CBSE Class 11 Hindi Elective Rachana जनसंचार माध्यम और पत्रकारिता के विविध आयाम
लघूत्तात्मक प्रश्न –
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए –
प्रश्न 1.
मुद्रण माध्यम के अंतर्गत कौन-कौन से माध्यम आते हैं?
उत्तर :
मुद्रण माध्यम के अंतर्गत समाचार-पत्र, पत्रिकाएँ, पुस्तकें आदि आते हैं।
प्रश्न 2.
फ्लैश या ब्रेकिंग न्यूज्ञ का क्या आशय है?
उत्तर :
जब कोई विशेष समाचार सबसे पहले दर्शकों तक पहुँचाया जाता है तो उसे फ्लैश अथवा ब्रेकिंग न्यूज़ कहते हैं।
प्रश्न 3.
ड्राई एंकर क्या है?
उत्तर :
ड्राई एंकर वह होता है जो समाचार के दृश्य नज़र नहीं आने तक दर्शंकों को रिपोर्टर से मिली जानकारी के आधार पर समाचार से संबंधित सूचना देता है।
प्रश्न 4.
फोन-इन से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर :
एंकर का घटनास्थल पर उपस्थित रिपोर्टर से फ़ोन के माध्यम से घटित घटनाओं की जानकारी दर्शकों तक पहुँचाना फ़ोन-इन कहलाता है।
प्रश्न 5.
लाइव से क्या आशय है?
उत्तर :
किसी समाचार का घटनास्थल से दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण लाइव कहलाता है।
प्रश्न 6.
जनसंचार के प्रमुख माध्यम कौन-कौन से हैं?
उत्तर :
जनसंचार के प्रमुख माध्यम समाचार-पत्र, पत्रिकाएँ, रेडियो, दूरदर्शन तथा इंटरनेट हैं।
प्रश्न 7.
इंटरनेट पर समाचार से संबंधित क्या सुविधाएँ उपलब्ध हैं?
उत्तर :
इंटरनेट पर समाचार पढ़ने, सुनने और देखने की तीनों सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
प्रश्न 8.
मुद्रित माध्यमों की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं ?
उत्तर :
मुद्रित माध्यमों को सुरक्षित रख सकते हैं। इन्हें जब चाहे और जैसे चाहे पढ़ा जा सकता है। इनसे लिखित भाषा का विस्तार होता है। इसमें गूढ़ और गंभीर विषयों पर लिखा जा सकता है।
प्रश्न 9.
रेडियो कैसा जनसंचार माध्यम है ? इसमें किसका मेल होता है?
उत्तर :
रेडियो श्रव्य माध्यम है। इसमें ध्वनि, स्वर और शब्दों का मेल होता है।
प्रश्न 10.
रेडियो समाचार-लेखन के लिए आवश्यक बिंदु क्या हैं?
उत्तर :
रेडियो समाचार की समाचार कॉपी साफ़-सुथरी और टंकित होनी चाहिए।
प्रश्न 11.
दूरदर्शन जनसंचार का कैसा माध्यम है ?
उत्तर :
दूरदर्शन जनसंचार माध्यमों में देखने और सुनने का माध्यम है।
प्रश्न 12.
रेडियो और दूरदर्शन समाचार की भाषा-शैली कैसी होनी चाहिए ?
उत्तर :
भाषा अत्यंत सरल होनी चाहिए। वाक्य छोटे, सीधे और स्पष्ट हों। भाषा प्रवाहमयी तथा आ्रामक शब्दों से रहित हो। एक वाक्य में एक बात कही जाए। मुहावरों, सामाजिक भाषा, अप्रचलित शब्दों, आलंकारिक शब्दावली आदि प्रयोगों से बचना चाहिए।
प्रश्न 13.
इंटरनेट पत्रकारिता को अन्य किन नामों से जाना जाता है ?
उत्तर :
इंटरनेट पत्रकारिता को ऑन लाइन पत्रकारिता, साइबर पत्रकारिता तथा वेब पत्रकारिता के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 14.
इंटरनेट पत्रकारिता क्या हैं?
उत्तर : इंटरनेट पर समाचार-पत्रों को प्रकाशित करना तथा समाचारों का आदान-प्रदान करना इंटरनेट पत्रकारिता कहलाता है।
प्रश्न 15.
इंटरनेट पत्रकारिता के कितने दौर हुए हैं ?
उत्तर :
इंटरनेट पत्रकारिता के तीन दौर हुए हैं। पहला दौर 1982 से 1992 तक, दूसरा दौर 1993 से 2001 तक और तीसरा और 2002 से शुरू हुआ है।
प्रश्न 16.
भारत में इंटरनेट का आरंभ कब हुआ था ?
उत्तर :
भारत में इंटरनेट का आरंभ सन 1993 में हुआ था।
प्रश्न 17.
वेबसाइट पर विशुद्ध इंटरनेट पत्रकारिता आरंभ करने का श्रेय भारत में किसे दिया जाता है ?
उत्तर :
भारत में इंटरनेट पर विशुद्ध पत्रकारिता आरंभ करने का श्रेय ‘तहलका डॉट काम’ को दिया जाता है।
प्रश्न 18.
इंटरनेट पत्रकारिता आजकल बहुत लोकप्रिय क्यों है ?
उत्तर :
इंटरनेट पत्रकारिता से न केवल समाचारों का संत्रेषण, पुष्टि, सत्यापन होता है बल्कि समाचारों के बैकग्राउंडर वैयार करने में तत्काल सहायता मिलती है। इसलिए यह आजकल बहुत लोकप्रिय है ।
प्रश्न 19.
पत्रकारीय लेखन में किस बात का सबसे अधिक ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर :
पत्रकारीय लेखन आम लोगों को ध्यान में रखकर सीधी-सादी आम बोलचाल की भाषा में होना चाहिए।
प्रश्न 20.
उलटा पिरामिड-शैली क्या है ?
उत्तर :
इसमें सबसे पहले महत्वपूर्ण तथ्य तथा जानकारियाँ दी जाती हैं तथा बाद में कम महत्वपूर्ण बातें देकर समाप्त कर दिया जाता है। इसकी सूरत उलटे पिरामिड जैसी होने के कारण इसे उलटा पिरामिड-शैली कहते हैं।
प्रश्न 21.
पूर्णकालिक पत्रकार किसे कहते हैं?
उत्तर :
पूर्णकालिक पत्रकार किसी समाचार-संगठन में काम करने वाला नियमित वेतन-भोगी कर्मचारी होता है।
प्रश्न 22.
अंशकालिक पत्रकार कौन होता है ?
उत्तर :
अंशकालिक पत्रकार वह होता है जो किसी समाचार-संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय के आधार पर काम करता है।
प्रश्न 23.
