• NCERT Solutions
    • NCERT Library
  • RD Sharma
    • RD Sharma Class 12 Solutions
    • RD Sharma Class 11 Solutions Free PDF Download
    • RD Sharma Class 10 Solutions
    • RD Sharma Class 9 Solutions
    • RD Sharma Class 8 Solutions
    • RD Sharma Class 7 Solutions
    • RD Sharma Class 6 Solutions
  • Class 12
    • Class 12 Science
      • NCERT Solutions for Class 12 Maths
      • NCERT Solutions for Class 12 Physics
      • NCERT Solutions for Class 12 Chemistry
      • NCERT Solutions for Class 12 Biology
      • NCERT Solutions for Class 12 Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Computer Science (Python)
      • NCERT Solutions for Class 12 Computer Science (C++)
      • NCERT Solutions for Class 12 English
      • NCERT Solutions for Class 12 Hindi
    • Class 12 Commerce
      • NCERT Solutions for Class 12 Maths
      • NCERT Solutions for Class 12 Business Studies
      • NCERT Solutions for Class 12 Accountancy
      • NCERT Solutions for Class 12 Micro Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Macro Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Entrepreneurship
    • Class 12 Humanities
      • NCERT Solutions for Class 12 History
      • NCERT Solutions for Class 12 Political Science
      • NCERT Solutions for Class 12 Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Sociology
      • NCERT Solutions for Class 12 Psychology
  • Class 11
    • Class 11 Science
      • NCERT Solutions for Class 11 Maths
      • NCERT Solutions for Class 11 Physics
      • NCERT Solutions for Class 11 Chemistry
      • NCERT Solutions for Class 11 Biology
      • NCERT Solutions for Class 11 Economics
      • NCERT Solutions for Class 11 Computer Science (Python)
      • NCERT Solutions for Class 11 English
      • NCERT Solutions for Class 11 Hindi
    • Class 11 Commerce
      • NCERT Solutions for Class 11 Maths
      • NCERT Solutions for Class 11 Business Studies
      • NCERT Solutions for Class 11 Accountancy
      • NCERT Solutions for Class 11 Economics
      • NCERT Solutions for Class 11 Entrepreneurship
    • Class 11 Humanities
      • NCERT Solutions for Class 11 Psychology
      • NCERT Solutions for Class 11 Political Science
      • NCERT Solutions for Class 11 Economics
      • NCERT Solutions for Class 11 Indian Economic Development
  • Class 10
    • NCERT Solutions for Class 10 Maths
    • NCERT Solutions for Class 10 Science
    • NCERT Solutions for Class 10 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 10 English
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Sanchayan
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Sparsh
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kritika
    • NCERT Solutions for Class 10 Sanskrit
    • NCERT Solutions for Class 10 Foundation of Information Technology
  • Class 9
    • NCERT Solutions for Class 9 Maths
    • NCERT Solutions for Class 9 Science
    • NCERT Solutions for Class 9 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 9 English
    • NCERT Solutions for Class 9 Hindi
    • NCERT Solutions for Class 9 Sanskrit
    • NCERT Solutions for Class 9 Foundation of IT
  • CBSE Sample Papers
    • Previous Year Question Papers
    • CBSE Topper Answer Sheet
    • CBSE Sample Papers for Class 12
    • CBSE Sample Papers for Class 11
    • CBSE Sample Papers for Class 10
    • CBSE Sample Papers for Class 9
    • CBSE Sample Papers Class 8
    • CBSE Sample Papers Class 7
    • CBSE Sample Papers Class 6
  • Textbook Solutions
    • Lakhmir Singh
    • Lakhmir Singh Class 10 Physics
    • Lakhmir Singh Class 10 Chemistry
    • Lakhmir Singh Class 10 Biology
    • Lakhmir Singh Class 9 Physics
    • Lakhmir Singh Class 9 Chemistry
    • PS Verma and VK Agarwal Biology Class 9 Solutions
    • Lakhmir Singh Science Class 8 Solutions

Learn CBSE

NCERT Solutions for Class 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

Class 6 SST Chapter 12 Extra Questions and Answers in Hindi आधारभूत लोकतंत्र भाग 3 नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार

May 17, 2025 by Bhagya

Students revise important topics using Extra Questions for Class 6 Social Science and Class 6 SST Chapter 12 Extra Questions and Answers in Hindi आधारभूत लोकतंत्र भाग 3 नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार before exams.

