताक्षर
(सचिब)
5. विद्यालय की ‘भमण कमेटी’ ने गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों के लिए तीन शैक्षणिक भ्रमणों का आयोजन करने हेतु 17 अप्रैल, 20…. को एक बैठक का आयोजन किया। इसका कार्यवृत्त तैयार कीजिए।
विद्यालय की ‘भ्रमण कमेटी’ की बैठक का कार्यवृत्त
विद्यालय की ‘भ्रमण कमेटी’ ने गर्मीं की छुट्टियों में शैक्षणिक भ्रमणों के आयोजन के लिए 17 अप्रैल, 20… को सायं 4.00 बजे लाइड्रेरी कक्ष में एक बैठक आयोजित की। इसमें निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे –
- श्री राम शरण अग्रवाल (अध्यक्ष)
- श्री नंरंद्र गुलाटी (सचिब)
- श्री श्यामलाल (कोषाध्यक्ष)
- श्रीमती कौशल्या श्रीवास्तव (सदस्या)
- श्री निपुण अवस्थी (सदस्य)
- श्रीमती सुरेखा बाली (सदस्या)
बैठक आरंभ होने से पहले सचिव ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।
इसमें 12 अप्रैल, 20….को संपन हुई पिछली बैठक का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया गया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसकी संपुष्टि की। अगले महीने से होने वाली गर्मी की छुट्टियों में स्कूल के विद्यार्थियों के लिए तीन शैक्षणिक भ्रमणों का आयोजन करने के प्राचार्य महोदय के प्रस्ताव पर विचार किया गया। सर्वसम्मति से इन भ्रमणों की आवश्यकता को स्वीकार किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया कि-
(i) छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की भ्रमण योजना इन कक्षाओं से संबंधित अध्यापकों से सलाह कर श्री निपुण अवस्थी बनाएँगे।
(ii) नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का भ्रमण ऐतिहासिक स्थलों पर केंद्रित होगा जिसकी रूप-रेखा श्री श्यामलालअन्य सहयोगियों की सहायता से वैयार करेंगे।
(iii) ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भ्रमण के लिए दक्षिण भारत में भेजा जाएगा। इसकी योजना श्रीमती सुरेखा बाली तैयार करेंगी।
इन तीनों प्रस्तावित भ्रमणों में किराये के रूप में कुल व्यय का 50 विद्यालय वहन करेगा। कोई भी भ्रमण दस दिन से अधिक अवधि का नहीं होगा। विद्यार्थियों के साथ जाने वाले अध्यापक/अध्यापिकाओं को यात्रा और महँगाई भत्ता प्राप्त होगा।
अंत में अध्यक्ष महोदय ने सदस्यों के प्रति कृतजता ज्ञापित की।
हस्ताक्षर
(अध्यक्ष)
हस्ताक्षर
(सचिव)
6. राष्ट्रीय सेवा योजना (N.S.S.) के यूनिट-I की कार्यकारिणी की एक बैठक विद्यालय के प्राचार्य की उपस्थिति में 8.5.20… को हुई। इसका कार्यवृत्त तैयार कीजिए।
राष्ट्रीय सेवा योजना-यूनिट-I की बैठक का कार्यवृत्त
आज प्रातः 10.00 बजे प्राचार्य कक्ष में (सोमवार 25 मई, 20…) को राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट- की कार्यकारिणी की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे-
- डॉ० रामनरेश गुप्ता (प्राचार्य)
- श्री अखतर महमूद (समन्वयक)
- श्री राधारमण जायसवाल (सदस्य)
- श्री बंकिम सेनगुप्ता (सदस्य)
- श्रीमती निर्मला चौधरी (सदस्या)
- श्री निर्मल सिंह (सदस्य)
बैठक आरंभ होने से पहले समन्वयक ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया।
इसके पश्चात 14 अप्रैल, 20…. को संपन्न हुई पिछली बैठक का कार्यनृत्त प्रस्तुत किया गया, जिनकी सर्वसम्मति से संपुष्टि की गई। राष्ट्रीय सेवा-योजना से संबंधित राज्य सरकार के पत्र के आदेशानुसार दस दिवसीय कैप किसी निकटवर्ती गाँव में लगाया जाना है। इसके लिए सर्व-सम्मति से उचानी गाँव को केंप-स्थल के लिए चुना गया।
