• NCERT Solutions
    • NCERT Library
  • RD Sharma
    • RD Sharma Class 12 Solutions
    • RD Sharma Class 11 Solutions Free PDF Download
    • RD Sharma Class 10 Solutions
    • RD Sharma Class 9 Solutions
    • RD Sharma Class 8 Solutions
    • RD Sharma Class 7 Solutions
    • RD Sharma Class 6 Solutions
  • Class 12
    • Class 12 Science
      • NCERT Solutions for Class 12 Maths
      • NCERT Solutions for Class 12 Physics
      • NCERT Solutions for Class 12 Chemistry
      • NCERT Solutions for Class 12 Biology
      • NCERT Solutions for Class 12 Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Computer Science (Python)
      • NCERT Solutions for Class 12 Computer Science (C++)
      • NCERT Solutions for Class 12 English
      • NCERT Solutions for Class 12 Hindi
    • Class 12 Commerce
      • NCERT Solutions for Class 12 Maths
      • NCERT Solutions for Class 12 Business Studies
      • NCERT Solutions for Class 12 Accountancy
      • NCERT Solutions for Class 12 Micro Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Macro Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Entrepreneurship
    • Class 12 Humanities
      • NCERT Solutions for Class 12 History
      • NCERT Solutions for Class 12 Political Science
      • NCERT Solutions for Class 12 Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Sociology
      • NCERT Solutions for Class 12 Psychology
  • Class 11
    • Class 11 Science
      • NCERT Solutions for Class 11 Maths
      • NCERT Solutions for Class 11 Physics
      • NCERT Solutions for Class 11 Chemistry
      • NCERT Solutions for Class 11 Biology
      • NCERT Solutions for Class 11 Economics
      • NCERT Solutions for Class 11 Computer Science (Python)
      • NCERT Solutions for Class 11 English
      • NCERT Solutions for Class 11 Hindi
    • Class 11 Commerce
      • NCERT Solutions for Class 11 Maths
      • NCERT Solutions for Class 11 Business Studies
      • NCERT Solutions for Class 11 Accountancy
      • NCERT Solutions for Class 11 Economics
      • NCERT Solutions for Class 11 Entrepreneurship
    • Class 11 Humanities
      • NCERT Solutions for Class 11 Psychology
      • NCERT Solutions for Class 11 Political Science
      • NCERT Solutions for Class 11 Economics
      • NCERT Solutions for Class 11 Indian Economic Development
  • Class 10
    • NCERT Solutions for Class 10 Maths
    • NCERT Solutions for Class 10 Science
    • NCERT Solutions for Class 10 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 10 English
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Sanchayan
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Sparsh
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kritika
    • NCERT Solutions for Class 10 Sanskrit
    • NCERT Solutions for Class 10 Foundation of Information Technology
  • Class 9
    • NCERT Solutions for Class 9 Maths
    • NCERT Solutions for Class 9 Science
    • NCERT Solutions for Class 9 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 9 English
    • NCERT Solutions for Class 9 Hindi
    • NCERT Solutions for Class 9 Sanskrit
    • NCERT Solutions for Class 9 Foundation of IT
  • CBSE Sample Papers
    • Previous Year Question Papers
    • CBSE Topper Answer Sheet
    • CBSE Sample Papers for Class 12
    • CBSE Sample Papers for Class 11
    • CBSE Sample Papers for Class 10
    • CBSE Sample Papers for Class 9
    • CBSE Sample Papers Class 8
    • CBSE Sample Papers Class 7
    • CBSE Sample Papers Class 6
  • Textbook Solutions
    • Lakhmir Singh
    • Lakhmir Singh Class 10 Physics
    • Lakhmir Singh Class 10 Chemistry
    • Lakhmir Singh Class 10 Biology
    • Lakhmir Singh Class 9 Physics
    • Lakhmir Singh Class 9 Chemistry
    • PS Verma and VK Agarwal Biology Class 9 Solutions
    • Lakhmir Singh Science Class 8 Solutions

Learn CBSE

NCERT Solutions for Class 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

CBSE Sample Papers for Class 12 Hindi Elective Set 7 with Solutions

February 11, 2025 by Sastry CBSE

Students must start practicing the questions from CBSE Sample Papers for Class 12 Hindi Elective with Solutions Set 7 are designed as per the revised syllabus.

