• NCERT Solutions
    • NCERT Library
  • RD Sharma
    • RD Sharma Class 12 Solutions
    • RD Sharma Class 11 Solutions Free PDF Download
    • RD Sharma Class 10 Solutions
    • RD Sharma Class 9 Solutions
    • RD Sharma Class 8 Solutions
    • RD Sharma Class 7 Solutions
    • RD Sharma Class 6 Solutions
  • Class 12
    • Class 12 Science
      • NCERT Solutions for Class 12 Maths
      • NCERT Solutions for Class 12 Physics
      • NCERT Solutions for Class 12 Chemistry
      • NCERT Solutions for Class 12 Biology
      • NCERT Solutions for Class 12 Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Computer Science (Python)
      • NCERT Solutions for Class 12 Computer Science (C++)
      • NCERT Solutions for Class 12 English
      • NCERT Solutions for Class 12 Hindi
    • Class 12 Commerce
      • NCERT Solutions for Class 12 Maths
      • NCERT Solutions for Class 12 Business Studies
      • NCERT Solutions for Class 12 Accountancy
      • NCERT Solutions for Class 12 Micro Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Macro Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Entrepreneurship
    • Class 12 Humanities
      • NCERT Solutions for Class 12 History
      • NCERT Solutions for Class 12 Political Science
      • NCERT Solutions for Class 12 Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Sociology
      • NCERT Solutions for Class 12 Psychology
  • Class 11
    • Class 11 Science
      • NCERT Solutions for Class 11 Maths
      • NCERT Solutions for Class 11 Physics
      • NCERT Solutions for Class 11 Chemistry
      • NCERT Solutions for Class 11 Biology
      • NCERT Solutions for Class 11 Economics
      • NCERT Solutions for Class 11 Computer Science (Python)
      • NCERT Solutions for Class 11 English
      • NCERT Solutions for Class 11 Hindi
    • Class 11 Commerce
      • NCERT Solutions for Class 11 Maths
      • NCERT Solutions for Class 11 Business Studies
      • NCERT Solutions for Class 11 Accountancy
      • NCERT Solutions for Class 11 Economics
      • NCERT Solutions for Class 11 Entrepreneurship
    • Class 11 Humanities
      • NCERT Solutions for Class 11 Psychology
      • NCERT Solutions for Class 11 Political Science
      • NCERT Solutions for Class 11 Economics
      • NCERT Solutions for Class 11 Indian Economic Development
  • Class 10
    • NCERT Solutions for Class 10 Maths
    • NCERT Solutions for Class 10 Science
    • NCERT Solutions for Class 10 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 10 English
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Sanchayan
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Sparsh
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kritika
    • NCERT Solutions for Class 10 Sanskrit
    • NCERT Solutions for Class 10 Foundation of Information Technology
  • Class 9
    • NCERT Solutions for Class 9 Maths
    • NCERT Solutions for Class 9 Science
    • NCERT Solutions for Class 9 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 9 English
    • NCERT Solutions for Class 9 Hindi
    • NCERT Solutions for Class 9 Sanskrit
    • NCERT Solutions for Class 9 Foundation of IT
  • CBSE Sample Papers
    • Previous Year Question Papers
    • CBSE Topper Answer Sheet
    • CBSE Sample Papers for Class 12
    • CBSE Sample Papers for Class 11
    • CBSE Sample Papers for Class 10
    • CBSE Sample Papers for Class 9
    • CBSE Sample Papers Class 8
    • CBSE Sample Papers Class 7
    • CBSE Sample Papers Class 6
  • Textbook Solutions
    • Lakhmir Singh
    • Lakhmir Singh Class 10 Physics
    • Lakhmir Singh Class 10 Chemistry
    • Lakhmir Singh Class 10 Biology
    • Lakhmir Singh Class 9 Physics
    • Lakhmir Singh Class 9 Chemistry
    • PS Verma and VK Agarwal Biology Class 9 Solutions
    • Lakhmir Singh Science Class 8 Solutions

Learn CBSE

NCERT Solutions for Class 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

Class 6 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा

May 7, 2025 by Bhagya

Chapter-wise Curiosity Class 6 Science Book Solutions and Class 6 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi Medium जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा are useful for focused study.

