Students can benefit from Sarangi Hindi Book Class 1 Solutions Chapter 6 तीन साथी by practicing regularly and seeking help when needed.
NCERT Solutions for Class 1 Hindi Sarangi Chapter 6 तीन साथी
बातचीत के लिए :
प्रश्न 1.
तालाब के पास किसका पेड़ था?
उत्तर :
तालाब के पास बेर का पेड़ था।
प्रश्न 2.
हाथी ने बेर का पेड़ क्यों हिलाया?
उत्तर :
बकरी बेर खाना चाहती थी।
प्रश्न 3.
किसी ऐसी घटना के विषय में बताइए जब आपने किसी की सहायता की हो।
उत्तर :
छात्र ऐसी किसी घटना के बारे में बताएँ।
क्या होता अगर…
प्रश्न 1.
चिड़िया का बच्चा तालाब में न गिरता।
उत्तर :
बकरी तालाब में न जाती।
प्रश्न 2.
हाथी तालाब के पास न होता।
उत्तर :
बकरी और चिड़िया का बच्चा दोनों पानी में डूब जाते।
चित्र में कितने हाथी?
कहाँ छुपे हैं सारे हाथी, आओ खोजें मिलकर साथी।
उत्तर :
चित्र में दस हाथी हैं।
पहले क्या हुआ?
कहानी में जो-जो हुआ, उन्हें क्रम से अंक दीजिए-
उत्तर :
शब्दों का खेल :
प्रश्न 1.
कहानी में आए तीन साथियों के नाम बताइए।
उत्तर :
हाथी, बकरी और चिड़िया।
प्रश्न 2.
अपने शिक्षक की सहायता से शब्द पढ़िए और बताइए कि इनमें कौन-कौन सी ध्वनियाँ हैं-
उत्तर :
बकरी शब्द में ‘ब’, ‘क’ और ‘र’ की ध्वनि है। चिड़िया शब्द में ‘च’, ‘ड़’ और य की ध्वनि है और हाथी शब्द में ‘ह’ और ‘थ’ की ध्वनि है।
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों में ‘ई’ की मात्रा लगाइए और पढ़ने का प्रयास कीजिए –
उत्तर :
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों में ‘इ’ की मात्रा लगाइए और पढ़ने का प्रयास कीजिए
उत्तर :
Sarangi Class 1 Hindi Chapter 6 तीन साथी Summary
Sarangi Hindi Book Class 1 Chapter 6 तीन साथी कहानी का सार
यह कहानी दो दोस्तों की है जिनमें से एक हाथी था और एक बकरी। दोनों पक्के दोस्त थे। दोनों साथ-साथ ही जंगल जाते थे। हाथी पेड़ों की डालियों को झुकाता और बकरी आराम से पत्ते खाती। एक दिन दोनों को जंगल में एक तालाब के किनारे बेर का पेड़ नजर आया। हमेशा की तरह हाथी ने पेड़ हिलाया और बकरी बेर खाने लगी।
इतने में ही पेड़ पर से एक चिड़िया का बच्चा तालाब में गिर गया। यह देखकर बकरी उसे बचाने गई तो वह भी तालाब में डूबने लगी। हाथी ने आगे बढ़कर दोनों को बचा लिया। चिड़िया का बच्चा भी उनके साथ रहने लगा और कुछ दिनों में बड़ा हो गया। अब चिड़िया उड़कर पता लगाती कि फल कहाँ पर लगे हैं और फिर तीनों मिलकर खूब मज़े से फल खाते। अब यह तीनों साथी एक साथ ही रहते थे।
शब्दार्थ :
- साथी – मित्र।
- जंगल – वन।
- झुकाना – नीचे खींचना।
- बेर – एक प्रकार का फल।