इस कैंप में विद्यालय के 120 विद्यार्थी भाग लेंगे। केंप के लिए सारे प्रबंध श्री सुखबीर सिंह करेंगे।
कैंप की गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थी गाँववासियों के साथ मिलकर सेवा-भाव से ग्रामीण संस्कृति को निकट से जानने का प्रयास करेंगे।
बैठक के अंत में प्राचार्य महोदय ने सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
हस्ताक्षर
(प्राचार्य)
हस्ताक्षर
(समन्वयक)
7. विद्यालय में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के आयोजन हेतु एक बैठक 28 अगस्त को संपन्न हुई। इसका कार्यवृत्त तैयार कीजिए।
‘वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता’ के आयोजन से संबंधित बैठक का कार्यवृत्त
विद्यालय के पुस्तकालय के कंप्यूटर कक्ष में शुक्रवार 28 अगस्त, 20… को दोपहर 1.00 बजे वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के आयोजन से संबंधित एक बैठक संपन्न हुई। इसमें निम्नलिखित सदस्यों ने भाग लिया-
- श्री रमेश अरोड़ा (प्राचार्य)
- श्री बेद प्रकाश भाटिया (सदस्य)
- श्री आत्म प्रकाश पसरीचा (सदस्य)
- श्री अवतार सिंह (सदस्य)
- श्री हंसराज अरोड़ा
- श्री विनय कुमार (सदस्य) (खेल-कूद इंचार्ज)
- श्री अनीस मुहम्मद (सदस्य)
बैठक आरंभ होने से पहले खेल-कूद इंचार्ज ने सभी का स्वागत किया।
इसके पश्चात 19 जून, 20… को संपन्न हुई पिछली बैठक का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया गया। सर्वसम्भति से इसकी संपुष्टि की गई। विद्यालय में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 नवंबर, 2000 को किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए विचार-विमर्श किया गया और निम्नलिखित समितियाँ गठित कीं-
(i) खेल-कूद समिति-
इंचार्ज : श्री विनय कुमार
सदस्य : श्री महेश कुमार, श्रीमती उषा अनेजा
(ii) पुरस्कार समिति-
इंचार्ज : श्री महेश शर्मा
सदस्य : श्री गोबिंद दास, सुश्री निकिता गुप्ता
(iii) रिफ्रेशमेंट समिति-
इंचार्ज : श्री कैलाश अग्रवाल
सदस्या : श्रीमती रोमिला, श्रीमती अंजना
(vi) टेंटिग और सीटिंग समिति-
इंचार्ज : श्री गगन अनेजा
सदस्य : श्री अरुण बवेजा, श्री अनंत दास
(vi) प्रेस समिति –
इंचार्ज : श्री अशोक शर्मा
सदस्य : श्री अरुण गोयल
ये सभी समितियाँ अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित गतिविधियों को चलाने हेतु, इसी महीने अपनी सुविधानुसार बैठकें करेंगी। सभी समितियों के इंचार्ज प्राचायं की अनुमति से कार्यालय से अग्रिम धनराशि प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता की समाप्ति के एक सप्ताह के भीतर उन्हें खर्चे की रिपोर्ट दक्त्तर में जमा करानी होगी।
बैठक के अंत में प्राचार्य महोदय ने सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
हस्ताक्षर
(प्राचार्य)
हस्ताक्षर
(खेल-कूद इंचार्ज)
8. कॉलोनी के पार्क में गुंडातत्वों की गतिविधियों से निपटने हेतु कॉलोनी वेलफेयर कमेटी की 18 जून, 20…. को एक बैठक आयोजित की गई। इसका कार्यवृत्त तैयार कीजिए।
‘कॉलोनी वेलफेयर कमेटी’ की एक बैठक श्री मान सिंह के निवास 712 -सुभाष कॉलोनी में 18 जून, 20… रात्रि 8.00 बजे संपन्न हुई। इसमें कार्यकारणी के निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे –
- श्री आदेश गुप्ता (अध्यक्ष)
- श्री मान सिंह (सचिव)
- श्री विक्रम गोयल (सदस्य)
- श्री अरविंद खन्ना (सदस्य)
- श्री गोबिंद त्रिगुनायत (सदस्य)
- श्री मुहम्पद अली (सदस्य)
बैठक आरंभ होने से पहले सचिव ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया।
