Parents encourage the use of NCERT Class 4 Hindi Solutions Chapter 11 कविता का कमाल के प्रश्न उत्तर Question Answer for better language learning.
NCERT Class 4th Hindi Chapter 11 कविता का कमाल Question Answer
कविता का कमाल Class 4 Question Answer
कक्षा 4 हिंदी पाठ 11 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi कविता का कमाल Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
क्या आपको कथा – कहानी सुनना-सुनाना पसंद है? अपने उत्तर का कारण बताइए ।
उत्तर :
हाँ, हमें कथा-कहानी सुनना – सुनाना पसंद है। इसे सुनने से एकाग्रचित्त होकर कोई बात सुनने की क्षमता का विकास होता है तथा खुद का मनोरंजन होता है। इसे सुनाने से लोगों के सामने आत्मविश्वास के साथ बोलने की कला विकसित होती है। साथ ही उतार-चढ़ाव के साथ बोलना आता है।
विद्यार्थी अपने अनुभव के आधार पर अपना उत्तर देते हुए उसका कारण भी बताएँ ।
प्रश्न 2.
इस लोककथा का सबसे रोचक हिस्सा कौन-सा है और क्यों?
उत्तर :
इस लोककथा का सबसे रोचक हिस्सा चोर धन्नू शाह के पकड़े जाने का लगा । विद्यार्थी अपने अनुभव और समझ के अनुसार भी इस प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं।
![]()
प्रश्न 3.
राजा का खजाना मदन की कविता के कारण बचा या राजा के कारण जो कविता को जोर-जोर से बोल रहे थे?
उत्तर :
राजा का खजाना मदन की विचित्र कविता के कारण बच गया। अगर मदन चकित करने वाली ऐसी कविता नहीं लिखता तो राजा को उसका सस्वर पाठ नहीं करना पड़ता । वह चुपचाप सो जाता। लेकिन कविता में विचित्रता थी, जिसे सुनकर चोरों ने खजाना नहीं लूटा तथा राजा के सामने समर्पण कर दिया। चोरों को लगा कि उन्हें कोई देख रहा है तथा उनके बारे में अच्छे से जानता है। अत: समर्पण का ही चारा रह जाता है।
प्रश्न 4.
राजमहल में जब मदन ने अपनी कविता सुनाई तो सुनने वाले एक-दूसरे का मुँह क्यों ताकने लगे?
उत्तर :
सुनने वालों को कविता का अर्थ समझ में नहीं आ रहा था, लेकिन वे राजा के सामने स्वयं को मूर्ख साबित करना नहीं चाहते थे, इसलिए वे एक-दूसरे का मुँह ताकने लगे।
प्रश्न 5.
आप इस कहानी का कोई और शीर्षक सुझाइए तथा बताइए कि यह शीर्षक क्यों देना चाहते हैं।
उत्तर :
विद्यार्थी इस कहानी का अन्य शीर्षक अपनी समझ से सुझाएँ तथा यह भी बताएँ कि ये शीर्षक क्यों होना चाहिए।
कविता की बात
उपयुक्त शब्द का चयन कर वाक्य पूरा कीजिए-
प्रश्न 1.
सुरुर – सुरुर का ______ है?
(क) पीयत
(ख) खोजत
(ग) पीबत
(घ) चलत
उत्तर :
(ग) पीबत
प्रश्न 2.
______ का खोदत है?
(क) सरक-सरक
(ख) हम जानत
(ग) ताक-झाँक
(घ) खुदुर – खुदुर
उत्तर :
(घ) खुदुर – खुदुर
प्रश्न 3.
“ आप कौन हैं, साहब?” उत्तर मिला-
(क) धनु शाह
(ख) धन्नु शाह
(ग) धनी शाह
(घ) धन्नू शाह
उत्तर :
(घ) धन्नू शाह
मिलान कीजिए
प्रश्न 1.
नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को उनके क्रम से मिलाएँ-

उत्तर :

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों में उपयुक्त पंक्ति लिखिए और चित्र बनाकर उनका मिलान कीजिए-

उत्तर :

![]()
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
“ अब मैं तुझे बिठाकर नहीं खिला सकती । ” मदन की माँ ने ऐसा क्यों कहा?
उत्तर :
मदन की माँ बहुत गरीब थी। उसके पास कमाई का कोई साधन नहीं था। वह काफ़ी परेशान रहती थी मगर मदन खेल-कूद में समय बिताता था। इसलिए उसने मदन से ऐसा कहा।
प्रश्न 2.
जब मदन ने महल का रास्ता पूछा तो धन्नू शाह ने ऐसा क्यों कहा कि अगर वह नहीं तो और कौन जानेगा?