फ्रीलांसर पत्रकार से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर :
फ्रीलांसर पत्रकार किसी समाचार-पत्र से संबंधित नहीं होता। वह समाचार-पत्रों में लेख भुगतान के आधार पर लिखता है।
प्रश्न 24.
समाचार-लेखन के कितने ककार हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर :
समाचार-लेखन के छह ककार हैं। ये हैं-क्या, कौन, कब, कहाँ, कैसे और क्यों।
प्रश्न 25.
विचारपरक लेखन में क्या-क्या आता है?
उत्तर :
विचारपरक लेखन में लेख, टिप्पणियाँ, संपादकीय तथा स्तंभ लेखन आता है।
प्रश्न 26.
उलटा पिरामिड में समाचार का बाँचा कैसा होता है?
उत्तर :
इसमें सबसे महत्वपूर्ण तथ्य अथवा सूचना को सबसे पहले लिखा जाता है और इसके बाद घटते हुए महत्वक्रम में लिखा जाता है।
प्रश्न 27.
‘क्लाइमेक्स’ का क्या तात्पर्य है?
उत्तर :
समाचार के अंतर्गत किसी घटना का नवीनतम और महत्वपूर्ण पक्ष क्लाइमेक्स कहलाता है।
प्रश्न 28.
फ़ीचर किसे कहते हैं ?
उत्तर :
किसी सुव्यवस्थित, सुजनात्मक और आत्मनिष्ठ लेखन को फ़ीचर कहते हैं, जिसके माध्यम से सूचनाओं के साथ-साथ मनोरंजन पर भी ध्यान दिया जाता है।
प्रश्न 29.
विशेष रिपोर्ट क्या होती है?
उत्तर :
किसी घटना, समस्या या मुद्दे की गहन छानबीन और विश्लेषण को विशेष रिपोर्ट कहते हैं।
प्रश्न 30.
संपादकीय क्या है?
उत्तर :
वह लेख जिसमें किसी मुद्दे के प्रति समाचार-पत्र की अपनी राय प्रकट होती है, संपादकीय कहलाता है।
प्रश्न 31.
विशेष लेखन क्या है ?
उत्तर :
किसी विशेष विषय पर सामान्य लेखन से डटकर लिखा गया लेख विशेष लेखन कहलाता है।
प्रश्न 32.
बीट रिपोर्टिंग क्या होती है?
उत्तर :
जो संवाददाता केवल अपने क्षेत्र विशेष से संबंधित रिपोटों को भेजता है, वह बीट रिपोटिंग कहलाती है।
प्रश्न 33.
व्यापार-कारोबार की रिपोर्टिंग की भाषा कैसी होनी चाहिए?
उत्तर :
व्यापार-कारोबार से संबंधित रिपोटिंग में व्यापार जगत में प्रचलित शब्दावली का प्रयोग होना चाहिए।
प्रश्न 34.
समाचार-पत्रों में विशेष लेखन के क्षेत्र कौन-कौन से हैं?
उत्तर :
समाचार-पत्रों में विशेष लेखन के क्षेत्र व्यापार जगत, बेल, विज्ञान, कृषि, मनोरंजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, अपराध, कानून आदि हैं।
प्रश्न 35.
समाचार-पत्रों के लिए सूचनाएँ प्राप्त करने के स्रोत कौन-कौन से हैं?
उत्तर :
समाचार-पत्रों के लिए सूचनाएँ विभिन्न मंत्रालयों, प्रेस कफफ्रेंसों, विज्ञाप्तियों, साक्षात्कारों, सर्वे, जाँच-समितियों, संबंधित विभागों, इंटरनेट, विशिष्ट व्यक्तियों, संस्थाओं आदि से प्राप्त की जाती हैं।
प्रश्न 36.
भारत में विज्ञान के क्षेत्र में कौन-सी संस्थाएँ कार्य कर रही हैं ?
उत्तर :
भारत में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कार्पोरशशन, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, भाभा परमाणु संस्थान, राष्ट्रीय भौतिकी शोध संस्थान आदि संस्थाएँ विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रही हैं।
प्रश्न 37.
पर्यावरण से संबंधित पत्रिकाओं के नाम लिखिए।
उत्तर :
पर्यावरण एबस्ट्रेक्ट, डाउन टू अर्थ, नेशनल ज्योग्रॉफ़ी।
प्रश्न 38.
खोजी पत्रकारिता से क्या आशय है?
उत्तर :
खोजी पत्रकारिता में पत्रकार मौलिक शोध और छानबीन के द्वारा ऐसी सूचनाएँ तथा तथ्य उजागर करता है जो सार्वजनिक रूप से पहले उपलब्ध नहीं थे।
प्रश्न 39.
भारत में पहला छापाखाना कहाँ और कब खुला था?
उत्तर :
भारत में पहला छापाखाना गोवा में सन 1556 ई० में खुला था।
प्रश्न 40.
पत्रकारीय लेखन में पत्रकार को किन दो बातों से बचना चाहिए।
उत्तर :
पत्रकारीय लेखन में पत्रकार को कभी भी लंबे-लंबे वाक्य नहीं लिखने चाहिए। उसे किसी भी अवस्था में अनावश्यक विशेषणों और उपमाओं का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए।
प्रश्न 41.
मुद्रण का प्रारंभ कहाँ से माना जाता है ?
उत्तर :
मुद्रण का प्रारंभ चीन से माना जाता है।
प्रश्न 42.
वर्तमान छापेखाने के आविष्कार का श्रेय किसे है ?
उत्तर :
वर्तमान छापेखाने का श्रेय जर्मनी के गुटेनबर्ग को है।
प्रश्न 43.
जनसंचार का मुद्रित माध्यम किनके लिए किसी काम का नहीं है ?
उत्तर :
निरक्षरों के लिए जनसंचार का मुद्रित माध्यम किसी काम का नहीं है।
प्रश्न 44.
साप्ताहिक पत्रिका सप्ताह में कितनी बार प्रकाशित होती है ?
उत्तर :
साप्ताहिक पत्रिका सप्ताह में एक बार प्रकाशित होती है।
प्रश्न 45.
रेडियो में क्या सुविधा नहीं है?
उत्तर :
रेडियो में अखबार की तरह पीछे लौटकर सुनने की सुविधा नहीं है।
प्रश्न 46.
आजकल टेलीप्रिंटर पर एक सेकेंड में कितने शब्द भेजे जा सकते हैं?
उत्तर :
आजकल टेलीप्रिंटर पर एक सेकेंड में 56 किलोबाइट अर्थात लगभग 70 हज़ार शब्द भेजे जा सकते हैं।
प्रश्न 47.
नई वेब भाषा को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
नई वेब भाषा को ‘एच.टी.एम.एल.’ अर्थात हाइपर टेक्स्ट माक्ड्डप लैंग्वेज कहते हैं।
प्रश्न 48.