Class 6 Social Science Chapter 12 Extra Questions and Answers in Hindi Medium आधारभूत लोकतंत्र भाग 3 नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
शहरी शासन में वार्ड समिति का महत्व बताइए।
उत्तर:
वार्ड समिति एक विशिष्ट वार्ड में स्थानीय मुद्दों को देखती है। ये शासन में नागरिकों की भागीदारी, लोगों को आवाज उठाने तथा निर्णय-निर्माण प्रक्रिया में नागरिकों को शामिल करने में सहायक है। ये स्थानीय निकायों की जवाबदेही तथा उत्तरदायित्व को भी बढ़ाती है।

प्रश्न 2.
नगर निगम की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
नगर निगम शहरी शासन के लिए जिम्मेदार है जैसे नगर नियोजन, विकास परियोजना कार्यों का कार्यान्वयन, आधारभूत ढाँचा तथा अपशिष्ट प्रबंधन, जल आपूर्ति तथा शहरों में साफ-सफाई जैसे मूलभूत सुविधाएँ मुहैया कराता है।

प्रश्न 3.
नगरीय स्थानीय निकाय अपने कार्यों के लिए धन किस प्रकार जुटाते हैं?
उत्तर:
नगरीय स्थानीय निकाय प्राथमिक तौर पर अपनी गतिविधियों के लिए धन, स्थानीय कर, सरकारी अनुदान तथा सशुल्क सेवा द्वारा जुटाते हैं। ये धन आधारभूत ढाँचे, सार्वजनिक सेवाएँ तथा विकास परियोजनाओं को लागू करने के लिए आवश्यक है।

Class 6 SST Chapter 12 Extra Questions and Answers in Hindi आधारभूत लोकतंत्र भाग 3 नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार

प्रश्न 4.
सहभागी लोकतंत्र की वृहत धारणा से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
लोकतंत्र में सुशासन का उद्देश्य नागरिकों को सशक्त बनाना है ताकि वे देश के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग ले सकें, चाहे यह ग्रामीण क्षेत्रीय, नगरीय, राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर हो, यह सहभागी लोकतंत्र की वृहत धारणा है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत में नगरीय स्थानीय निकायों की संरचना बताइए।
उत्तर:
भारत में नगरीय स्थानीय निकायों में नगर निगम, नगरपालिका तथा नगर पंचायत शामिल हैं, जो क्षेत्र की जनसंख्या पर निर्भर करती हैं। नगर निगम बड़े शहरों पर शासन करती है जबकि नगरपालिका छोटे कस्बों पर। नगर पंचायत संक्रमणकालीन/ ट्रांजिशनल क्षेत्रों के लिए स्थापित की जाती है, ताकि शक्तियों का विकेंद्रीकरण तथा स्थानीय प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।

प्रश्न 2.
नगरीय स्थानीय निकायों के लिए स्थानीय कर का क्या महत्व है?
उत्तर:
नगरीय स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिरता के लिए स्थानीय कर महत्वपूर्ण है। ये आधारभूत ढाँचे को बनाए रखने के लिए, सार्वजनिक सेवाएँ प्रदान करने और विकास परियोजनाओं को लागू करने के लिए आवश्यक धन उपलब्ध कराते हैं। स्थानीय करों से पर्याप्त राजस्व के बिना ये निकाय बढ़ती आबादी की जरूरत को पूरा नहीं कर पाएँगे।

