Students find these Class 8 Hindi MCQ Chapter 9 आदमी का अनुपात MCQ Questions helpful for self-assessment and preparation.
Class 8 Hindi Chapter 9 MCQ आदमी का अनुपात
आदमी का अनुपात Class 8 MCQ
आदमी का अनुपात MCQ Questions with Answers
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
‘संख्यातीत शंख-सी दीवारें’ में ‘दीवारे’ का क्या अर्थ है?
(क) भौतिक दीवारें
(ख) सामाजिक तथा मानसिक सीमाएँ
(ग) युद्ध की दीवारें
(घ) घर की दीवारें
उत्तर :
(ख) सामाजिक तथा मानसिक सीमाएँ
प्रश्न 2.
कविता में ‘परिधि नभ गंगा की’ से क्या संकेत मिलता है?
(क) गंगा नदी का आस-पास का क्षेत्र
(ख) गंगा नदी का विस्तार
(ग) ब्रह्मांड की अत्यंत विशालता और विस्तारित आकाश
(घ) गंगा तट का सौंदर्य
उत्तर :
(ग) ब्रह्मांड की अत्यंत विशालता और विस्तारित आकाश
प्रश्न 3.
कविता में ‘अपने को दूजे का स्वामी बताता हैं’ में व्यक्ति का कौन-सा स्वभाव दर्शाया गया है?
(क) दयालुता
(ख) अहंकार और प्रभुत्व की जिद
(ग) सहयोगात्मक स्वभाव
(घ) अनुशासन
उत्तर :
(ख) अहंकार और प्रभुत्व की जिद
![]()
प्रश्न 4.
निम्नलिखित में कौन-सा पद व्यंग्यात्मक भाव रखता है?
(क) लाखों ब्रह्मांडों में अपना एक ब्रह्यांड
(ख) दो व्यक्ति कमरे में कमरे से छोटे
(ग) देशों की कौन कहे एक कमरे में दो दुनिया रचाता है
(घ) परिधि नभ गंगा की
उत्तर :
(ग) देशों की कौन कहे एक कमरे में दो दुनिया रचाता है
प्रश्न 5.
‘करोड़ों में एक ही पृथ्वी’ पंक्ति का भाव सबसे उपयुक्त है
(क) पृथ्वी की अनोखी भूमिका और महत्व
(ख) पृथ्वी की उपलब्धि
(ग) पृथ्वी की संख्या
(घ) पृथ्वी की सुंदरता
उत्तर :
(क) पृथ्वी की अनोखी भूमिका और महत्त्व
प्रश्न 6.
कविता में ‘ईर्ष्यां, अहं, स्वार्थ, घृणा’ जैसी भावनाओं का क्या परिणाम बताया गया है?
(क) मनुष्य की उन्नति
(ख) मनुष्य का अपने को सीमित करना और द्वेष फैलाना
(ग) मिश्रता बढ़ाना
(घ) सभी भाव सकारात्मक हैं
उत्तर :
(ख) मनुष्य का अपने को सीमित करना और द्वेष फैलाना
प्रश्न 7.
कविता का मूल भाव क्या है?
(क) मानव की विशालता
(ख) मानब और ब्रह्मांड के अनुपात में मानव की नगण्यता और उसकी गलत प्रवृत्तियाँ
(ग) पृथ्वी की सुंदरता
(घ) सामाजिक सहयोग
उत्तर :
(ख) मानव और ब्रह्मांड के अनुपात में मानव की नगण्यता और उसकी गलत प्रवृत्तियाँ
प्रश्न 8.
कवि ने ‘शंख-सी’ से क्या अभिप्रेत किया है?
(क) सुदर कला
(ख) जटिल और कठिन बाषाएँ
(ग) धार्मिक स्थान
(घ) किले की दीवार
उत्तर :
(ख) जटिल और कठिन बाधाएँ
प्रश्न 9.
कविता के अनुसार कौन-से भाव मनुष्य को बाँधते हैं?
(क) प्रेम, सहयोग
(ख) ईष्यां, अहंकार, स्वार्थ, घृणा
(ग) स्वतंश्रता, सहिष्णुता
(घ) ज्ञान और विज्ञान
उत्तर :
(ख) ईर्ष्या, अर्हंकार, स्वार्थ, घृणा
आदमी का अनुपात MCQ Class 8 अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. दो व्यक्ति कमरे में
कमरे से छोटे-
कमरा है घर में
घर है मुहल्ले में
मुहल्ला नगर में
नगर है प्रदेश में
प्रदेश कई देश में
देश कई पृथ्वी पर
अनगिन नक्षत्रों में
पृथ्वी एक छोटी
करोड़ों में एक ही
सबको समेटे है
परिधि नभ गंगा की
लाखों ब्रह्मांडों में
अपना एक ब्रह्मांड (पृष्ठ 126)
प्रश्न 1.