भारत की प्रमुख वेबसाइटें कौन-सी हैं ?
उत्तर :
भारत की प्रमुख वेबसाइटें रीडिफ डॉटकॉम, इंडिया इंफोलाइन, सीफी, हिंदू, तहलका डॉटकॉम आदि हैं।
प्रश्न 49.
हिंदी की सर्वश्रेष्ठ इंटरनेट पत्रकारिता की साइट कौन-सी है ?
उत्तर :
पत्रकारिता के लिहाज़ से हिंदी की सर्वश्रेष्ठ इंटरनेट साइट बी.बी.सी. है।
प्रश्न 50.
इंटरनेट पर उपलब्ध हिंदी का वह कौन-सा समाचार-पत्र है जो प्रिंट रूप में नहीं है?
उत्तर :
‘प्रभासाक्षी’ नामक समाचार-पत्र केवल इंटरनेट पर उपलब्ध है।
प्रश्न 51.
उलटा पिरामिड में समाचार का ढाँचा कैसा होता है?
उत्तर :
उलटे पिरामिड ढाँचे में सबसे पहले इंट्रो या मुखड़ा, फिर बाडी और अंत में समापन होता है।
प्रश्न 52.
उलटा पिरामिड-शैली का प्रयोग कब से शुरू हुआ था?
उत्तर :
उलटा पिरामिड-शैली का प्रयोग उन्नीसवीं सदी के मध्य से शुरू हुआ था।
प्रश्न 53.
समाचार-पत्रों में छपने वाले फ़ीचरों की शब्द-संख्या कितनी होती है ?
उत्तर :
समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में छपने वाले फ़ीचरों की शब्द-संख्या 250 शब्दों से लेकर 2000 होती है।
प्रश्न 54.
एक अच्छे और रोचक फ़ीचर के साथ क्या होना आवश्यक है ?
उत्तर :
एक अच्छे और रोचक फ़ीचर के साथ फोटो, रेखांकन, ग्राफिक्स आदि का होना आवश्यक है।
प्रश्न 55.
समाचार-पत्र कैसा माध्यम है ?
उत्तर :
समाचार-पत्र केवल छपे हुए शब्दों का माध्यम है।
प्रश्न 56.
जनसंचार के आधुनिक माध्यमों में सबसे पुराना माध्यम कौन-सा है ?
उत्तर :
मुद्रित माध्यम जनसंचार के आधुनिक माध्यमों में सबसे पुराना माध्यम है।
प्रश्न 57.
यूरोप में छापेखाने की महत्वपूर्ण भूमिका कब रही ?
उत्तर :
यूरोप में पुनर्जागरण के ‘रेनसा’ के आरंभ में छापेखाने की भूमिका महत्वपूर्ण रही थी।
प्रश्न 58.
मुद्रित माध्यमों की सबसे बड़ी विशेषता क्या है?
उत्तर :
मुद्रित माध्यमों की सबसे बड़ी विशेषता उसमें छपे हुए शब्दों के स्थायीपन की है। इन्हें जब जैसे चाहे पढ़ सकते हैं।
प्रश्न 59.
मुद्रित माध्यम के अंतर्गत समाचार-पत्र में क्या कमियाँ हैं?
उत्तर :
इसे निरक्षर नहीं पढ़ सकते। इसमें तुरंत घटी हुई घटनाएँ प्रस्तुत नहीं की जा सकर्तीं।
प्रश्न 60.
रेडियो प्रसारण की क्या कमियाँ हैं?
उत्तर :
रेडियो पर प्रसारण के समय की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। कार्यक्रम आरंभ से सुनना पड़ता है। कार्यक्रम के दौरान कहीं जा नहीं सकते। उसी कार्यक्रम को फिर से नहीं सुन सकते।
प्रश्न 61.
समाचार-पत्रों की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :
समाचार-पत्र जनता को समाचार देकर उन्दें जागरूक, शिक्षित और सचेत करते हैं। इनसे पाठकों का मनोरंजन भी होता है। ये लोकतंत्र के पहरेदार माने जाते हैं। ये जनमत जगाने का कार्य भी करते हैं।
प्रश्न 62.
पत्रकारीय लेखन का संबंध किनसे होता है ?
उत्तर :
पत्रकारीय लेखन का संबंध देश-विदेश में घटित विभिन्न घटनाओं, समस्याओं और मुद्दों से होता है।
प्रश्न 63.
संपादक के नाम पत्र कौन लिखता है ?
उत्तर :
संपादक के नाम पत्र समाचार-पत्र को पढ़ने वाले पाठक लिखते हैं। वे इन पत्रों में विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त करते हैं।
प्रश्न 64.
समाचार-पत्र में साक्षात्कार का क्या महत्व है ?
उत्तर :
समाचार-पत्र में साक्षात्कार का बहुत महत्व है। साक्षात्कार के माध्यम से ही पत्रकार अपने समाचार-पत्र के लिए समाचार, फीचर, लेख, विशेष रिपोर्ट आदि तैयार कर सकता है।
प्रश्न 65.
स्तंभ-लेखन क्या है ?
उत्तर :
स्तंभ लेखन विचारपरक लेखन होता है। स्तंभकार समसामयिक विषयों पर नियमित रूप से अपने समाचार-पत्र के लिए लिखते हैं।
प्रश्न 66.
बीट किसे कहते हैं?
उत्तर :
समाचार-पत्र में राजनीति, आर्थिक, खेल, अपराध, फ़िल्म, कृषि आदि से संबंधित समाचार होते हैं। जो पत्रकार जिस क्षेत्र से संबंधित समाचार लिखता है, वह उसकी बीट होती है।
प्रश्न 67.
‘डेस्क’ किसे कहते हैं?
उत्तर :
समाचार-पत्रों में किसी विशेष लेखन के लिए कार्य करने वाले पत्रकारों के समूह के निश्चित समय को डेस्क कहते हैं, जैसे खेल डेस्क।
प्रश्न 68.
व्यापार से जुड़ी खबरों की शब्दावली कैसी होती है ?
उत्तर :
व्यापार से जुड़ी खबरों में व्यापार जगत से संबंधित तेजड़िए, घाटा, गिरावट, आवक आदि शब्द होते हैं।
प्रश्न 69.
कारोबारी जगत की खबरें किस शैली में लिखी जाती हैं?
उत्तर :
कारोबारी जगत की खबरें उलटा पिरामिड-शैली में लिखी जाती हैं।
प्रश्न 70.
भारत के लोकप्रिय हिंदी दैनिक समाचार-पत्रों के नाम लिखिए।
उत्तर :
दैनिक हिंदुस्तान, नवभारत टाइम्स, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी, नई दुनिया, नवभारत टाइम्स आदि।
प्रश्न 71.
