Parents encourage the use of NCERT Class 5 Hindi Solutions Chapter 1 किरन कविता के प्रश्न उत्तर Kiran Kavita Poem Question Answer Pdf for better language learning.
Kiran Class 5 Question Answer
Class 5 Hindi Kiran Question Answer
कक्षा 5 हिंदी पाठ 1 प्रश्न उत्तर – Class 5 Hindi Chapter 1 Kiran Poem Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
आपको कैसे पता चलता है कि सुबह हो गई है ?
उत्तर:
मुझे पूर्व दिशा से उगते हुए सूर्य के प्रकाश को चारों तरफ़ देखकर और पक्षियों की चहचहाहट को सुनकर सुबह होने का पता चलता है।
प्रश्न 2.
ऐसे कौन – कौन से कार्य हैं जो सूर्य के प्रकाश के बिना संभव नहीं हैं?
उत्तर:
सूर्य के प्रकाश के बिना पृथ्वी पर जीवन ही संभव नहीं है क्योंकि सूर्य का प्रकाश ही मौसम को निर्धारित करता है। इसके अभाव में पेड़-पौधे नष्ट हो जाएँगे और पानी जम जाएगा, जो सूर्य की गर्माहट से पिघलता है।
![]()
प्रश्न 3.
सुबह और शाम में से आपको कौन-सा समय अधिक अच्छा लगता है और क्यों?
उत्तर:
मुझे शाम का समय अधिक अच्छा लगता है क्योंकि शाम को सब दोस्त मिलकर खेलते हैं और हमारे पिता जी दफ़्तर से आते हुए हमारी पसंद की चीजें लेकर आते हैं। (विद्यार्थी अपनी पसंद से अन्य उत्तर भी लिख सकते हैं।)
पाठ से
सही उत्तर पर सूरज का चित्र
बनाइए-
प्रश्न 1.
किरन के अनुसार वह मुख्य रूप से कौन-सा काम करती है?
उत्तर:
(क) सोते बच्चों को जगाना। ![]()
प्रश्न 2.
बालिका को बहुत देर तक नींद क्यों नहीं आई?
उत्तर:
(ख) क्योंकि वह पढ़ रही थी। ![]()
प्रश्न 3.
जब किरन आई, उस समय बालिका क्या कर रही थी?
उत्तर:
(क) वह सो रही थी । ![]()
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
किरन ने दूसरी दुनिया में जाने की बात क्यों कही होगी?
उत्तर:
किरन ने दूसरी दुनिया में जाने की बात इसलिए कही होगी क्योंकि जब यहाँ के बच्चे सो जाते हैं, तब पृथ्वी के दूसरे हिस्से में जाती है, जहाँ सुबह होती है। वहाँ वह सोए बच्चों को जंगाकर शाम होने पर लौट आती है। इस प्रकार किरन कभी आराम नहीं करती।
प्रश्न 2.
“वहाँ शाम हो जाती है तो
लौट यहाँ फिर आती हूँ।”
उपर्युक्त पंक्तियों में ‘वहाँ’ और ‘यहाँ’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुए हैं?
उत्तर:
उपर्युक्त पंक्तियों में ‘वहाँ’ और ‘यहाँ’ शब्द किरन ने एक दुनिया से दूसरी दुनिया के लिए प्रयोग किए हैं।
प्रश्न 3.
प्रकृति हमें प्रकाश, फल, फूल, लकड़ी, वायु, पानी और बहुत कुछ देती है। हम प्रकृति के लिए क्या-क्या कर सकते हैं? सोचिए और अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर:
हम प्रकृति के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं; जैसे- पेड़-पौधे लगाना, पेड़ों को न काटना, ज़रूरत के हिसाब से पानी इस्तेमाल करना, पानी का संरक्षण करना तथा नदियों को दूषित न करना और अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखना।
प्रश्न 4.
कविता की किन पंक्तियों से पता चलता है कि किरन बालिका के साथ दिन भर रहती है? उन पंक्तियों को चुनकर लिखिए।
उत्तर:
“कल तो तेरे साथ शाम तक खेल बहुत से खेली मैं। पर जब तू चल दी सोने को तो रह गई अकेली मैं ।”
समझ और अनुभव
प्रश्न 1.
“कहने लगी किरन यह सुनकर
मैं ही कब सो पाती हूँ ।
तुम्हें सुलाकर एक दूसरी
दुनिया में मैं जाती हूँ।”
किरन कितना परिश्रम करती है, यहाँ से वहाँ नियत समय पर प्रतिदिन आती-जाती है। आपको अपने आस-पास कौन-कौन परिश्रम करते दिखाई देते हैं?
उत्तर:
हमें अपने आस – पास सड़क तथा घर बनाने वाले मज़दूर, विद्यालय में माली शिक्षक, आस्पताल में मरीज का इलाज़ करते डॉक्टर परिश्रम करते दिखाई देते हैं। हमारी माता जी व पिताजी भी घर में परिश्रम करते दिखाई देते हैं।
प्रश्न 2.
वे कौन-कौन से लोग हैं जो किरन की भाँति आपको जगाते हैं, आपके साथ खेलते हैं और प्रोत्साहित करते हैं? उनके लिए आप क्या-क्या करते हैं, यह भी लिखिए।
उत्तर:
किरन की भाँति हमें हमारे माता-पिता जगाते हैं, हम अपने दोस्तों (मित्रों) के साथ तथा भाई – बहन के साथ खेलते हैं। हमारा परिवार तथा अध्यापिका हमें प्रोत्साहित करते हैं। हम उनकी आज्ञा के अनुसार कार्य करने का प्रयास करते हैं।
प्रश्न 3.
आपके घर या प्रदेश में सूर्य अथवा चाँद से जुड़े किसी एक त्योहार का पता लगाइए और उसके बारे में लिखिए।
उत्तर:
हमारे प्रदेश में चाँद से जुड़ा त्योहार ‘होली’ है जो फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। यह रंगों का त्योहार है। इस त्योहार का सभी को बेसब्री से इंतज़ार रहता है और उस दिन सभी के घरों में विशेष पूजा-पाठ होती है और कई तरह के पकवान भी बनते हैं। (आप अन्य उत्तर भी लिख सकते हैं।)
![]()
अनुमान और कल्पना
प्रश्न 1.
यदि किरन कभी न आए या न जाए तो क्या होगा ?
उत्तर:
यदि किरन कभी न आए या न जाए तो प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाएगा। प्रकृति के लिए दिन और रात दोनों का महत्व है। दिन में सभी कार्यों की शुरुआत होती है- पेड़-पौधे अपना भोजन प्रकाश – संश्लेषण के द्वारा बनाते हैं, सभी जीव-जंतु अपने भोजन की तलाश में निकलते हैं, मनुष्य अपने कार्य-क्षेत्र पर जाते हैं और संध्या को सब अपने घर लौटकर विश्राम करते हैं।
प्रश्न 2.
यदि आपको किरन के साथ दूसरी दुनिया में जाने का अवसर मिले तो आप कहाँ जाना चाहेंगे और क्यों ?
उत्तर:
मैं किरन के साथ चाँद पर जाना चाहूँगी क्योंकि मुझे चंद्रमा बहुत सुंदर और चमकीला दिखता है। मैं उसे पास से देखना चाहती हूँ। (विद्यार्थी अपनी कल्पना के आधार पर अन्य उत्तर दे सकते हैं ।)
भाषा की बात
प्रश्न 1.
“ कल तो तेरे साथ शाम तक
खेल बहुत से खेली मैं ।”
‘शाम’ के लिए हम संध्या, साँझ, सायं जैसे शब्दों का भी प्रयोग करते हैं, मिलते-जुलते या समान अर्थ वाले ऐसे शब्दों को समानार्थी शब्द कहते हैं।
नीचे दिए गए शब्दों के समान अर्थ वाले शब्दों पर घेरा बनाइए ।