इसके पश्चात् 10 जून, 20… को संपन्न हुई बैठक का कार्यनृत्त प्रस्तुत किया गया। सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से इसकी संपुष्टि की गई। कॉलोनी के पार्क में गुंडातत्व अपनी असभ्य और उच्छभृंखल हरकतें पिछले एक मास से कर रहा है। उन्हें समझाने के सभी प्रयल व्यर्थ सिद्ध हुए हैं। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि उन सबकी शिकायत पुलिस के पास की जाए ताकि कॉलोनी से उन्हें दूर हटाया जा सके।
बैठक के अंत में अध्यक्ष ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
हस्ताक्षर
(अध्यक्ष)
हस्ताक्षर
(सचिव)
9. गाँव को निकटवती नगर से पक्की सड़क द्वारा जोड़ने हेतु की गई बैठक का कार्यवृत्त लिखिए।
गाँव सफीदों कलाँ को निकटवर्ती नगर से पक्की सड़क द्वारा जोड़ने के लिए संपन्न बैठक का कार्यवृत्त
आज सोमवार 28 मार्च, 20… को प्रातः 10.00 बजे गाँव सफीदों कलाँ के पंचायत भवन में एक बैठक संपन्न हुई। इसमें पंचायत के निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे-
- श्री हवा सिंह (सरपंच)
- श्री गिरधारी लाल (कोषाध्यक्ष)
- श्री राम नागर (सचिव)
- श्री मेहरचंद (सदस्य)
- श्री भूपेश कुमार (सदस्य)
- श्री रामस्वरूप (सदस्य)
- श्री उमर शरीफ़ (सदस्य)
बैठक आरंभ होने से पहले सचिव ने सभी का स्वागत किया। इसके पश्चात 18 फरवरी, 20… में हुई पहली बैठक का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया गया, जिसकी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संपुष्टि की।
सभी सदस्यों ने इस बात पर खेद प्रकट किया कि अब तक उनके गाँव और निकटवर्ती नगर के बीच पक्की सड़क से संबंध नहीं हो पाया है। सर्वसम्मति से पारित किया गया कि गाँववासी स्वयं अपने परिश्रम और सामूहिक रूप से एकत्रित धन से पक्की सड़क बनाएँगे। बे इस कार्य को अगले तीन महीने में वर्षा ऋतु, आरंभ होने से पहले पूरा कर लेंगे।
इस सड़क का उद्घाटन गाँव के किसी किसान या मजदूर से कराया जाएगा। बैठक के अंत में सरपंच जी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
हस्ताक्षर
(सरपंच)
हस्ताक्षार
(सचिव)
10. विद्यालय की पर्यावरण संरक्षण समिति के द्वारा वनमहोत्सव मनाने संबंधी बैठक 16 जुलाई, 20… को संपन्न हुई। उसका कार्यवृत्ल लिखिए।
परांांवरण संरक्षण समिति की वनमहोत्सव मनाने संबंधी बैठक का कार्यवृत्त
विद्यालय की जीव-विज्ञान प्रयोगशाला में पर्यावरण संरक्षण समिति की एक बैठक बुधवार, 16 जुलाई, 20… को सायं 5.00 बजे संपन्न हुई। इसमें कार्यकारिणी के निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे-
- श्री राधा रमण वर्मा (अध्यक्ष)
- श्रीमती मोनिका चौधरी(सचिव)
- श्रीमती अनुष्का त्रेहन (कोपाध्यक्ष)
- श्री गोपाल कृष्ण (सदस्य)
- श्री बेणु गोपाल (सदस्य)
- श्री मुरलीधर (सदस्य)
बैठक आरंभ होने से पहले सचिव ने सभी का स्वागत किया। इसके पश्चात 12 मई, 20 … को हुई पहली बैठक का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया गया। इसकी सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से संपुष्टि की गई।
कार्यकारिणी ने प्रस्तावित एवं पारित किया कि इस वर्ष विद्यालय परिसर में वनमहोत्सब के अवसर पर फलों और फूलों के छायादार वृक्ष बाहरी दीवार के साथ-साथ लगाए जाएँगे। सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि नगर और गाँव को जोड़ने वाली सड़क के दोनों ओर शीशम और नीम के 100 पौधे लगाएँ जाएँगे।
बैठक के अंत में अध्यक्ष महोदय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
हस्ताक्षर (अध्यक्ष)
हस्ताक्षर (सचिव)