Class 6th Science Chapter 8 Question Answer in Hindi Medium

Science Class 6 Chapter 8 Question Answer in Hindi

Class 6 Science Ch 8 Question Answer in Hindi जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौन-सा संघनन का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
(क) जल का वाष्प के रूप में परिवर्तन।
(ख) जल का द्रव से गैसीय अवस्था में बदलने का प्रक्रम।
(ग) छोटी जल की बूँदों से बादलों का बनना।
(घ) जल वाष्प का उसकी द्रव अवस्था में परिवर्तन।
उत्तर:
(घ) जल वाष्प का उसकी द्रव अवस्था में परिवर्तन।

प्रश्न 2.
नीचे की दी गई प्रक्रियाओं में से किस प्रक्रिया में वाष्पीकरण बहुत महत्वपूर्ण है-
(क) रंग भरना
(i) क्रेयॉन से
(ii) जल के रंगों से
(iii) ऐक्रेलिक रंगों से
(iv) पेंसिल रंगों से

(ख) कागज पर लिखना
(i) पेंसिल से
(ii) स्याही वाले पेन से
(iii) बॉल पॉइंट पेन से
उत्तर:
(क) (ii) जल के रंगों से
(ख) (ii) स्याही वाले पेन से

प्रश्न 3.
आजकल हमें कई जगह हरे रंग की प्लास्टिक की घास दिखाई देती है। प्राकृतिक घास के आस-पास का स्थान प्लास्टिक की घास के आस-पास के स्थान की तुलना में अधिक ठंडा लगता है। क्या आप पता लगा सकते हैं कि ऐसा क्यों है?
उत्तर:
प्राकृतिक घास के आस-पास का स्थान वाष्पीकरण के कारण ठंडा होता है। वाष्पीकरण के कारण आस-पास की गर्मी अवशोषित हो जाती है और आस-पास का स्थान ठंडा हो जाता है। प्लास्टिक की घास से वाष्पन नहीं होता।

Class 6 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा

प्रश्न 4.
जल के अतिरिक्त अन्य द्रव पदार्थों के उदाहरण दीजिए जो वाष्पित हो सकते हैं।
उत्तर:
एल्कोहल, दूध और सिरका।

प्रश्न 5.
पंखे हवा को इधर-उधर घुमाते हैं जिससे ठंडक महसूस होती है। गीले कपड़ों को सुखाने के लिए पंखों का उपयोग विचित्र लग सकता है क्योंकि पंखे की हवा वस्तुओं को ठंडा करती है, गरम नहीं सामान्यतः जब जल वाष्पित होता है तो उसे ऊष्मा की आवश्यकता होती है, ठंडी वायु की नहीं । आपका इस विषय में क्या सोचना है?
उत्तर:
हम गीले कपड़े सुखाने के लिए पंखे का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यह गीले कपड़ों के चारों ओर हवा की गति को बढ़ाता है। इससे वाष्पीकरण की दर बढ़ती है और आर्द्रता कम होती है। इसलिए, वाष्पीकरण की दर जितनी अधिक होगी, कपड़े उतनी ही तेजी से सूखेंगे।