उत्तर :
धन्नू शाह एक चोर था। उसे चोरी करने के लिए राजधानी की सभी जगहों की जानकारी रहती थी। साथ ही वह उन दिनों राजमहल का खजाना लूटने की योजना भी बना रहा था, इसलिए उसने मदन के द्वारा महल का रास्ता पूछने पर ऐसा कहा।
प्रश्न 3.
कहानी में मदन की कविता को विचित्र कहा गया है। क्या आपको भी ऐसा ही लगता है? कारण सहित – लिखिए।
उत्तर :
कहानी में मदन की कविता को विचित्र कहा गया है। हाँ, हमें भी ऐसा लगता है, क्योंकि इसका अर्थ सामान्य रूप से सुनने या पढ़ने पर समझ में नहीं आता है। विद्यार्थी अपनी समझ से भी उत्तर दे सकते हैं।
प्रश्न 4.
राजा को मदन की कविता पहेली जैसी लगी। आपको यह कैसी लगी?
उत्तर :
राजा को मदन की कविता पहेली जैसी लगी। हमें भी यह अबूझ पहेली जैसी ही लगी। कविता का कमाल
समझ और अनुभव
प्रश्न 1.
“ सुरुर – सुरुर का पीबत है” पंक्ति में पीने के साथ ‘सुरुर – सुरूर’ शब्द का ही प्रयोग क्यों किया गया है?
उत्तर :
भैंस, गाय, बैल आदि मवेशी पानी को मुँह से सुड़ककर पीते हैं। प्रस्तुत कविता में भैंस सुड़ककर पानी पी रही है, इसलिए इस पंक्ति में पीने के साथ ‘सुरुर – सुरूर’ शब्द का प्रयोग किया गया है।
प्रश्न 2.
राजदरबार में कवि सम्मेलन हो रहा है। सबसे अच्छी कविता सुनाने वाले को सौ अशर्फियाँ पुरस्कार में मिलेंगी। सौ अशर्फियों से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :
अशर्फी सोने के सिक्के को कहा जाता है। सौ अशर्फियों का मतलब ये हुआ कि विजेता कवि को सोने के सौ सिक्के मिलेंगे।
प्रश्न 3.
“सरक-सरक कहाँ भागत है” पंक्ति में ‘सरक- सरक’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है? यहाँ ‘सरक सरक’ का प्रयोग क्यों किया गया है?
उत्तर :
साँप जब चलता है तो सर्र-सर्र की आवाज़ होती है। इस पंक्ति में ‘सरक – सरक’ शब्द का प्रयोग साँप के सर-सर्र करके भागने को बताने के लिए किया गया है। इस शब्द के प्रयोग का कारण साँप का चलते समय सुर्र – सर्र करना ही है।
प्रश्न 4.
“ अब कोई चारा नहीं। बस राजा साहब से दया की भीख माँग सकता हूँ।” ऐसा धन्नू शाह ने क्यों सोचा?
उत्तर :
ऐसा धन्नू शाह ने इसलिए सोचा क्योंकि उसे लगा कि राजा साहब को उसकी सभी गतिविधियों तथा उसके नाम तक की जानकारी है, इसलिए वह किसी भी कीमत पर बच नहीं सकता। ऐसी स्थिति में उसे राजा से दया की भीख माँगने की सोचना ही उचित लगा।
अनुमान और कल्पना
प्रश्न 1.
यदि मदन रोजगार की खोज में घर से बाहर नहीं निकलता तो क्या होता?
उत्तर :
यदि मदन रोजगार की खोज में घर से बाहर नहीं निकलता तो उसे राजदरबार के कवि सम्मेलन के बारे में जानकारी नहीं मिलती तथा उसे पुरस्कार से वंचित रह जाना पड़ता। साथ ही उसके परिवार की स्थिति पहले की ही तरह बनी रहती।
प्रश्न 2.
अपनी कल्पना और अनुमान से बताइए कि राजमहल कैसा होता होगा ।
उत्तर :
राजमहल बहुत बड़ा और सुदंर होता होगा। उसमें बड़े-बड़े कमरे, सुनहरा सिंहासन, बाग-बगीचे होते होंगे। विद्यार्थी देखे गए किसी राजमहल या कल्पना और अनुमान के आधार पर राजमहल के बारे में बताएँ कि वह कैसा होता होगा।
प्रश्न 3.
राजा के खजाने में क्या-क्या होता होगा और कितना – कितना होता होगा?
उत्तर :
‘राजा के खजाने में सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात, अशर्फियाँ आदि अनगिनत मात्रा में होती होंगी। विद्यार्थी अपनी कल्पना से स्वयं भी उत्तर दे सकते हैं।
![]()
प्रश्न 4.
मदन की कविता से प्रसन्न होकर राजा ने उसे विदा करते समय क्या-क्या उपहार दिए होंगे?
