Chapter-wise Curiosity Class 6 Science Book Solutions and Class 6 Science Chapter 2 Question Answer in Hindi Medium सजीव जगत में विविधता are useful for focused study.
Class 6th Science Chapter 2 Question Answer in Hindi Medium
Science Class 6 Chapter 2 Question Answer in Hindi
Class 6 Science Ch 2 Question Answer in Hindi सजीव जगत में विविधता
प्रश्न 1.
यहाँ दो प्रकार के बीज दिए गए हैं। आप इनके पौधों की जड़ों और पत्तियों के शिरा – विन्यास में क्या अंतर पाते हैं?

उत्तर:

प्रश्न 2.
नीचे कुछ जंतओं के नाम दिए गए हैं, उनके आवास के आधार पर समूह बनाएँ । चिह्नांकित खंड ‘क’ में जलीय जंतुओं और चिह्नांकित खंड ‘ख’ में थलीय जंतुओं के नाम लिखिए। खंड ‘ग’ में दोनों आवासों में रहने वाले जंतुओं के नाम लिखिए।
घोड़ा, डॉल्फिन, मेंढक, भेड़, मगरमच्छ, गिलहरी, व्हेल, केंचुआ, कबूतर, कछुआ ।

उत्तर:
‘क’ : डॉल्फिन, व्हेल
‘ख’ : घोड़ा, भेड़, गिलहरी, केंचुआ, कबूतर
‘ग’ : मेंढक, मगरमच्छ, कछुआ
प्रश्न 3.
मनु की माँ की एक शाक वाटिका (किचन गार्डन) है। एक दिन वह मिट्टी से मूली उखाड़ रही थीं। उन्होंने मनु को बताया कि मूली एक प्रकार की जड़ है। एक मूली को सावधानीपूर्वक देखें और लिखें कि वह किस प्रकार की जड़ है। मूली के पौधे की पत्तियों में आपको किस प्रकार का शिरा – विन्यास दिखाई देगा?
उत्तर:
- मूली एक प्रकार की मूसला जड़ है जिसकी एक मुख्य जड़ होती है जो पौधे के लिए भोजन का भंडारण करती है।
- मूली के पत्ते जालिकारूपी शिरा – विन्यास प्रदर्शित करते हैं।
प्रश्न 4.
पाठ्यपुस्तक में दिए गए चित्रों में पर्वतीय बकरी और मैदानों में पाई जाने वाली बकरी को देखें। उनके बीच समानताएँ और अंतर बताएँ । साथ ही यह भी बताएँ कि इन अंतरों के क्या कारण हैं?