बीट से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर :
समाचार-पत्र या अन्य समाचार माध्यमों द्वारा अपने संवाददाता को किसी क्षेत्र या विषय यानी बीट की दैनिक रिपोटिंग की जिम्मेदारी दी जाती है। यह एक तरह के रिपोर्टर का कार्यक्षेत्र निश्चित करना है।
प्रश्न 72.
सीधा प्रसारण (लाइव) कैसा होता है ?
उत्तर :
रेडियो और टेलीविजन में जब किसी घटना या कार्यक्रम को सीधा होते हुए दिखाया या सुनाया जाता है तो उस प्रसारण को सीधा प्रसारण (लाइव) कहते हैं। रेडियो में इसे आँखोंदेखा हाल भी कहते हैं जबकि टेलीविज़न के परदे पर सीधे प्रसारण के समय लाइव लिख दिया जाता है। इसका अर्थ यह है कि उस समय आप जो भी देख रहे हैं, वह बिना किसी संपादकीय काट-छाँट के सीधे आप तक पहुँच रहा है।
प्रश्न 73.
स्टिग आपरेशन किसे कहते हैं?
उत्तर :
जब किसी टेलीविज़न चैनल का पत्रकार छुपे टेलीविज़न कैमरे के ज़रिए किसी गैर-कानूनी, अवैध और असामाजिक गतिविधियों को फ़िल्माता है और फिर उसे अपने चैनल पर दिखाता है तो इस स्टिग ऑपरेशन कहते हैं। कई बार चैनल ऐसे आपरेशनों को गोपनीय कोड दे देते हैं। जैसे आपरेशन दुयोंधन या चक्रव्यूह। हाल के वर्षों में समाचार चैनलों पर सरकारी कार्यालयों आदि में भ्रष्टाचार के खुलासे के लिए स्टिग आपरेशनों के प्रयोग की प्रवृत्ति बढ़ी है।
प्रश्न 74.
सूचनाओं के विभिन्न स्रोत कौन-कौन से हैं?
उत्तर :
- मंत्रालय के सूत्र
- प्रेस कॉफ्रेंस और विज्ञप्तियाँ
- साक्षात्कार
- सर्वे
- जाँच समितियों की रिपोर्ट्स
- क्षेत्र विशेष में सक्रिय संस्थाएँ और व्यक्ति
- संबंधित विभागों और संगठनों से जुड़े व्यक्ति
- इंटरनेट और दूसरे संचार के माध्यम
- स्थायी अध्ययन प्रक्रिया
प्रश्न 75.
विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रही भारत की पाँच संस्थाओं के नाम लिखिए।
उत्तर :
- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (ICAR)
- मिनरल्स एंड मेटल्स कार्पोरेशन (MMTC)
- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
- नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कार्पोरशश (NRDC)
- केंद्रीय इलेक्ट्रोंनिक्स लिमिटेड (CEL)
प्रश्न 76.
पर्यांवरण पर छपने वाली पत्रिकाओं के नाम लिखिए।
उत्तर :
- पर्यावरण एबस्ट्रेक्ट
- एन्वायरो न्यूंज
- डाउन टू अर्थ
- जू प्रिंट
- सेंकुचरी
- नेशनल ज्योग्रॉफ़ी
प्रश्न 77.
व्यावसायिक शिक्षा के दस विभिन्न संस्थानों के नाम लिखिए।
उत्तर :
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
- भारतीय प्रबंधन संस्थान
- भारतीय विज्ञान संस्थान
- भारतीय सूचना प्रौद्योगिक एवं प्रबंधन संस्थान
- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान
- मनिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलोजी
- राष्ट्रीय फ़ैशन टेक्नॉलोजी संस्थान
- राष्ट्रीय डिफँस अकादमी
- अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान
प्रश्न 78.
अपडेटिंग से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर :
विभिन्न वेबसाइटों पर उपलब्ध सामग्री को समय-समय पर संशोधित और परिवर्धित किया जाता है। इसे ही अपडेटिंग कहते हैं।
प्रश्न 79.
ऑंडियंस किसे कहते हैं?
उत्तर :
जनसंचार माध्यमों के साथ जुड़ा एक विशेष शब्द, जिसका प्रयोग जनसंचार माध्यमों के दर्शकों, श्रोताओं और पाठकों के लिए सामूहिक रूप से होता है।
प्रश्न 80.
समाचार-पत्रों में ऑप-एड क्या होता है ?
उत्तर :
यह समाचार-पत्रों में संपादकीय पृष्ठ के सामने प्रकाशित होने वाला वह पन्ना है जिसमें विश्लेषण, फ़ीचर, स्तंभ, साक्षात्कार, विचारपूर्ण टिप्पणियाँ आदि प्रकाशित की जाती हैं। हिंदी के बहुत कम समाचार-पत्रों में ऑप-एड पृष्ठ प्रकाशित होता है, लेकिन अंग्रेज़ी के हिंदू और इंडियन एक्सप्रेस जैसे अखबारों में ऑप-एड पृष्ठ देखा जा सकता है।
प्रश्न 81.
डेडलाइन किसे कहते हैं ?
उत्तर :
किसी समाचार को प्रकाशित या प्रसारित करने के लिए उसके समाचार माध्यमों तक पहुँचने की आखिरी समय-सीमा को डेडलाइन कहते हैं। अगर कोई समाचार डेडलाइन निकलने के बाद मिलता है, तो आमतौर पर उसके प्रकाशित या प्रसारित होने की संभावना कम हो जाती है।
प्रश्न 82.
न्यूज़पेग क्या होता है ?
उत्तर :
न्यूज्रपेग का अर्थ है ‘किसी मुद्दे पर लिखे जा रहे लेख या फ़ीचर में उस ताज़ा घटना का उल्लेख, जिसके कारण वह मुद्दा चर्चा में आ गया है’। जैसे अगर आप माध्यमिक बोर्ड की परीक्षाओं में सरकारी स्कूलों के बेहतर हो रहे प्रदर्शन पर एक रिपोर्ट लिख रहे हैं तो उसका न्यूज़पेग सीबीएसई का ताज़ा परीक्षा परिणाम होगा। इसी तरह शहर में महिलाओं के खिलाफ़ बढ़ रहे अपराध पर फ़ीचर का न्यूज़पेग सबसे ताज़ी वह घटना होगी जिसमें किसी महिला के खिलाफ़ अपराध हुआ हो।
प्रश्न 83.
‘पीत पत्रकारिता’ किसे कहते हैं?