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पंचायती राज व्यवस्था का प्राथमिक कार्य क्या है?
(क) शहरी विकास
(ख) ग्रामीण शासन
(ग) राष्ट्रीय रक्षा
(घ) औद्योगिक वृद्धि
उत्तर:
(ख) ग्रामीण शासन
व्याख्या: पंचायती राज व्यवस्था का प्राथमिक कार्य गाँव का प्रशासन संभालना है।

प्रश्न 2.
निम्न में से कौन-सा पंचायती राज का घटक नहीं है?
(क) ग्राम पंचायत
(ख) जिला पंचायत
(ग) नगर निगम
(घ) पंचायत समिति
उत्तर:
(ग) नगर निगम
व्याख्या : नगर निगम नगरीय स्थानीय निकाय का अंग है, पंचायती राज व्यवस्था का नहीं।

प्रश्न 3.
नगरीय स्थानीय निकाय में सबसे उच्च स्तर कौन-सा है?
(क) ग्राम पंचायत
(ख) नगर पालिका
(ग) नगर निगम
(घ) जिला पंचायत
उत्तर:
(ग) नगर निगम
व्याख्या : नगर निगम नगरीय निकायों के शीर्ष पर है। 10 लाख से अधिक की जनसंख्या वाले नगरों में नगर निगम सर्वोच्च निकाय के रूप में कार्य करती है।

प्रश्न 4.
कौन-सा निकाय ग्रामीण कार्यक्रम लागू करने के लिए जिम्मेदार है?
(क) नगरपालिका
(ख) ग्राम सभा
(ग) नगर निगम
(घ) पंचायत समिति
उत्तर:
(घ) पंचायत समिति
व्याख्या: पंचायत समिति, खंड स्तर पर ग्रामीण विकास कार्यक्रम लागू करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Class 6 SST Chapter 12 Extra Questions and Answers in Hindi आधारभूत लोकतंत्र भाग 3 नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार

प्रश्न 5.
ग्राम पंचायत के सदस्यों का चुनाव किस प्रकार होता है?
(क) राज्य सरकार द्वारा नियुक्त
(ख) स्थानीय नेताओं द्वारा नामांकित
(ग) ग्रामीणों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चयनित
(घ) लॉटरी के माध्यम से चयन
उत्तर:
(ग) ग्रामीणों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चयनित
व्याख्या : ग्राम पंचायत के सदस्य ग्राम सभा द्वारा सीधे चुने जाते हैं जो गाँव के वयस्कों का समूह होता है।

प्रश्न 6.
निम्न में से नगरीय स्थानीय निकायों का कार्य कौन-सा है?
(क) चुनाव कराना
(ख) शहरी आधारभूत ढाँचे का प्रबंधन
(ग) कृषि नीतियाँ लागू करना
(घ) ग्रामीण मेलों का आयोजन
उत्तर:
(ख) शहरी आधारभूत ढाँचे का प्रबंधन
व्याख्या : शहरी स्थानीय निकाय सड़क, स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसे शहरी बुनियादी ढाँचे का प्रबंधन तथा रख-रखाव के लिए जिम्मेदार है।

प्रश्न 7.
पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम सभा की क्या भूमिका है?
(क) जिला पंचायत का चुनाव
(ख) ग्राम पंचायत के बजट तथा योजना को मंजूरी
(ग) शहरी सेवाओं का प्रबंधन
(घ) राज्य स्तर के चुनाव कराना
उत्तर:
(ख) ग्राम पंचायत के बजट तथा योजना को मंजूरी
व्याख्या : ग्राम सभा, ग्राम पंचायत के बजट तथा योजना को मंजूरी देती है।

प्रश्न 8.
नगरीय स्थानीय निकाय के राजस्व का स्रोत क्या है?
(क) कृषि सब्सिडी
(ख) संपत्ति कर
(ग) केवल संघीय सरकारी अनुदान
(घ) NGO द्वारा दान
उत्तर:
(ख) संपत्ति कर
व्याख्या : नगरीय स्थानीय निकाय संपत्ति कर, सेवा शुल्क तथा अन्य स्थानीय करों द्वारा धन प्राप्त करता है।