उत्तर :
मदन की कविता से प्रसन्न होकर राजा ने उसे विदा करते समय अशर्फियाँ, कीमती गहने, राजदरबार में नौकरी, घर, कपड़े आदि उपहार दिए होंगे। विद्यार्थी कल्पना कर लिखेंगे तथा एक-दूसरे के विचार जानेंगे ।
प्रश्न 5.
राजा ने मदन को बहुत सारा धन दिया होगा । उसे यह सब कहाँ-कहाँ खर्च करना चाहिए?
उत्तर :
राजा द्वारा मिले धन को मदन को अपने घर को ठीक कराने, राशन का सामान लेने, ज़रूरतमंद लोगों की मदद करने आदि में खर्च करना चाहिए ।
कहो कहानी, सुनो कहानी
कहानियाँ सुनना और सुनाना सभी को पसंद होता है। नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार कक्षा में ‘कविता का कमाल’ कहानी सुनाइए-

1. स्वयं को मदन की जगह रखकर यह कहानी अपनी मातृभाषा या अपनी पसंद की भाषा में सुनाइए।
2. मदन आपका मित्र है। मदन ने कुछ समय पहले आपको यह कहानी सुनाई थी। अब आप यह कहानी अपनी कक्षा में सुनाइए।
उत्तर :
विद्यार्थी दिए गए निर्देशों के अनुसार ‘कविता का कमाल’ कहानी सुनाएँ ।
पाठ से आगे
प्रश्न 1.
साँप रेंगकर चलते हैं। रेंगकर चलने वाले जीव-जंतुओं की सूची बनाइए और कक्षा में प्रदर्शित कीजिए ।
उत्तर :
छिपकली, मगरमच्छ, घोंघा, केंचुआ आदि जीव रेंगकर चलते हैं। विद्यार्थी इनके अतिरिक्त भी स्वयं रेंगकर चलने वाले जीव-जंतुओं की सूची बनाकर कक्षा में प्रदर्शित कर सकते हैं।
प्रश्न 2.
राजमहल में कवि सम्मेलन की सूचना देने के लिए ढिंढोरा पीटा जा रहा था। आजकल ऐसी सूचनाएँ कैसे दी जाती हैं?
उत्तर :
आजकल किसी बात की सूचना देने के लिए शायद ही कहीं ढिंढोरा पीटा जाता है। आजकल किसी बात की सूचना समाचार-पत्र, रेडियो, टेलीविजन, टेलीफोन, मोबाइल फोन, एस०एम०एस०, ई-मेल, लाउडस्पीकर आदि आधुनिक साधनों से दी जाती है।
प्रश्न 3.
आपके विद्यालय में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आप इसकी सूचना कैसे देंगे ?
उत्तर :
हम अपने विद्यालय में हो रहे कवि सम्मेलन की सूचना नोटिस बोर्ड पर लगाकर, कक्षा के व्हाट्स एप ग्रुपं पर दे सकते हैं।
मीडिया और आप
विजेता बनने के बाद मदन को मीडिया के प्रश्नों के उत्तर देने पड़े। अपने को मदन मानते हुए इन प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
मीडिया – कवि-सम्मेलन में पुरस्कार पाकर आपको कैसा लग रहा है?
मदन – ______________________________
मीडिया – आप इस उपलब्धि का श्रेय किसे देना चाहेंगे?
मदन – ______________________________
मीडिया – आपको राजदरबार में कविता सुनाकर कैसा लगा?
मदन – ______________________________
मीडिया – आगे आपकी क्या योजनाएँ हैं?
मदन – ______________________________
मीडिया – बहुत-बहुत धन्यवाद मदन जी ।
मदन – ______________________________
उत्तर :
मीडिया कवि-सम्मेलन में पुरस्कार पाकर आपको कैसा लग रहा है?
मदन – कवि सम्मेलन में पुरस्कार पाकर मुझे काफ़ी अच्छा लग रहा है।
मीडिया – आप इस उपलब्धि का श्रेय किसे देना चाहेंगे?
मदन – मैं इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माँ को देना चाहूँगा, क्योंकि उनके द्वारा प्रेरित करने के कारण मैं घर से रोज़ी-रोटी की तलाश में निकला तथा मुझे कवि सम्मेलन में पुरस्कार प्राप्त करने का मौका मिला
मीडिया – आपको राजदरबार में कविता सुनाकर कैसा लगा?
मदन – मुझे राजदरबार में कविता सुनाकर बहुत अच्छा लगा। यहाँ कविता सुनाने का मेरा यह पहला मौका था । बहुत उत्साहित था ।
मीडिया – आगे आपकी क्या योजनाएँ हैं?