प्रश्न 6.
प्रायः जब नालियों से कीचड़ निकाला जाता है तो नाली के बगल में उसका ढेर बनाकर तीन से चार दिनों के लिए छोड़ दिया जाता है। इसके बाद इसे उद्यान या खेत में ले जाया जाता है जहाँ इसका उपयोग खाद के रूप में कर सकते हैं। यह विधि कीचड़ को दूसरे स्थान पर ले जाने की लागत कम करती है और इसके साथ ही काम करने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा बढ़ाती है। इस पर विचार करें और बताएँ कि ऐसा क्यों है?
उत्तर:
नाली से निकाली गई कीचड़ में बहुत सारे तरल अपशिष्ट होते हैं जिससे इसका द्रव्यमान बढ़ जाता है। जितना अधिक द्रव्यमान ले जाना होगा, उतनी ही अधिक परिवहन लागत होगी। इसलिए इसे सूखने दिया जाता है। तरल वाष्पित हो जाता है और फिर सूखी कीचड़ के घटे हुए द्रव्यमान को ले जाया जाता है। इस प्रकार परिवहन लागत कम हो जाती है।

इसके अलावा हानिकारक सूक्ष्मजीव या कीटाणु गीले कचरे में अधिक जीवित रहते हैं। जैसे-जैसे कीचड़ सूख जाती है, इसे सँभालने के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी कम हो जाता है।

प्रश्न 7.
एक दिन के लिए घर में होने वाली गतिविधियों का अवलोकन करें। उन गतिविधियों की पहचान करें जिनमें वाष्पीकरण सम्मिलित है? वाष्पीकरण के प्रक्रम को समझने से हमें अपनी दैनिक गतिविधियों में कैसे सहायता मिलती है?
उत्तर:
वे दैनिक जीवन की गतिविधियाँ जिनमें वाष्पीकरण की प्रक्रिया शामिल होती है :
(a) गीले कपड़े सुखाना।
(b) पोछा लगाने के बाद गीला फर्श सुखाना।
(c) गर्मी के मौसम में कूलर का उपयोग करके कमरे को ठंडा करना।
(d) पसीने के बाद ठंडा महसूस करना।
(e) मिट्टी के बर्तन में जल रखकर उसे प्राकृतिक रूप से ठंडा करना। तथा
(f) कप में गर्म चाय का ठंडा होना।

वाष्पीकरण की प्रक्रिया को सीखने और समझने के बाद, अब हम विश्लेषण कर सकते हैं कि यदि हम अपने लाभ के लिए वाष्पीकरण की दर को बढ़ाना चाहते हैं, तो हम कुछ कारकों को बदल सकते हैं। उदाहरण के लिए, हम पोछे गए फर्श को सुखाने के लिए पंखे को उच्च गति पर चालू कर सकते हैं। हम चाय को ठंडा करने के लिए उसे प्लेट में डाल सकते हैं या उस पर हवा चला सकते हैं। इस प्रकार हम वाष्पीकरण की दर को बढ़ाने या घटाने के लिए कारकों के ज्ञान का उपयोग कर सकते हैं।

प्रश्न 8.
प्रकृति में जल ठोस अवस्था में किस प्रकार विद्यमान है ?
उत्तर:
प्रकृति में, जल पृथ्वी के ध्रुवों पर, पहाड़ों की चोटी पर और ग्लेशियरों में बर्फ़ और हिम के रूप में ठोस अवस्था में मौजूद है।

प्रश्न 9.
“जल हमारे अधिकार से पहले हमारी जिम्मेदारी है” इस कथन पर विचार करें। अपने विचार साझा करें।
उत्तर:
यह पूरी तरह से सच है कि “जल हमारा अधिकार होने से पहले हमारी जिम्मेदारी है। ” पृथ्वी पर उपलब्ध जल का केवल एक छोटा हिस्सा ही पौधों, जानवरों और मनुष्यों द्वारा उपयोग के लिए उपयुक्त है। जनसंख्या बढ़ने के साथ-साथ जल का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। औद्योगिक क्रांति के कारण जल का उपयोग भी बढ़ रहा है। यह बढ़ती माँग दुनिया के कई हिस्सों में जल की कमी का कारण बनती है। इसलिए, यह हमारा अधिकार है कि हमें स्वच्छ जल मिले और हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम इसे समझदारी से उपयोग करें और बर्बाद करने से बचें।