उत्तर:
उनके बीच अंतर इस प्रकार हैं :
| आधार | पर्वतीय बकरी | मैदानों में पाई जाने वाली बकरी |
| 1. कूबड़ | इनमें कूबड़ होता है, जिसमें भोजन संग्रहित किया जाता है। इस भोजन का प्रयोग कड़ाके की ठंड में भोजन की कमी के दौरान किया जाता है। | इनमें कोई कूबड़ नहीं है। इनको खाना संग्रह करने की आवश्यकता नहीं है। |
| 2. बाल | इनके पूरे शरीर पर लंबे बाल होते हैं, जो इन्हें कड़ाके की सर्दी में जीवित रहने में सहायता करते हैं। | इनके बाल छोटे होते हैं। मैदानी इलाकों में सर्दी बहुत कम होती है। |
| 3. पैर | इनके पैर छोटे होते हैं, जो इन्हें पर्वतीय क्षेत्र में आसानी से चलने में सहायता करते हैं। | इनके पैर लंबे होते हैं, जो इन्हें मैदानी इलाकों में आसानी से चलने में सहायता करते हैं। |
| 4. खुर | इनके खुर बीच में से कटे हुए होते हैं जो इन्हें पैड की तरह चट्टानी सतह को पकड़ने में सहायता करते हैं। | इनके खुर समतल जमीन पर चलने के लिए पूरी तरह उपयुक्त होते हैं। |
| 5. सींग | इनके सींग घुमावदार होते हैं | इनके सींग सीधे होते हैं। |
• समानता यह है कि दोनों (पर्वतीय और मैदानों में पाई जाने वाली बकरी) घास, पत्तियाँ आदि खाती हैं, अर्थात शाकाहारी होती हैं। दोनों के खुर और सींग होते हैं।
![]()
प्रश्न 5.
पाठ में चर्चा की गई विशेषताओं के अतिरिक्त किसी अन्य विशेषता के आधार पर निम्नलिखित जंतुओं के दो समूह बनाएँ – गाय, तिलचट्टा ( कॉकरोच), कबूतर, चमगादड़, व्हेल, कछुआ, मछली, टिड्डा, छिपकली ।
उत्तर:
जन्म के आधार पर :
| अपने बच्चों को जन्म देना | अंडे देना |
| गाय, व्हेल, चमगादड़ | तिलचट्टा, कबूतर, मछली, कछुआ, टिड्डा, छिपकली |
प्रश्न 6.
जनसंख्या के बढ़ने और मनुष्यों द्वारा अधिक सुविधाजनक जीवन की चाह में विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वनों की कटाई की जा रही है। यह हमारे आस-पास के परिवेश को कैसे प्रभावित कर सकता है? आपके विचार से हम इस चुनौती का निदान कैसे कर सकते हैं?
उत्तर:
जंगलों की कटाई से हमारे परिवेश पर निम्नलिखित प्रभाव होते हैं :
(क) जलवायु परिवर्तन : पौधे हवा को ताजगी देते हैं। जंगलों की कटाई से ग्लोबल वार्मिंग और ग्रीनहाउस गैसों में वृद्धि होगी ।
(ख) जैव विविधता जंगलों की कटाई से विभिन्न प्रजातियों के जानवरों, पक्षियों और पौधों का नुकसान होगा।
(ग) वायु प्रदूषण : जंगलों की कटाई से हवा में प्रदूषण की वृद्धि होगी जो विभिन्न बीमारियों को जन्म देगी।
(घ) जल चक्र जंगलों की कटाई से वर्षा के पैटर्न में परिवर्तन होगा जो कृषि उत्पादों को प्रभावित करेगा। जंगलों की कटाई, भोजन की कमी, भूमिगत जल स्तर में कमी और जल की कमी को जन्म देगी।
वर्षा ऋतु में जहाँ भी स्थान मिले, पौधे लगाएँ । लकड़ी के उत्पादों का उपयोग करने से बचें। बहुमंजिला इमारतों का निर्माण करें।
पवित्र उपवन बनाए जाने चाहिए। वनों की कटाई को रोकने के लिए कानूनों को कठोरता से लागू किया जाना चाहिए। लोगों को जंगलों के महत्व के बारे में शिक्षित करें।
प्रश्न 7.
फ्लोचार्ट का विश्लेषण करें। इसमें ‘क’ और ‘ख’ के कौन-कौन-से उदाहरण हो सकते हैं?

उत्तर:
(क) गुलाब;
(ख) गेहूँ
प्रश्न 8.
राज अपने मित्र संजय से तर्क करता है, “गुड़हल का पौधा एक झाड़ी है। ” संजय इसके स्पष्टीकरण के लिए कौन-से प्रश्न पूछ सकता है?
उत्तर:
संजय ने स्पष्टीकरण के लिए निम्नलिखित प्रश्न पूछे, वह पौधों के समूहीकरण की विशेषताओं को जानता है।
- वह पौधे की ऊँचाई जानना चाहता है ।
- वह पौधे के तने के रंग के बारे में जानना चाहता है, तना कोमल / कठोर, मोटा/पतला कैसा है?
- शाखाएँ जमीन के समीप दिखती हैं या तने पर अधिक ऊपर?
प्रश्न 9.
पाठ्यपुस्तक में दी गई तालिका में कुछ आँकड़े दिए गए हैं। आँकड़ों के समूह के आधार पर इन पौधों के उदाहरण का पता लगाइए ।