मदन – मैं आने वाले दिनों में अपनी कविता लेखन क्षमता में निखार लाना चाहूँगा। मैं प्रसिद्ध कवियों की कविताएँ पढूँगा तथा उनसे प्रेरणा प्राप्त करूँगा। साथ ही अच्छी कविताओं का श्रवण की करूँगा।’
मीडिया – बहुत-बहुत धन्यवाद मदन जी ।
मदन – आपका भी धन्यवाद तथा नमस्कार !
आपकी कविता
रजनी, मदन की कविता को गाते हुए विद्यालय जा रही थी। उसे बहुत आनंद आ रहा था। चलते-चलते अचानक उसे एक पेड़ पर कुछ बंदर दिखाई दिए। वे एक डाल से दूसरी डाल पर कूद रहे थे। जब वह थोड़ा आगे बढ़ी तो उसे एक सियार दिखाई दिया। सियार ‘हुआँ-हुआँ’ कर रहा था। अब सियार को आधार बनाकर आप कविता को पूरा करने में रजनी की सहायता कीजिए।


उत्तर :
डाल-डाल क्यों कूद रहा ?
खो-खो-खों क्यों बोल रहा?
बंदर जी, भाई बंदर जी !
‘खड़े-खड़े क्या देख रहा?’
‘हुआँ-हुआँ क्यों बोल रहा?”
“सियार जी, भाई सियार जी!’
![]()
भाषा की बात
प्रश्न 1.
अब आप अपनी लेखन – पुस्तिका में निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखते हुए उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए ।
उत्तर :
(क) मन में लड्डू फूटना ( बहुत खुश होना) कक्षा में प्रथम आने की खबर सुनकर मदन के मन में लड्डू फूटने लगे।
(ख) मुँह ताकना (चकित होकर किसी की ओर देखना) – पी०सी० सरकार जादूगर की हाथ की सफ़ाई देखकर हम सब विद्यार्थी उसका मुँह ताकते रह गए ।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित गद्यांश में कहीं-कहीं विराम चिह्नों का प्रयोग हुआ है। इस गद्यांश को उचित ठहराव के साथ पढ़िए।
उसे देखते ही मदन के मुँह से निकल पड़ा, “ ताक – झाँक का खोजत है?” तीनों पंक्तियों को रटते हुए वह चलता गया। रटते-रटते उसे अपने आप एक और पंक्ति सूझ गई, “हम जानत का ढूँढ़त है । ”
उत्तर :
विद्यार्थी दिए गए गद्यांश को उचित ठहराव के साथ पढ़ेंगे तथा विराम चिह्नों का ज्ञान प्राप्त करेंगे।
प्रश्न 3.
नीचे लिखे वाक्यों में उपयुक्त विराम चिह्न लगाकर वाक्य पूरा कीजिए-
(क) क्या ताक झाँक कर रहे हो – ________________________
(ख) अरे वाह क्या चौका मारा है – ________________________
(ग) आइए राजा से मिलवाता हूँ – ________________________
(घ) दादी देखते ही बोली कहाँ जा रहे हो – ________________________
उत्तर :
(क) क्या ताक झाँक कर रहे हो – क्या ताक-झाँक कर रहे हो?
(ख) अरे वाह क्या चौका मारा है – अरे वाह! क्या चौका मारा है।
(ग) आइए राजा से मिलवाता हूँ – आइए, राजा से मिलवाता हूँ।
(घ) दादी देखते ही बोली कहाँ जा रहे हो – “दादी देखते ही बोली – “कहाँ जा रहे हो?”
कलाकारी
ढोल, नगाड़ा या अन्य कोई वाद्ययंत्र बजाते हुए बोलिए, “सुनो, सुनो सुनो! राजदरबार में कवि सम्मेलन हो रहा है। सबसे अच्छी कविता सुनाने वाले को सौ अशर्फियाँ इनाम में मिलेंगी।” अब इस संवाद को अपनी मातृभाषा में हाव-भाव के साथ बोलिए।
उत्तर :
विद्यार्थी ढोल, नगाड़ा या अन्य कोई वाद्ययंत्र बजाते हुए दिया गया संवाद बोलेंगे। साथ ही इस संवाद को अपनी मातृभाषा में हाव-भाव के साथ भी बोलेंगे।
आपकी सूझ-बूझ
एक व्यक्ति के घर के बाहर दस मीटर ऊँचा एक खजूर का पेड़ था। एक बंदर उस पर चढ़ने लगा। वह पेड़ की चोटी पर पहुँचना चाहता था । समस्या यह थी कि वह दिन के समय तो 5 मीटर चढ़ जाता था परंतु जब रात होती तो वह 4 मीटर नीचे फिसल जाता था। क्या आप बता सकते हैं कि बंदर पेड़ की चोटी पर पहुँचने में कितने दिन में सफल होगा?
उत्तर :
बंदर छठे दिन खजूर के पेड़ की चोटी पर पहुँच जाएगा।