प्रश्न 10.
धूप में खड़े दुपहिया वाहन की सीट गरम हो जाती है। आप उसे ठंडा कैसे करेंगे?
उत्तर:
हम दोपहिया वाहन की गर्म सीट को गीले कपड़े से पोंछकर ठंडा कर सकते हैं। हम सीट पर जल डाल सकते हैं और उसे पोंछ सकते हैं। जल वाष्पित हो जाएगा जिससे शीतलन प्रभाव उत्पन्न होगा।

Class 6 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा

Class 6 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi Intext Questions

पाठगत प्रश्न
पृष्ठ 138
प्रश्न 1.
क्या आपने कभी गड्ढों में से जल को विलुप्त होते देखा है? यह कहाँ जाता होगा? अपने मित्रों से चर्चा कीजिए।
उत्तर:
हाँ।
जमीन में पानी का रिसाव या पानी का वाष्पीकरण या ये दोनों ही होते हैं।

प्रश्न 2.
आपने जल को और कहाँ विलुप्त होते देखा है ? क्या आप कोई संभावित कारण सोच सकते हैं कि ऐसा क्यों होता होगा?
उत्तर:
गीले कपड़े, पोछा लगा फर्श, पसीना, बर्तन आदि में मौजूद जल गायब हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जल, भाप (जल वाष्प) में बदल जाता है।

पृष्ठ 141
प्रश्न 1.
ऐसी जल की बूँदें आपने और कहाँ देखी हैं?
उत्तर:
रात के समय जब सूर्य नहीं होता है, तो हवा में मौजूद जलवाष्प ठंडी सतह के संपर्क में आकर पानी की बूँदों अर्थात ‘ओस की बूँदों में बदल जाती है।

पृष्ठ 146
प्रश्न 1.
ठंडे दिन की तुलना में गरम दिन में आप वाष्पीकरण में क्या अंतर देखते हैं?
उत्तर:
गर्म दिन में वाष्पीकरण ठंडे दिन की तुलना में तेज होता है।

पृष्ठ 147
प्रश्न 1.
यदि उपर्युक्त क्रियाकलाप में जल के स्थान पर दूध लिया जाए तो क्या होगा?
उत्तर:
जल दूध की तुलना में अधिक आसानी से वाष्पित हो जाता है, अर्थात दूध वाष्पीकरण में अधिक समय लेगा।

तालिका 8.5 : अन्वेषण के आँकड़े अंकित करना जहाँ एक स्थिति परिवर्तित होती है और एक स्थिति समान रहती है।

प्रश्न 1.
स्थिति जो समान रखी गई
उत्तर:
पृष्ठीय क्षेत्रफल

स्थिति जो परिवर्तित हुई पूर्ण वाष्पीकरण में लगने वाला समय
अधिक पृष्ठीय क्षेत्रफल कम
कम पृष्ठीय क्षेत्रफल अधिक

पृष्ठ 149
प्रश्न 1.
यदि आप बरसात के दिन अपने कपड़े सुखाना चाहते हैं तो आप इन्हें तेजी से कैसे सुखा सकते हैं?
उत्तर:
कपड़ों को पंखे के नीचे फैलाकर ।

प्रश्न 2.
जब आप अपने हाथों पर सैनिटाइजर लगाते हैं तो आपको कैसा महसूस होता है?
उत्तर:
मुझे ठंडक महसूस होती है।

Class 6 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा

क्रियाकलाप प्रश्न
क्रियाकलाप 8.1 (पृष्ठ 138)
प्रश्न 1.
इन अवलोकनों से आप क्या निष्कर्ष निकालते हैं?
उत्तर:
हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि एक ही पदार्थ विभिन्न रूपों में मौजूद हो सकता है।