उत्तर :
इस शब्द का सबसे पहले इस्तेमाल उन्नीसर्वी सदी के उत्तराद्ध में अमेरिका में कुछ प्रमुख समाचार-पत्रों के बीच पाठकों को आकर्षित करने के लिए छिड़े संघर्ष के लिए किया गया था। उस समय के प्रमुख समाचारों ने पाठकों को लुभाने के लिए झूठी अफ़वाहों, व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोपें, प्रेम-संबंधों, भंडाफोड़ और फ़िल्मी गपशप को समाचार की तरह प्रकाशित किया। उसमें सनसनी फैलाने का तत्व अहम था।
प्रश्न 84.
‘पेज श्री पत्रकारिता’ कैसी पत्रकारिता है ?
उत्तर :
पेज थ्री पत्रकारिता का तात्पर्य ऐसी पत्रकारिता से है जिसमें फ़ैशन, अमीरों की पार्टियों, महफ़िलों और जाने-माने लोगों के निजी जीवन के बारे में बताया जाता है। ऐसे समाचार आमतौर पर समाचार-पत्रों के पृष्ठ तीन पर प्रकाशित होते रहे हैं, इसलिए इसे ‘पेज थ्री पत्रकारिता’ कहते हैं। हालाँकि अब यह ज़ूरी नहीं है कि यह पृष्ठ तीन पर ही प्रकाशित होती हो लेकिन इस पत्रकारिता के तहत अब भी ज़ोर उन्हीं विषयों पर होता है।
प्रश्न 85.
‘फ्रीक्वेंसी मॉँडयूलेशन’ तकनीक क्या है?
उत्तर :
यह रेडियो प्रसारण की एक विशेष तकनीक है जिसमें फ्रीक्वेंसी को मॉइ्यूलेट किया जाता है। रेडियो का प्रसारण दो तकनीकों के ज़रिए होता है जिसमें एक तकनीक एमप्लीच्यूड मॉइयूलेशन (ए,एम.) है और दूसरा फ्रीक्वेंसी मॉड्यूलेश (एफ.एम.)। एफ.एम. तकनीक अपेक्षाकृत नई है और इसकी प्रसारण की गुणवत्ता बहुत अच्छी मानी जाती है। लेकिन ए.एम. रेडियो की तुलना में एफ.एम. के प्रसारण का दायरा सीमित होता है।
प्रश्न 86.
मानव सभ्यता के विकास में सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका किसकी रही है?
उत्तर :
मानव सभ्यता के विकास में की सबसे महत्तवपूर्ण भूमिका संचार की रही है।
प्रश्न 87.
संचार से क्या तात्पर्य है?
उत्तर :
संचार दो अथवा दो से अधिक व्यक्तियों के मध्य सूचनाओं, विचारों और भावनाओं का आदान-प्रदान है।
प्रश्न 88.
संचार किसकी निशानी है?
उत्तर :
संचार जीवन की निशानी है।
प्रश्न 89.
छोटा बच्चा कैसे संचार करता है?
उत्तर :
छोटा बच्चा रोकर अथवा चिल्लाकर संचार करता है।
प्रश्न 90.
संचार के माध्यमों की खोज किसलिए की गई?
उत्तर :
संचार के माध्यमों को खोज संदेशों के आदान-प्रदान में लगने वाले समय में बचत करने के लिए की गई थी।
प्रश्न 91.
संचार और जनसंचार के प्रमुख माध्यम कौन-से हैं?
उत्तर :
टेलीफ़ोन, इंटरनेट, फ़ैक्स, समाचार-पत्र, रेडियो, टेलीविज्जन, सिनेमा आदि संचार और जनसंचार के प्रमुख माध्यम हैं।
प्रश्न 92.
अमेरिका के वर्न्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकवादी हमला कब हुआ था?
उत्तर :
11 सितंबर, सन् 2001 ईं० को अमेरिका के वल्ड्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकवादी हमला हुआ था।
प्रश्न 93.
संचार शास्त्री विल्बर श्रैम के अनुसार संचार क्या है?
उत्तर :
संचार शास्ती विल्बर श्रैम के अनुसार संचार अनुभवों की साझेदारी है।
प्रश्न 94.
संचार कैसी प्रक्रिया है?
उत्तर :
संचार अंतर क्रियात्मक प्रक्रिया है।
प्रश्न 95.
संचार प्रक्रिया के प्रमुख तत्त्व कौन-से हैं?
उत्तर :
संचार प्रक्रिया के प्रमुख तत्त्व स्रोत, संदेश, माध्यम तथा प्राप्तकर्ता हैं।
प्रश्न 96.
अंतःवैयक्तिक संचार क्या है?
उत्तर :
जब कोई व्यक्ति किसी विषय पर सोचता अथवा विचारों का मंथन करता है, तो उसे अंतःवैयक्तिक संचार कहते हैं।
प्रश्न 97.
जब दो व्यक्ति आपस में और आमने-सामने संचार करते हैं तो उसे क्या कहते है?
उत्तर :
जब दो व्यक्ति आपस में और आमने-सामने संचार करते हैं, तो इसे अंतरवैयक्तिक संचार कहते हैं।
प्रश्न 98.
समूह-संचार क्या है?
उत्तर :
जब एक समूह आपास में विचार-विमर्श अथवा चर्चा करता है तो उसे समूह-संचार कहते हैं।
प्रश्न 99.
जनसंचार क्या है?
उत्तर :
जब हम व्यक्तियों के समूह के साथ प्रत्यक्ष संवाद के स्थान पर किसी तकनीकी अथवा यांत्रिक माध्यम से संवाद स्थापित करते हैं, तो उसे जनसंचार कहते हैं।
प्रश्न 100.
जनसंचार के प्रमुख कार्य क्या हैं?
उत्तर :
जनसंचार के प्रमुख कार्य सूचना देना, शिक्षित करना, मनोरंजन करना, एजेंड़ तय करना, निगरानी करना तथा विचार-विमर्श के लिए मंच तैयार करना है।
प्रश्न 101.
भारत का पहला समाचार-वाचक किसे माना जाता है?
उत्तर :
देवर्ष नारद को भारत का पहला समाचार-वाचक माना जाता है।
प्रश्न 102.
जनसंचार के प्राचीन माध्यम क्या थे?
उत्तर :
प्राचीनकाल में शिलालेख, गुफ़ाचित्र, कठपुतली, लोकनाटक, नौटंकी, यात्रा, तमाशा, लावनी, सांग, कथावाचन, यक्षगान आदि जनसंचार के माध्यम थे।
प्रश्न 103.
जनसंचार के आधुनिक माध्यम कौन-से हैं?
उत्तर :
समाचार-पत्र, पत्रिकाएँ, रेडियो, टेलीविज्तन, सिनेमा, इंटरनेट आदि जनसंचार के आधुनिक माध्यम हैं।
प्रश्न 104.
जनसंचार की सबसे मज़बूत कड़ी किसे माना जाता है?
उत्तर :
जनसंचार की सबसे मज़बूत कड़ी पत्र-पत्रिकाओं अथवा प्रिंट-मीडिया को माना जाता है।
प्रश्न 105.