(I) समूह ‘क’ के पौधों में और क्या समानताएँ हैं?
(II) समूह ‘ख’ के पौधों में और क्या समानताएँ हैं?
उत्तर:
उदाहरण: (I) : सरसों, गाजर, चुकंदर ।
(II) : प्याज, घास, गेहूँ
(a) द्विबीजपत्री पौधों की पत्तियों में जालिकारूपी शिरा – विन्यास होता है।
(b) एकबीजपत्री पौधों की पत्तियों में समांतर शिरा – विन्यास होता है।
प्रश्न 10.
पाठ्यपुस्तक में दिए गए चित्र में बत्तख के नामांकित भाग को देखें। बत्तख के पंजों में अन्य पक्षियों की तुलना में आपको क्या भिन्नता दिखाई देती है ? बत्तख अपने इस भाग का उपयोग करके कौन- सी गतिविधि करने में सक्षम होगी?
उत्तर:
भिन्नताएँ :
- बत्तख के पैर जालीदार होते हैं जबकि कबूतर के पैर मजबूत और लचीले होते हैं, इनमें कोई जाल नहीं होता ।
- बत्तख के जालीदार पैर तैरने और चारों ओर चलने में सहायता करते हैं तथा जल में संतुलन बनाए रखने में भी सहायता करते हैं।
![]()
Class 6 Science Chapter 2 Question Answer in Hindi Intext Questions
पाठगत प्रश्न
पृष्ठ 12
प्रश्न 1.
आपने जिन पौधों का अवलोकन किया है उनमें क्या समानताएँ और क्या विभिन्नताएँ पाई ?
उत्तर:
समानताएँ : सभी पौधों में जड़, तना, पत्ती और फूल होते हैं।
विभिन्नताएँ : आकार : कुछ पौधे छोटे, कुछ मध्यम और कुछ बड़े या लंबे होते हैं।
तने का रंग : कुछ पौधों के तने का रंग हरा और कुछ का भूरा होता है।
तने का आकार: कुछ पौधों का तना मुलायम और कुछ का तना सख्त होता है।
पत्तियों की व्यवस्था : अलग-अलग पौधों में तने या शाखाओं पर पत्तियों के आकार और उनकी व्यवस्था अलग-अलग होती है।
पुष्प : अलग-अलग पौधों के फूल का रंग, आकार और खुशबू अलग-अलग होती है।
प्रश्न 2.
तालिका 2.2 में आपने जिन जंतुओं का अवलोकन करके अंकित किया है, उनमें क्या समानताएँ और क्या भिन्नताएँ हैं?
उत्तर:
समानताएँ : सभी जंतु वृद्धि करते हैं और अनेक कोशिकाओं से बने होते हैं, खाना खाते हैं और गति करते हैं।
भिन्नताएँ :
(a) विभिन्न जंतु अलग-अलग स्थानों में रहते हैं अर्थात, वे जमीन, जल या पेड़ों पर रहते हैं।
(b) विभिन्न जंतुओं की भोजन आदतें अलग-अलग होती हैं अर्थात, वे घास, पत्तियाँ, कीड़े या अन्य जंतुओं को खाते हैं।
(c) अलग-अलग जंतु अलग-अलग तरीके से गति करते हैं। जैसे -चलना, सरपट दौड़ना, उड़ना, तैरना आदि।
पृष्ठ 13
प्रश्न 1.
कक्षा के सभी विद्यार्थियों द्वारा श्यामपट्ट पर भिन्न-भिन्न प्रकार के पौधों और जंतुओं के कितने चित्र बनाए गए हैं?
उत्तर:
श्यामपट्ट पर बनाए गए चित्रों की संख्या लिखिए!
प्रश्न 2.
क्या आप सोचते हैं कि श्यामपट्ट पर चित्रित किए गए पौधों और जंतुओं के अतिरिक्त भी विभिन्न प्रकार के अनेक पौधे और जंतु हो सकते हैं?
उत्तर:
हाँ, और भी अनेकों प्रकार के पौधे और जंतु हैं।
पृष्ठ 15
प्रश्न 1.
समूह बनाने का क्या महत्व है?
उत्तर:
समूहीकरण से पौधों और जंतुओं को उनकी समानताओं और विभिन्नताओं के आधार पर समझना और उनका अध्ययन करना आसान हो जाता है।
पृष्ठ 16
प्रश्न 1.
आपको शाक, झाड़ियों और वृक्षों के बीच क्या अंतर दिखाई दिए? तालिका 2.3 में दी गई जानकारी के आधार पर हम पौधों के समूह शाक, झाड़ी और वृक्ष के रूप में कैसे बना सकते हैं?
उत्तर:
| शाक | झाड़ी | वृक्ष |
| • ये पौधे छोटे होते हैं। | • ये पौधे मध्यम आकार के होते हैं। | • ये पौधे लंबे और ऊँचे होते हैं। |
| • तने पतले होते हैं। | • तने पतले होते हैं। | • तने मोटे और मजबूत होते हैं। |
| • नरम और हरे तने। | • भूरे, लकड़ी के तने। | • भूरे और लकड़ी वाले तने। |
| शाखाओं की व्यवस्था : • जमीन के समीप |
• जमीन के समीप | • तने पर ऊपर की ओर। |
पृष्ठ 18
प्रश्न 1.
क्या आपको लगता है कि पत्तियों में पाए जाने वाले शिरा – विन्यास के आधार पर पौधों के समूह बनाए जा सकते हैं? क्या सभी पौधों में जड़ें होती हैं? क्या ये जड़ें एक जैसी होती हैं?
उत्तर:
- हाँ।
- हाँ, सभी पौधों की जड़ें होती हैं। नहीं, जड़ें समान नहीं होती हैं और ये मूसला या रेशेदार हो सकती हैं।
![]()
क्रियाकलाप प्रश्न
क्रियाकलाप 2.1 (पृष्ठ 11)
प्रश्न 1.