क्रियाकलाप 8.3 (पृष्ठ 139 – 140)
प्रश्न 1.
Class 6 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा 1
उत्तर:
तालिका 8.1 : अवलोकनों और प्रश्नों को अंकित करें

मेरे अवलोकन मेरे प्रश्न
गिलास के बाहर जल की बूँदें। बाहरी सतह पर जल की बूँदें कहाँ से आई?
बर्फ बहुत धीरे-धीरे पिघलती है। अगर बूँदें अंदर से आईं तो जल का स्तर क्यों नहीं घटा?
जल थोड़ा ठंडा हो जाता है। जल रिसता नहीं है और जल का स्तर वही दिखता है।

क्रियाकलाप 8.5 (पृष्ठ 143 – 144)
प्रश्न 1.
Class 6 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा 2
उत्तर:
तालिका 8.3 : जल की विभिन्न अवस्थाओं की तुलना करें

गुण बर्फ (ठोस अवस्था) जल (द्रव अवस्था) जल वाष्प (गैसीय अवस्था)
आकार वही रहता है। कंटेनर का आकार ले लेता है। कंटेनर का आकार ले लेता है।
बहने की क्षमता बहता नहीं है। आसानी से बहता है। आसानी से बहता है।
फैलने की क्षमता फैलता नहीं है। फैलता है, लेकिन गैस की तुलना में धीमी गति से। बहुत तेजी से फैलता है

क्रियाकलाप 8.6 (पृष्ठ 145 – 146)
प्रश्न 1.
बॉक्स में दिए गए शब्दों का प्रयोग करके जल से परिवर्तित हुई विभिन्न अवस्थाओं के लिए चित्र 8.5 को क, ख, ग और 1, 2, 3, 4 के स्थान में भरें। आपकी सहायता के लिए दो शब्द पहले से भरे गए हैं।
Class 6 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा 3
उत्तर:
Class 6 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा 4

क्रियाकलाप 8.7 (पृष्ठ 146 – 147)
प्रश्न 1.
Class 6 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा 5
उत्तर:
तालिका 8.4: अन्वेषण के परिणाम

जल का अनावृत्त (खुला) क्षेत्र पूर्ण वाष्पीकरण में लगने वाला समय
कम (बोतल का ढक्कन) ज्यादा
अधिक (प्लेट) कम

प्रश्न 1.
हमने कौन-सी परिस्थितियाँ समान रखीं ?
उत्तर:
हमने तरल पदार्थ का वही नमूना रखा तथा उसकी मात्रा भी वही रखी।

प्रश्न 2.
हमने इस अन्वेषण में क्या परिवर्तन किए?
उत्तर:
हमने उस बर्तन का पृष्ठीय क्षेत्रफल बदल दिया जिसमें अवलोकन के लिए द्रव लिया गया है।

प्रश्न 3.
हमने क्या मापा ?
उत्तर:
हमने दो अलग-अलग कंटेनरों में तरल की समान नमूना मात्रा के वाष्पीकरण में लगने वाले समय को मापा ।

क्रियाकलाप 8.9 (पृष्ठ 149 – 150)
प्रश्न 1.
किस प्रकार से गमलों के अंदर शीतलन प्रभाव पैदा होता है?
उत्तर:
मिट्टी के बर्तनों की सतह पर कई छोटे-छोटे छिद्र होते हैं। जल मिट्टी के बर्तन की सतह से रिसता है और वाष्पित हो जाता है, जिससे ठंडक मिलती है।

प्रश्न 2.
इसमें साग और फलों को कितने दिनों तक ताजा रखा जा सकता है?
[ नोट : फल और सब्जी में जल की मात्रा के आधार पर उत्तर भिन्न हो सकता है। कम जल वाली सब्जियों और फलों को लंबे समय तक संग्रहीत किया जा सकता है ।]

प्रश्न 3.
वे कौन-सी स्थितियाँ होंगी जो इन दिनों की संख्या को प्रभावित कर सकती हैं?
उत्तर:
(पॉट-इन-पॉट) कूलर के बाहर नमी की स्थिति ( अर्थात आर्द्रता) और उचित वातन से भंडारण दिनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