CBSE Sample Papers for Class 12 Hindi Elective Set 7 with Solutions

निर्धारित समय : 3 घंटे
पूर्णांक : 80

सामान्य निर्देश :

  • इस प्रश्न पत्र तीन खण्डों – खंड ‘क’, ‘ख’ और ‘ग’।
  • दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
  • तीनों खण्डों के कुल 13 प्रश्न हैं। तीनों खण्डों के प्रश्नों के उत्तर अनिवार्य है।
  • यथासंभव तीनों खण्डों के प्रश्नों के उत्तर क्रम से लिखिए।

खण्ड-‘क’
(अपठित बोध) (18 अंक)

1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर दीजिए-

मनुष्य अपने भविष्य के बारे में चिंतित है। सभ्यता की अग्रगति के साथ ही चिंताजनक अवस्था उत्पन्न होती जा रही है। इस व्यावसायिक युग में उत्पादन की होड़ लगी हुई है। कुछ देश विकसित कहे जाते हैं, कुछ विकासोन्मुख विकसित देश वे हैं जहाँ आधुनिक तकनीक का पूर्ण उपयोग हो रहा है। ऐसे देश नाना प्रकार की सामग्री का उत्पादन करते हैं और उस सामग्री की खपत के लिए बाज़ार ढूँढ़ते रहते हैं। अत्यधिक उत्पादन क्षमता के कारण ही वह देश विकसित और अमीर हैं। विकासोन्मुख ग़रीब देश उनके समान ही उत्पादन करने की आकांक्षा रखते हैं और आधुनिक तरीक़ो की जानकारी प्राप्त कर उत्पादन क्षमता बढ़ाने का स्वप्न देखते हैं। इसका परिणाम यह हुआ है कि सारे संसार में उन वायुमंडल प्रदूषण यंत्रों की भीड़ बढ़ने वाली है जो विकास के लिए परम आवश्यक माने जाते हैं। इन विकास वाहक उपकरणों ने अनेक प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न कर दी हैं। वायमंडल ऐसी विषाक्त गैसों से भर रहा है जिससे पर्यावरण दूषित होता जा रहा है और वनस्पतियों तक के अस्तित्व का संकट उत्पन्न हो गया है।

अपने बढ़ते उत्पादन को खपाने के लिए हर शक्तिशाली देश अपना प्रभाव क्षेत्र बढ़ा रहा है और आपसी प्रतिद्वंद्धिता इतनी बढ़ गई है कि सभी ने मारणास्त्रों का विशाल भंडार बना रखा है। विज्ञान और तकनीकों के विकास से अनुभवों की अनेक संहारकारी किस्मों का आविष्कार हुआ है। एक बार जहाँ मनुष्य की बुद्धि ने धरती को मानव-शून्य बनाने के लिए भयंकर अस्त्र तैयार कर दिए हैं, वहीं दूसरी ओर इस भावी मानव विनाश की आशंका से उसका एक समझदार अनुदाय आतंकित हो गया है, कि नजाने किस दिन संसार इस विनाशलीला का शिकार हो जाए।

यह विशेष रूप से ध्यान देने की बात है कि सिर्फ मनुष्य ही है जो अपने भविष्य के बारे में चिंतित है। यह सभी जानते हैं कि आधुनिक विज्ञान और तकनीक ने मनुष्य को बहुत कुछ दिया है। उसी की कृपा से संसार के मनुष्य एक-दूसरे के निकट आए हैं। अनेक पुराने संस्कार जो गलत फहमी पैदा करते थे नष्ट होते जा रहे हैं। मनुष्य को नीरोग, दीर्घजीवी ओर सुसंस्कृत बनाने के अनगिनत साधन बढ़े हैं, फिर भी मनुष्य चिंतित है। जो अंधाधुंध प्रकृति के मूल्यवान भंडारों की लूट मचाकर आराम और संपन्नता प्राप्त कर रहे हैं, वे बहुत परेशान नहीं हैं। वे यथास्थिति बनाए रखना चाहते हैं और यदि संभव हो तो अपनी व्यक्तिगत, परिवारगत और जातिगत संपन्नता अधिक-से-अधिक बड़ा लेने के लिए परिश्रम भी कर रहे हैं। ऐसे सुखी लोग ‘मनुष्य का भविष्य’ जैसी बातों के कारण परेशान नहीं हैं। पर जो लोग अधिक संवेदनशील हैं और मनुष्य जाति को महानाश की ओर बढ़ते देखकर विचलित हो उठते हैं, वे ही परेशान हैं।

(i) विकसित देश हम मानते हैं ……….
उत्तर देने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(क) जो आधुनिक तकनीक का पूर्ण उपयोग करते हैं।
(ख) जो उत्पादन क्षमता बढ़ाने का स्वप्न देखते हैं।
(ग) जो आधुनिकता में विश्वास रखते हैं।
(घ) जो आधुनिक तरीक़ों की जानकारी रखते हैं।
उत्तर:
(क) जो आधुनिक तकनीक का पूर्ण उपयोग करते हैं।
व्याख्या – जो आधुनिक तकनीक का पूर्ण उपयोग करते हैं, उन्हें विकसित देश मानते हैं।