उत्तर:
तालिका 2.1 : हमारे आस-पास उपस्थित विभिन्न पौधों का अवलोकन

पृष्ठ 12
प्रश्न 1.

उत्तर:
तालिका 2.2 : हमारे आस-पास विद्यमान जंतुओं की विभिन्न वि ताओं का अवलोकन

क्रियाकलाप 2.4 (पृष्ठ 16)
प्रश्न 1.

उत्तर:
तालिका 2.3 : ऊँचाई और तने की प्रकृति के आधार पर पौधों के समूह

क्रियाकलाप 2.7 (पृष्ठ 19)
प्रश्न 1.

उत्तर:
तालिका 2.4 : पत्तियों के शिरा-विन्यास और जड़ों के प्रकार

पृष्ठ 20
प्रश्न 1.
क्या किसी पौधे के बीज, जड़ के प्रकार और पत्ती के शिरा – विन्यास में परस्पर संबंध है? क्या सभी बीज एक जैसे होते हैं ?
उत्तर:
हाँ। द्विबीजपत्री पौधों की पत्तियों में जालिकारूपी शिरा – विन्यास और मूसला जड़ प्रणाली होती है जबकि एकबीजपत्री पौधों की पत्तियों में समांतर शिरा – विन्यास और रेशेदार जड़ प्रणाली होती है।
![]()
क्रियाकलाप 2.9 (पृष्ठ 22)
प्रश्न 1.

उत्तर:
तालिका 2.5 : जंतुओं की गति और गति के लिए प्रयुक्त शरीर के अंग

क्रियाकलाप 2.10 (पृष्ठ 24 )
प्रश्न 1.

उत्तर:
| क्रम सं. | मरुस्थल में | पर्वतीय क्षेत्र में | महासागर में | जंगल में |
| 1. | ऊँट | देवदार | मछली | शेर |
| 2. | छिपकली | पाइन | डॉल्फिन | जेबरा |
| 3. | मकड़ी | चीड़ (रोडोडेंड्रोन) | ऑक्टोपस | हिरण |