संसार में अखबारी पत्रकारिता को अस्तित्व में आए कितने वर्ष हो गए है?
उत्तर :
संसार में अखबारी पत्रकारिता को अस्तित्व में आए चार सौ वर्ष हो गए हैं।
प्रश्न 106.
भारत में अखबारी पत्रकारिता की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर :
भारत में अखबारी पत्रकारिता की शुरुआत सन् 1780 ई० में हुई थी।
प्रश्न 107.
भारत का पहला अखबार कौन-सा था?
उत्तर :
भारत का पहलला अखबार जेम्स ऑंगस्ट हिकी का कलकत्ता से प्रकाशित ‘बंगाल गजट’ था।
प्रश्न 108.
हिंदी का पहला साप्तहिक-पत्र कौन-सा था?
उत्तर :
हिंदी का पहला साप्ताहिक-पत्र पंडित जुगल किशोर शुक्ल के संपादन में कलकत्ता से सन 1826 ई० में प्रकाशित ‘उंद्त मातंड था।
प्रश्न 109.
हिंदी के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाली पत्रिका कौन-सी थी?
उत्तर :
‘सरस्वती’ हिंदी के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाली पत्रिका थी।
प्रश्न 110.
आज्तादी के पहले के प्रमुख पत्रकार कौन थे?
उत्तर :
गणेश शंकर विद्यार्थी, माखनलाल चतुर्वेदी, महावीर प्रसाद द्विवेदी, बाबूरवव पराड़कर, प्रताप नारायण मिश्र, शिवपूजन सहाय, रामवृक्ष बेनीपुरी, बालमुकुंद गुप्त आदि हैं।
प्रश्न 111.
आज़ादी से पहले के प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं का नामोल्लेख कीजिए।
उत्तर :
केसरी, हिंदुस्तान, सरस्वती, हंस, कर्मवीर, आज, प्रताप, प्रदीप, विशाल भारत आदि आज़ादी से पहले के प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ थीं।
प्रश्न 112.
आज़ादी के बाद के हिंदी के प्रमुख पत्रकारों के नाम लिखिए।
उत्तर :
अक्षेय, धर्मवीर भारती, रघुवीर सहाय, मनोहर श्याम जोशी, प्रभाष जोशी, राजेंद्र माथुर, सर्वेश्वर द्याल सक्सेना आदि आज़ादी के बाद के हिंदी के प्रमुख पत्रकार हैं।
प्रश्न 113.
आज्तादी के बाद के प्रमुख हिंदी के समाचार-पत्र कौन-से है?
उत्तर :
आज़ादी के बाद के हिंदी के प्रमुख समाचार-पत्र हिंदुस्तान, नवभारत टाइम्स, जनसत्ता, नई दुनिया, राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण आदि है।
प्रश्न 114.
आज़ादी के बाद की हिंदी की पत्रिकाओं के नाम लिखिए।
उत्तर :
आज़ादी के बाद की हिंदी की पत्रिकाओं के नाम-धर्मयुग, साप्ताहिक हिंदुस्तान, दिनमान, रविवार, इंडिया टुडे, आउटलुक, ज्ञानोदय, कादम्बिनी, सारिका आदि हैं। इनमें से कुछ का प्रकाशन बंद भी हो गया है।
प्रश्न 115.
वायरलेस का आविष्कार कब और किसने किया था?
उत्तर :
सन् 1895 में इटली के इलेक्ट्रिक इंजीनियर जी॰ माकॉनी ने वायरलेस का आविष्कार किया था।
प्रश्न 116.
प्रारंभिक रेडियो स्टेशन कहाँ और कब खुला?
उत्तर :
प्रारंभिक रेडियो स्टेशन सन् 1892 ई० में अमेरिका के पिट्सबर्ग, न्यूयॉर्क और शिकागो में खुला था।
प्रश्न 117.
भारत में रेड्डियो का प्रारंभ कब हुआ?
उत्तर :
भारत में रेडियो लगभग सन् 1892 ई० में प्रारंभ हो गया था।
प्रश्न 118.
भारत में रेडियो पर संगीत कार्यक्रम का प्रारंभ कब और कहाँ से हुआ?
उत्तर :
भारत में रेडियो पर संगीत कार्यक्रम मुंबई में सन् 1921 ई० में टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने ड्डाक-तार विभाग के सहयोग से प्रसारित किया था।
प्रश्न 119.
ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई?
उत्तर :
ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना सन् 1936 ई० में हुई थी।
प्रश्न 120.
आज्ञादी से पूर्व भारत में कितने और कहाँ रेडियो स्टेशन थे?
उत्तर :
आजादी के समय तक देश में नौ रेडियो स्टेशन लखनक, दिल्ली, बंबई, कलकत्ता, मद्रास, तिरुचिरापल्ली, ढाका, लाहौर और पेशावर में थे।
प्रश्न 121.
आज आकाशवाणी देश की कितनी आबादी तक पहुँच गई है?
उत्तर :
आकाशवाणी की पहुँच देश की 96 प्रतिशत आबादी तक हो गई है।
प्रश्न 122.
आकाशवाणी का प्रसारण कितनी भाषाओं और बोलियों में होता है?
उत्तर :
आकाशवाणी 24 भाषाओं और 146 बोलियों में कार्यक्रम प्रस्तुत करती है।
प्रश्न 123.
एफ० एम० की शुुुआत कब हुई थी?
उत्तर :
एफ० एम० की शुरुआत सन् 1993 से हुई थी।
प्रश्न 124.
आकाशवाणी और दूरदर्शन को प्रसार भारती कब से बनाया गया?
उत्तर :
सन् 1997 ईै० से।
प्रश्न 125.
एफ० एम० के देश में कितने चैनल हैं?
उत्तर :
देश में 350 से अधिक एफ० एम० चैनल 90 शहरों में चल रहे हैं।
प्रश्न 126.
रेडियो कैसा माध्यम है?
उत्तर :
रेडियो ध्वानि और श्रव्य माध्यम है।
प्रश्न 127.
सर्वप्रथम टेलीविज़न प्रसारण कब और कहाँ हुआ?
उत्तर :
सन् 1927 में टेलीफ़ोन लेबोंरेट्रीज़ ने न्यूयोर्क और वाशिंगटन के बीच सर्वप्रथम प्रायोगिक टेलीविज्ञन कार्यक्रम प्रसारित किया था।
प्रश्न 128.
बी० बी० सी० ने टेलीविज़न सेवाएँ कब प्रारंभ की?
उत्तर :
सन् 1936 ई० से बी० बी० सी० ने टेलीविज्जन सेवाएँ प्रारंभ की।
प्रश्न 129.