प्रश्न 4.
बेहतर शीतलन के लिए हम रेत के स्थान पर और क्या प्रयोग कर सकते हैं?
उत्तर:
चारकोल और लकड़ी का बुरादा।

Class 6 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा

क्रियाकलाप 8.10 (पृष्ठ 151 )
प्रश्न 1.
आप क्या अवलोकन करेंगे?
उत्तर:
हम घने धुएँ का अवलोकन करेंगे जो जल वाष्प के संघनित होने पर बादल जैसा रूप बनाते हैं।

क्रियाकलाप 8.11 (पृष्ठ 151 – 152)
प्रश्न 1.
बॉक्स में दिए गए शब्दों और चित्र में दर्शाए गए तीर के चिह्नों का उपयोग करके चित्र 8.9 तीरांकित कर यह दर्शाएँ कि जल कहाँ संग्रहित है, जल कैसे अपनी अवस्था बदलता है और यह कहाँ जाता है।
Class 6 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा 6
उत्तर:
Class 6 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा 7

Filed Under: Class 6

LearnCBSE.in Student Education Loan
  • Student Nutrition - How Does This Effect Studies
  • Words by Length
  • NEET MCQ
  • Factoring Calculator
  • Rational Numbers
  • CGPA Calculator
  • TOP Universities in India
  • TOP Engineering Colleges in India
  • TOP Pharmacy Colleges in India
  • Coding for Kids
  • Math Riddles for Kids with Answers
  • General Knowledge for Kids
  • General Knowledge
  • Scholarships for Students
  • NSP - National Scholarip Portal
  • Class 12 Maths NCERT Solutions
  • Class 11 Maths NCERT Solutions
  • NCERT Solutions for Class 10 Maths
  • NCERT Solutions for Class 9 Maths
  • NCERT Solutions for Class 8 Maths
  • NCERT Solutions for Class 7 Maths
  • NCERT Solutions for Class 6 Maths
  • NCERT Solutions for Class 6 Science
  • NCERT Solutions for Class 7 Science
  • NCERT Solutions for Class 8 Science
  • NCERT Solutions for Class 9 Science
  • NCERT Solutions for Class 10 Science
  • NCERT Solutions for Class 11 Physics
  • NCERT Solutions for Class 11 Chemistry
  • NCERT Solutions for Class 12 Physics
  • NCERT Solutions for Class 12 Chemistry
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 1
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 2
  • Metals and Nonmetals Class 10
  • carbon and its compounds class 10
  • Periodic Classification of Elements Class 10
  • Life Process Class 10
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 7
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 8
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 9
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 10
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 11
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 12
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 13
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 14
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 15
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 16

Free Resources

RD Sharma Class 12 Solutions RD Sharma Class 11
RD Sharma Class 10 RD Sharma Class 9
RD Sharma Class 8 RD Sharma Class 7
CBSE Previous Year Question Papers Class 12 CBSE Previous Year Question Papers Class 10
NCERT Books Maths Formulas
CBSE Sample Papers Vedic Maths
NCERT Library

NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 10
NCERT Solutions for Class 9
NCERT Solutions for Class 8
NCERT Solutions for Class 7
NCERT Solutions for Class 6
NCERT Solutions for Class 5
NCERT Solutions for Class 4
NCERT Solutions for Class 3
NCERT Solutions for Class 2
NCERT Solutions for Class 1

Quick Resources

English Grammar Hindi Grammar
Textbook Solutions Maths NCERT Solutions
Science NCERT Solutions Social Science NCERT Solutions
English Solutions Hindi NCERT Solutions
NCERT Exemplar Problems Engineering Entrance Exams
Like us on Facebook Follow us on Twitter
Watch Youtube Videos NCERT Solutions App