प्रश्न 9.
नगरपालिका तथा नगर निगम में क्या अंतर है?
(क) नगरपालिका अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र में होती है
(ख) 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र में नगर निगम होती है
(ग) नगरपालिका के पास अधिक शक्ति है
(घ) नगर निगम ग्रामीण क्षेत्रों में होते हैं
उत्तर:
(ख) 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र में नगर निगम होती है
व्याख्या : 10 लाख से अधिक की जनसंख्या वाले नगरों में नगर निगम सर्वोच्च निकाय के रूप में कार्य करती है।

प्रश्न 10.
स्थानीय निकायों में सुशासन की प्रमुख विशेषता क्या है?
(क) निर्णय – निर्माण में निजता
(ख) नागरिक भागीदारी में कमी
(ग) पारदर्शिता तथा जवाबदेही
(घ) केंद्रीय नियंत्रण
उत्तर:
(ग) पारदर्शिता तथा जवाबदेही
व्याख्या : स्थानीय निकायों में सुशासन के लिए अपने नागरिकों के प्रति पारदर्शिता तथा जवाबदेही होना जरूरी है।

अभिकथन- कारण प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों में अभिकथन (A) के बाद कारण (R) दिया गया है। सही विकल्प का चयन इस रूप में करें-
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं लेकिन कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सत्य है लेकिन कारण (R) असत्य है।
(घ) अभिकथन (A) असत्य है लेकिन कारण (R) सत्य है।
1. (A) : नगरीय स्थानीय निकाय स्थानीय शासन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। (R) : ये स्थानीय आधारभूत ढाँचे तथा सेवाएँ प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है।
2. (A) : धरातलीय लोकतंत्र नागरिकों को निर्णय-निर्माण प्रक्रिया में शामिल करने में सशक्त बनाता है। (R) : ये स्थानीय समुदायों को उनकी जरूरतें तथा मुद्दों कासंबोधन कराने में सहायक है।
3. (A) : पंचायती राज व्यवस्था सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में होती है। (R) : शहरी क्षेत्रों के लिए स्थानीय शासन की संरचना भिन्न है।
4. (A) : नागरिकों का यह कर्तव्य नहीं है कि वह किसी मुद्दे की रिपोर्ट स्थानीय निकायों को करे । (R) : यह स्थानीय निकायों को प्रभावी ढंग से कार्य करने में सहायक है।
5. (A) : लोकतंत्र के लिए स्थानीय निकायों की संरचना अत्यधिक महत्वपूर्ण है। (R) : यह नागरिकों को मंच प्रदान करता है जहाँ वे उनको प्रभावित करने वाले निर्णयों पर राय व्यक्त न कर सकें।
उत्तर:
1. (क)
2. (क)
3. (क)
4. (घ)
5. (ग)

स्थिति अध्ययन

निम्नलिखित स्रोतों को पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए-
I. मध्यप्रदेश के इंदौर को लगातार सात वर्षों तक ‘स्वच्छ सर्वेक्षण: सरकारी योजना के तहत भारत के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार दिया गया है।

प्रश्न 1.
किस शहर को भारत के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार दिया गया है?
उत्तर:
इंदौर

प्रश्न 2.
इंदौर को यह पुरस्कार लगातार कितने वर्षों से मिल रहा है?
उत्तर:
सात वर्षों से

प्रश्न 3.
इंदौर को सबसे स्वच्छ शहर की पहचान दिलाने में किन-किन कारकों का योगदान रहा होगा?
उत्तर:
इंदौर की इस पहचान में योगदान देने वाले कारकों में नागरिकों की स्वच्छता पहलों में सक्रिय भागीदारी, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन पद्धतियाँ, शहरी स्वच्छता और स्वास्थ्य पर केंद्रित सरकारी योजनाओं का कार्यान्वयन शामिल है।

II. नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार की संरचनाओं को ‘नगरीय स्थानीय निकाय’ कहा जाता है। इसका अर्थ है कि ये शीर्ष प्राधिकरण के अंतर्गत कार्य नहीं करते हैं। इन स्थानीय समुदायों को अपने क्षेत्रों के प्रबंधन या अपने सामने उपस्थित मुद्दों या समस्याओं का हल ढूँढ़ने की स्वायत्तता रहती है।

प्रश्न 1.
शहरी क्षेत्रों में स्थानीय सरकार के ढाँचे को क्या कहते हैं?
(क) नगरपालिका
(ख) नगरीय स्थानीय निकाय
(ग) राज्य सरकार
(घ) केंद्रीय प्राधिकारी
उत्तर:
(ख) नगरीय स्थानीय निकाय

प्रश्न 2.
शासन में विकेंद्रीकरण का क्या अर्थ है?
(क) सभी निर्णयों पर केंद्रीय नियंत्रण होगा
(ख) स्थानीय समुदाय स्वयं निर्णय ले सकेगी
(ग) केवल राज्य सरकार निर्णय करेगी
(घ) शासन केवल राष्ट्रीय मुद्दों तक सीमित होगा।
उत्तर:
(ख) स्थानीय समुदाय स्वयं निर्णय ले सकेगी

प्रश्न 3.
निम्न में से नगरीय स्थानीय निकायों की क्या विशेषता है?
(क) ये केंद्रीय नियंत्रण में कार्य करती हैं
(ख) ये राष्ट्रीय मुद्दों के लिए जिम्मेदार है
(ग) ये स्थानीय समुदाय के मुद्दों को देखती है
(घ) इनका स्थानीय प्रतिनिधि नहीं है
उत्तर:
(ग) ये स्थानीय समुदाय के मुद्दों को देखती है

प्रश्न 4.
शासन में नगरीय स्थानीय निकायों का क्या महत्व है?
(क) ये शक्ति का केंद्रीकरण करते हैं
(ख) ये नागरिक भागीदारी को सीमित करते हैं
(ग) ये स्थानीय समुदाय को सशक्त बनाते हैं
(घ) ये केवल आर्थिक नीतियों को देखते हैं
उत्तर:
(ग) ये स्थानीय समुदाय को सशक्त बनाते

प्रश्न 5.
नगरीय स्थानीय निकाय, केंद्रीय सत्ता से किस प्रकार भिन्न है?
(क) इनके पास केंद्रीय सरकार से अधिक शक्ति है
(ख) ये स्थानीय मुद्दों का प्रबंधन स्वतंत्र रूप से करते हैं
(ग) ये स्थानीय मुद्दों को देखते हैं न कि राष्ट्रीय मुद्दों को
(घ) ये नागरिकों द्वारा नहीं चुने जाते
उत्तर:
(ग) ये स्थानीय मुद्दों को देखते हैं न कि राष्ट्रीय मुद्दों को

रिक्त स्थान भरिए –

1. स्थानीय नगरीय निकायों का प्राथमिक कार्य शक्तियों का …………. सुनिश्चित करना है।
2. पंचायती राज व्यवस्था में सबसे निचला स्तर …………….. है।
3. नगरीय स्थानीय निकाय अपशिष्ट प्रबंधन, सड़कों का रख-रखाव जैसे …………. के लिए जिम्मेदार है।
4. …………. एक समिति है जो शहरी स्थानीय शासन में एक विशिष्ट वार्ड के नागरिकों का प्रतिनिधित्व करती है।
5. ………. लोकतंत्र की संकल्पना स्थानीय स्तर पर लोगों को निर्णय निर्माण प्रक्रिया में भागीदारी पर जोर देती है।
उत्तर:
1. विकेंद्रीकरण
2. ग्राम पंचायत
3. आधारभूत ढाँचे
4. वार्ड समिति
5 सहभागी