भारत में टेलीविज़न प्रसारण की शुरुआत कब से और किसके सहयोग से हुई?
उत्तर :
भारत में 15 सितंबर, सन् 1959 से टेलीविजन का प्रसारण यूनेस्को के सहयोग से हुआ था।
प्रश्न 130.
भारत में टेलीविज्ञन का विधिवत प्रसारण कब से प्रारंभ हुआ?
उत्तर :
भारत में टेलीविज्तन का विधिवत प्रसारण 14 अगस्त, सन् 1965 इं० से प्रारंभ हुआ।
प्रश्न 131.
सन् 1991 के खाड़ी युद्ध का सीधा प्रसारण लोगों ने कैसे देखा था?
उत्तर :
सन् 1991 के खाड़ी युद्ध का सीधा प्रसारण लोगों ने केबल टी० बी० के द्वारा देखा था।
प्रश्न 132.
आज देश में कितने निजी चैनल हैं?
उत्तर :
आज देश में दो सौ से अधिक निजी चैनल हैं।
प्रश्न 133.
सिनेमा का आविष्कारक कौन था?
उत्तर :
सिनेमा के आविष्कार का श्रेय थॉमस अल्वा एडिसन को दिया जाता है, जिसने सन् 1883 ई० में मिनेरिस्कोप की खोज की थी।
प्रश्न 134.
पहली फ़िल्म कहाँ और कब बनी थी?
उत्तर :
पहली फ़िल्म सन् 1894 ई० में फ्रांस में बनी थी, जिसका नाम ‘द आइवल ऑफ़ ट्रेन’ था।
प्रश्न 135.
भारत की पहली फ़िल्म कब और किसने बनाई थी?
उत्तर :
भारत की पहली फ़िल्म सन् 1913 ई० बनी थी, जिसे दादा साहेब फ़ाल्के ने बनाया था। इसका नाम ‘राजा हरिश्चंद्र’ था और यह मूक फ़िल्म थी।
प्रश्न 136.
भारत की पहली बोलती फ़िल्म कौन-सी थी और कब बनी थी?
उत्तर :
भारत की पहली बोलती फ़िल्म सन 1931 ईं० में बनी ‘आलम आरा’ थी।
प्रश्न 137.
भारत हर साल कितनी फ़िल्मों का निर्माण करता है?
उत्तर :
भारत हर साल लगभग आठ सौ फ़िल्मों का निर्माण करता है।
प्रश्न 138.
जनसंचार का सबसे नया माध्यम क्या है?
उत्तर :
इंटरनेट जनसंचार का सबसे नया माध्यम है।
प्रश्न 139.
पत्रकारिता क्या है?
उत्तर :
विभिन्न सूचनाओं को संकलित एवं संपादित कर आम पाठक तक पहुँचाना पत्रकारिता है।
प्रश्न 140.
समाचार क्या है?
उत्तर :
समाचार किसी भी ऐसी ताज़ी घटना, विचार या समस्या की रिपोर्ट है, जिसमें अधिक-से-अधिक लोगों की रुचि हो और जिसका अधिकांश लोगों पर प्रभाव पड़ रहा हो।
प्रश्न 141.
समाचार के प्रमुख तत्व कौन-से हैं?
उत्तर :
समाचार के प्रमुख तत्व दस हैं-नवीनता, निकटता, प्रभाव, जनरुचि, टकराव या संघर्ष, महत्त्वपूर्ण लोग, उपयोगी जानकारियाँ, अनोखापन, पाठकवर्ग और नीतिगत बाँचा।
प्रश्न 142.
संपादन का क्या अर्थ है?
उत्तर :
संपादन का अर्थ किसी सामग्री से उनकी अशुद्धियाँ दूर करके उसे पठनीय बनाना है।
प्रश्न 143.
संपादन के प्रमुख सिद्धांत क्या हैं?
उत्तर :
संपादन के प्रमुख सिद्धांत पाँच तथ्यों की शुद्धता, वस्तुपरकता, निष्पक्षता, संतुलन और स्रोत हैं।
प्रश्न 144.
संपादकीय पृष्ठ किसे कहते हैं?
उत्तर :
किसी समाचार-पत्र के जिस पृष्ठ पर समाचार-पत्र विभिन्न घटनाओं और समाचारों पर अपनी राय व्यक्त करता है, उसे संपादकीय पृष्ठ कहा जाता है।
प्रश्न 145.
खोजपरक पत्रकारिता क्या है?
उत्तर :
जिन तथ्यों एवं सूचनाओं को दबाने अथवा छिपाने का प्रयास किया जा रहा हो, उन्हें गहराई से छानबीन कर प्रस्तुत करना खोजपरक पत्रकारिता कहलाता है।
प्रश्न 146.
वायडॉग पत्रकारिता से क्या आशय है?
उत्तर :
सरकारी तंत्र में किसी प्रकार की गड़बड़ी का पर्दाफ़श करना वायड़ग पत्रकारिता है।
प्रश्न 147.
पीत-पत्रकारिता से क्या तात्पर्य है?
उत्तर :
किसी समाचार के माध्यम से किसी प्रकार की सनसनी फैलाना अथवा अनाम के नाम से किसी को ब्लेकमेल करना पीत पत्रकारिता है।
प्रश्न 148.
हिंदी के चार प्रमुख टी० वी० समाचार चैनलों के नाम लिखिए।
उत्तर :
ज़ी-न्यूज्ञ, आज तक, एन॰डी, टी॰वी, एबीपी-न्यूज़।
प्रश्न 149.
हिंदी के चार राष्ट्रीय समाचार-पत्रों के नाम लिखिए।
उत्तर :
हिंदुस्तान, नवभारत टाइम्स, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण।
प्रश्न 150.
डायरी-लेखन क्या है?
उत्तर :
व्यक्ति दिन भर की अपनी गतिविधियों का जो लेखा-जोखा अपनी डायरी के पृष्ठों पर प्रत्येक तिथि के अनुसार लिपिबद्ध करता है, वह डायरी-लेखन कहलाता है।
प्रश्न 151.
पिछली सदी की सर्वाधिक पढ़ी गई डायरी कौन-सी है?
उत्तर :
पिछली सदी की सर्वाधिक पढ़ी गई डायरी सन् 1924 से 1944 के बीच लिखी गई थी। यह ऐनी फ्रैक की डायरी है, जो उसने नाज़ी अत्याचारों के समय एम्रर्डम में लिखी थी।
प्रश्न 152.
हिंदी के प्रसिद्ध डायरी लेखकों का नामोल्लेख कीजिए।
उत्तर :
मोहन राकेश, रमेशचंद्र शाह, रामवृक्ष बेनीपुरी, राहुल सांकृत्यायन, मुक्तिबोध।
प्रश्न 153.
‘लद्दाख यात्रा की डायरी’ किसकी रचना है?