कविता के माध्यम से किस विषय को उजागर किया गया है?
(क) तकनीकी ज्ञान
(ख) इतिहास
(ग) मनुष्य की क्षमता
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(ग) मनुष्य की क्षमता
प्रश्न 2.
‘अनुपात’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) दूरी
(ख) नज़दीकी
(ग) संख्या
(घ) आकार
विकल्पः
(i) (क) और (ख) सही है
(ii) केवल (ग) सही है
(iii) (ग) और (घ) दोनों उत्तर सही हैं।
(iv) केवल (ख) विकल्प सही है।
उत्तर:
(iii) (ग) और (घ) दोनों उत्तर सही हैं।
![]()
2. हर ब्रह्मांड में
कितनी ही पृथ्वियाँ
कितनी ही भूमियाँ कितनी ही सृष्टियाँ
यह है अनुपात
आदमी का विराट से
इस पर भी आदमी
ईर्ष्या, अहं, स्वार्थ, घृणा, अविश्वास लीन
संख्यातीत शंख सी दीवारें उठाता है
अपने को दूजे का स्वामी बताता है
देशों की कौन कहे
एक कमरे में
दो दुनिया रचाता है (पृष्ठ 126-127)
प्रश्न 1.
दो दुनिया किसने रचाई है ?
(क) मनुष्य
(ख) पशु-पक्षियों ने
(ग) देशों ने
(घ) किसी ने नहीं
उत्तर:
(क) मनुष्य
प्रश्न 2.
मनुष्य किसका स्वामी बनना चाहता है?
(क) प्रकृति का
(ख) दूसरे मनुष्य का
(ग) अपने ही साथी का
(घ) उपर्युक्त सभी विकल्प सही हैं।
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी विकल्प सही हैं।
वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों और अर्थों का सही मिलान कीजिए।

उत्तर:
1. (iii)
2. (iv)
3. (i)
4. (ii)
5. (vi)
6. (vii)
7. (v)
प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के पर्याय लिखिए-
(क) पृथ्वी : ……………… ……………………
(ख) घर : ……………… ……………………
(ग) छोटी : ……………… ……………………
(घ) विराट : ……………… ……………………
(ङ) शंख : ……………… ……………………
उत्तर:
(क) वसुंधरा, धरा
(ख) गृह, निकेतन
(ग) लघु, कनिष्ठ
(ङ) पाँचजन्य, सुघोष
(घ) विकराल, विस्तृत
प्रश्न 3.
‘भूमियाँ’ शब्द में अनुनासिक का प्रयोग हुआ है और इसे चंद्रबिंदु
द्वारा दर्शाया जाता है । कविता से अनुनासिक प्रयोग वाले शब्द छाँटकर लिखिए ।
उत्तर:
सृष्टियाँ, पृथ्वियाँ
3. ‘दो व्यक्ति कमरे में
कमरे से छोटे-
कमरा है घर में
घर है मोहल्ले में
मोहल्ला नगर में
नगर प्रदेश में
प्रदेश देश में
देश पृथ्वी में
पृथ्वी अनगिन नक्षत्रों में।’
प्रश्न 1.
काव्यांश में निम्न में से कौन-सा शब्द संज्ञा है?
(क) छोटे
(ख) कमरे
(ग) दो
(घ) में
उत्तर :
(ख) कमरे
प्रश्न 2.
इस काव्यांश के अनुसार मानव और ब्रह्मांड का संबंध किस प्रकार दर्शाया गया है?
(क) मनुष्य ब्रह्मांड की एक छोटी इकाई है, जो विभिन्न स्वरों में फैली हुई है।
(ख) मनुष्य ब्रह्मांड का केंद्र है।
(ग) मनुष्य ब्रह्मांड से पृथक् है।
(घ) मनुष्य ब्रह्मांड का स्वामी है।
उत्तर :
(क) मनुष्य ब्रद्यांड की एक छोटी इकाई है, जो विभिन्न स्तरों में फैली हुई है।
![]()
प्रश्न 3.
काव्यांश में प्रदर्शित विस्तार के क्रम को सही क्रम में लगाइए
(क) प्रदेश → देश → नगर → मोहल्ला
(ख) देश → प्रदेश → नगर → मोहल्ला
(ग) मोहल्ला → नगर → प्रदेश → देश
(घ) नगर → मोहल्ला → प्रदेश → देश
उत्तर :
(ग) मोहल्ला → नगर → प्रदेश → देश