Class 6 SST Chapter 12 Extra Questions and Answers in Hindi आधारभूत लोकतंत्र भाग 3 नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार

मिलान कीजिए

स्तंभ क स्तंभ ख
नगर निगम (क) गाँव के सभी वयस्क नागरिक
ग्राम पंचायत (ख) शहरों में शासन के लिए जिम्मेदार
वार्ड समिति (ग) ग्राम पंचायत तथा जिला परिषद के मध्य समन्वय
जिला पंचायत (घ) एक विशिष्ट वार्ड में स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित
ग्राम सभा (ङ) पंचायती राज का निचला स्तर

उत्तर:
1 – (ख)
2. – (ङ)
3. – (घ)
4. – (ग)
5. – (क)

सत्य अथवा असत्य

1. नगरीय स्थानीय निकाय, केंद्र सरकार के अधीन कार्य करती है।
2. ग्राम सभा, ग्राम पंचायत के बजट को मंजूरी देती है।
3. शहरी क्षेत्रों के स्थानीय शासन, ग्रामीण क्षेत्र के शासन से कम जटिल है।
4. नगर निगम ग्रामीण विकास के लिए जिम्मेदार हैं।
उत्तर:
1. असत्य
2. सत्य
3. असत्य
4. असत्य

Filed Under: Class 6

LearnCBSE.in Student Education Loan
  • Student Nutrition - How Does This Effect Studies
  • Words by Length
  • NEET MCQ
  • Factoring Calculator
  • Rational Numbers
  • CGPA Calculator
  • TOP Universities in India
  • TOP Engineering Colleges in India
  • TOP Pharmacy Colleges in India
  • Coding for Kids
  • Math Riddles for Kids with Answers
  • General Knowledge for Kids
  • General Knowledge
  • Scholarships for Students
  • NSP - National Scholarip Portal
  • Class 12 Maths NCERT Solutions
  • Class 11 Maths NCERT Solutions
  • NCERT Solutions for Class 10 Maths
  • NCERT Solutions for Class 9 Maths
  • NCERT Solutions for Class 8 Maths
  • NCERT Solutions for Class 7 Maths
  • NCERT Solutions for Class 6 Maths
  • NCERT Solutions for Class 6 Science
  • NCERT Solutions for Class 7 Science
  • NCERT Solutions for Class 8 Science
  • NCERT Solutions for Class 9 Science
  • NCERT Solutions for Class 10 Science
  • NCERT Solutions for Class 11 Physics
  • NCERT Solutions for Class 11 Chemistry
  • NCERT Solutions for Class 12 Physics
  • NCERT Solutions for Class 12 Chemistry
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 1
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 2
  • Metals and Nonmetals Class 10
  • carbon and its compounds class 10
  • Periodic Classification of Elements Class 10
  • Life Process Class 10
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 7
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 8
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 9
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 10
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 11
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 12
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 13
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 14
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 15
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 16

Free Resources

RD Sharma Class 12 Solutions RD Sharma Class 11
RD Sharma Class 10 RD Sharma Class 9
RD Sharma Class 8 RD Sharma Class 7
CBSE Previous Year Question Papers Class 12 CBSE Previous Year Question Papers Class 10
NCERT Books Maths Formulas
CBSE Sample Papers Vedic Maths
NCERT Library

NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 10
NCERT Solutions for Class 9
NCERT Solutions for Class 8
NCERT Solutions for Class 7
NCERT Solutions for Class 6
NCERT Solutions for Class 5
NCERT Solutions for Class 4
NCERT Solutions for Class 3
NCERT Solutions for Class 2
NCERT Solutions for Class 1

Quick Resources

English Grammar Hindi Grammar
Textbook Solutions Maths NCERT Solutions
Science NCERT Solutions Social Science NCERT Solutions
English Solutions Hindi NCERT Solutions
NCERT Exemplar Problems Engineering Entrance Exams
Like us on Facebook Follow us on Twitter
Watch Youtube Videos NCERT Solutions App