उत्तर:

प्रश्न 2.
दिए गए रिक्त स्थानों कि पूर्ति रेखांकित शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्दों से कीजिए ।
(क) मैं आज यह परी – कथा पढूँगा, ……… आप पढ़ लेना ।
उत्तर:
मैं आज यह परी – कथा पढूँगा, कल आप पढ़ लेना ।
(ख) मैं जब तक खेलने के लिए आई तब तक हरिका चली ………. थी।
उत्तर:
मैं जब तक खेलने के लिए आई तब तक हरिका चली गई थी।
(ग) वह ……….. आया और शाम को चला गया।
उत्तर:
वह सुबह आया और शाम को चला गया।
(घ) मेरे जागने और ……… का समय निश्चित है।
उत्तर:
मेरे जागने और सोने का समय निश्चित है।
प्रश्न 3.
“चिड़ियाँ गाती गीत चलीं
हवा चली, खिल उठे पेड़ सब।”
इन पंक्तियों को सामान्य बातचीत के रूप में लिखा जाए तो ऐसे लिखेंगे-
“चिड़ियाँ गीत गाती हुई उड़ रही थीं, हवा चलने लगी, हवा के चलने से पेड़-पौधों की पत्तियाँ भी हिलने लगीं जैसे कि वे प्रसन्नता से झूम रही हों।”
आप भी सामान्य ढंग से कही गई बात को कविता का रूप दे सकते हैं। उदाहरण के लिए, इन
पंक्तियों को पढ़िए-
“चंद्रमा चमक रहा है, तारे भी चमक रहे हैं, आकाश में प्रकाश ही प्रकाश हो गया है। ”
आइए, इन पंक्तियों को कविता का रूप देने का प्रयास करते हैं-
“चंदा चमका तारे चमके
चमका सारा अंबर”
आप भी सामान्य रूप से कही गई किसी बात को कविता के रूप में लिखने का प्रयास कीजिए ।
उत्तर:
वर्षा अपने साथ जल लेकर आती है जिससे चारों ओर शीतलता हो जाती है। सभी जीवों को वह अच्छी लगती है और सभी के मन में हर्षोल्लास भर देती है।
वर्षा आई, जल लाई,
चारों ओर शीतलता छाई
वर्षा आई, हर्षोल्लास लाई,
सभी जीवों को वह भाई ।
![]()
आपकी बातचीत
• कविता में बालिका, किरन से बात कर रही है। यदि आपको भी नीचे दिए गए विकल्पों में से किसी से बात करने का अवसर मिले तो आप किससे बात करना चाहेंगे? अपने चुने गए विकल्प के सामने सही का चिह्न (✓) लगाइए –

उत्तर:

• अपने सहपाठियों के साथ चर्चा कीजिए कि आप इनसे क्या बातचीत करेंगे?
उत्तर:
हम वृक्ष से पूछेंगे की आप हमेशा खड़े रहते है आप थकते नहीं है, और आप की पत्तियों की छाया में बैठना हमें अच्छा लगता है। (विद्यार्थी अन्य उत्तर भी लिख सकते हैं)
• अपने सहपाठियों की सहायता से इस बातचीत का अभिनय भी कीजिए ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।