उत्तर :
कर्नल सञ्जन सिंह की।
प्रश्न 154.
‘सुदूर दक्षिण पूर्व’ किसके द्वारा रचित यात्रा-डायरी है?
उत्तर :
सेठ गोविंददास।
प्रश्न 155.
डायरी-लेखन क्या सोचकर करना चाहिए?
उत्तर :
डायरी बिलकुल निजी वस्तु है यह सोचकर डायरी लिखनी चाहिए।
प्रश्न 156.
डायरी-लेखन की भाषा-शैली कैसी होनी चाहिए?
उत्तर :
डायरी-लेखन की भाषा-शैली डायरी-लेखक की अपनी सहज एवं स्वाभाविक भाषा-शैली होनी चाहिए। इसके लिखने के लिए परिष्कृत तथा मानक भाषा-शैली की आवश्यकता नहीं होती।
प्रश्न 157.
पटकथा का क्या अर्थ है?
उत्तर :
पटकथा वह कथा होती है, जो परदे पर दिखाई जाती है।
प्रश्न 158.
फ़्लैशबैक से क्या तात्पर्य है?
उत्तर :
यह वह तकनीक है जिसके द्वारा भूतकाल में हुई किसी घटना को दिखाया जाता है।
प्रश्न 159.
फ़्लैश फ़ारवर्ड से क्या आशय है?
उत्तर :
यह वह तकनीक है जिसके द्वारा भविष्य में होने वाली किसी घटना को पहले दिखादिया जाता है।
प्रश्न 160.
पटकथा की मूल इकाई क्या है?
उत्तर :
पटकथा की मूल इकाई दृश्य है।
प्रश्न 161.
एक दृश्य का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर :
एक स्थान पर, एक ही समय में लगातार चल रहे कार्य व्यापार के आधार पर एक दृश्य का निर्माण होताहै।
प्रश्न 162.
दृश्य संख्या के साथ क्या लिखना आवश्यक होता है?
उत्तर :
दृश्य संख्या के साथ उस दुश्य के घटनास्थल का विवरण देना आवश्यक होता है।
प्रश्न 163.
औपचारिक-पत्र क्या होता है?
उत्तर :
जिन लोगों से हमारे व्यक्तिगत संबंध नहीं होते केवल औपचारिक संबंध होते हैं, उन्हें लिखे जाने वाले पत्र को औपचारिक-पत्र कहते हैं। सरकारी तथा अन्य संस्थानों का लिखे गए पत्र औपचारिक-पत्र होते हैं।
प्रश्न 164.
टिप्पणी क्या है?
उत्तर :
किसी भी विचाराधीन पत्र अथवा प्रकरण को निपटाने के लिए उस पर जो राय, मंतव्य, आदेश/निर्देश दिया जाता है, उसे टिप्पणी कहते हैं।
प्रश्न 165.
टिप्पणी का उद्देश्य क्या है?
उत्तर :
टिप्पणी का उद्देश्य किसी मामले को तर्कसंगत तथा नियमानुसार निपटाना है।
प्रश्न 166.
आनुषंगिक टिप्पणी किसे कहते हैं?
उत्तर :
आरंभिक टिप्पणी पढ़ने पर जब अधिकारी अपना कोई मंतव्य उस टिप्पणी के नीचे लिखता है, तो उसे आनुषंगिक टिप्पणी कहते हैं।
प्रश्न 167.
अनुस्मारक क्या है?
उत्तर :
जब किसी पत्र आदि का उत्तर समय पर प्राप्त नहीं होता तो उक्त पत्र के उत्तर के लिए याद दिलाने वाला लिखा गया पत्र अनुस्मारक अथवा स्मरण-पत्र कहलाता है।
प्रश्न 168.
अर्ध-सरकारी पत्र क्या होता है?
उत्तर :
अर्ध-सरकारी पत्र में अनौपचारिकता का भाव होता है तथा संबंधित विषय पर व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध होता है।
प्रश्न 169.
कार्य-सूची क्या होती है?
उत्तर :
किसी सभा में किए जाने वाले कार्यों की संक्षिप्त सूची को कार्य-सूची कहते हैं।
प्रश्न 170.
कार्य-वृत्त से क्या आशय है?
उत्तर :
किसी सभा अथवा बैठक की कारवाई के बाद उस बैठक में लिए गए निर्णयों अथवा पारित किए गए प्रस्तावों का लेखा-जोखा कार्य वृत्त कहलाता है।
प्रश्न 171.
प्रेस-विज्पप्ति से क्या तात्पर्य है?
उत्तर :
किसी संस्थान द्वारा किसी विषय अथवा बैठक में जो निर्णय होता है, उसे सर्वसामान्य तक पहुँचाने का माध्यम प्रेस-विज्ञाप्त कहलाता है।
प्रश्न 172.
स्वपृत्त किसे कहते हैं?
उत्तर :
स्ववृत्त, व्यक्ति की अपनी योग्यताओं, उपलब्धियों आदि का विवरण होता है, जिसे वह नियोक्ता को भेजता है।
प्रश्न 173.
स्ववृत्त के कितने और कौन-कौन से पक्ष हैं?
उत्तर :
स्ववृत्त के दो पक्ष उम्मीदवार और नियोक्ता होते हैं।
प्रश्न 174.
स्ववृत्त की भाषा-शैली कैसी होनी चाहिए?
उत्तर :
स्ववृत्त की भाषा-शैली सरल, सीधी, सटीक और सा़़ होनी चाहिए।
प्रश्न 175.
शब्दकोश क्या होता है?
उत्तर :
शब्दकोश शब्दों का खज्ञाना होता है, जिसमें एक भाषा-भाषी समुदाय में प्रयुक्त शब्दों का संचय कर उनके अर्थ, सोत, व्याकरणिक कोटियाँ आदि बताई जाती हैं।
प्रश्न 176.
‘संदर्भ ग्रंध’ किसे कहते हैं?
उत्तर :
जिन ग्रंथों में मानव द्वारा संचित ज्ञान को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया जाता है, उन्हें ‘संदर्भ ग्रंथ’ कहते हैं।
प्रश्न 177.
शब्दकोश में शब्दों का क्रम किस प्रकार होता है?
उत्तर :
शब्दकोश में शब्दों का क्रम वर्णमाला के अनुसार होता है।
प्रश्न 178.
मानव द्वारा संचित हर प्रकार की जानकारी का संक्षिप्त संकलन किस ग्रंथ में होता है?
उत्तर :
विश्व ज्ञान-कोश में।
प्रश्न 179.
‘चरित्र-कोश’ में क्या जानकारी होती है?
उत्तर :
चरित्र-कोश में साहित्य, संस्कृति, विज्ञान आदि क्षेत्रों के महान व्यक्तियों का विवरण होता है।