(ii) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्प में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन (A): जो अंधाधुंध प्रकृति के मूल्यवान भंडारों की लूट मचाकर आराम और संपन्नता प्राप्त कर रहे हैं, वे बहुत परेशान नहीं है।
कारण (R): वे यथा स्थिति बनाए रखना चाहते हैं और यदि संभव हो तो अपनी व्यक्तिगत परिवारगत और जातिगत संपन्नता अधिक से अधिक बड़ा लेने के लिए परिश्रम भी कर रहे हैं।
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही सही है।
(ग) कथन (A) सही है और कारण (R) गलत हैं।
(घ) कथन (A) गलत है किंतु कारण (R) सही है।
उत्तर:
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही सही है।

(iii) मारक अस्त्रों के भंडार का दिन-प्रतिदिन बढ़ने का कारण है-
(क) राष्ट्र की सुरक्षा करना
(ख) अस्त्रों की संख्या बढ़ाना
(ग) अपना प्रभुत्व स्थापित करना
(घ) परस्पर प्रतिद्वन्द्विता का बढ़ना
उत्तर:
(घ) परस्पर प्रतिद्वन्द्विता का बढ़ना

(iv) पुराने संस्कारों के परिमार्जन के क्या कारण हैं ?
उत्तर:
पुराने संस्कारों के परिमार्जन का आधुनिक विज्ञान और तकनीकी विकास कारण हैं।

(v) किस प्रकार के लोग मानव जाति के भावी विनाश को लेकर आशंकित हैं ?
उत्तर:
सम्वेदनशील लोग मानव जाति के भावी विनाश को लेकर आशंकित हैं।

(vi) आप किस प्रकार के लोगों को विवेकी नहीं मानते हैं ?
उत्तर:
जो लोग प्रकृति का दोहन करते हैं, वे लोग विवेकी नहीं होते हैं।

(vii) मारक अस्त्रों के युद्ध क्षेत्र में प्रयोग करने का क्या परिणाम होगा ?
उत्तर:
मारक अस्त्रों के युद्ध में प्रयोग करने का परिणाम यह होगा कि पृथ्वी पर जीवन शून्य हो जाएगा।

2. निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर दीजिए-

राह में मुश्किल होगी हज़ार
तुम दो कदम बढ़ाओ तो सही
हो जाएगा हर सपना साकार
तुम चलो तो सही तुम चलो तो सही
मुश्किल है पर इतना भी नहीं कि तू कर न सके
दूर है मंज़िल लेकिन इतनी भी नहीं
कि तू पा न सके
तुम चलो तो सही, तुम चलो तो सही।
एक दिन तुम्हारा भी नाम होगा;
तुम्हारा भी सत्कार होगा
तुम कुछ लिखो तो सही,
तुम कुछ आगे पढ़ो तो सही,
तुम चलो तो सही, तुम चलो तो सही।
सपनों के सागर में कब तक गोते लगाते रहोगे,
तुम एक राह चुनो तो सही,
तुम उठो तो सही, तुम कुछ करो तो सही,
तुम चलो तो सही, तुम चलो तो सही।
कुछ ना मिला तो कुछ सीख जाओगे,
जिंदगी का अनुभव साथ ले जाओगे,
गिरते पड़ते सम्भल जाओगे,
फिर एक बार तुम जीत जाओगे।
तुम चलो तो सही, तुम चलो तो सही।

(i) काव्यांश की पंक्ति हो जाएगा हर सपना साकार’ पंक्ति के संदर्भ में लिखिए कि सपने कब साकार होते हैं ?
(क) जागी आँखों से सपने देखने से
(ख) काल्पनिक लोक में विचरण करने से
(ग) उन्हें पाने की कोशिश करने से
(घ) योजनाएँ बनाने से
उत्तर:
(ग) उन्हें पाने की कोशिश करने से

(ii) ‘सपनों के सागर में गोते लगाने से कवि का क्या अभिप्राय है ?
(क) सपनें रूपी सागर में डुबकियाँ लगाना
(ख) कल्पना लोक में ही योजनाएँ बनाते रहना
(ग) दिन-रात सपनें देखते रहना
(घ) काल्पनिक सुख का अनुभव करना
उत्तर:
(ख) कल्पना लोक में ही योजनाएँ बनाते रहना
व्याख्या- ‘सपनों के सागर में गोते लगाने से कवि का अभिप्राय है कि कल्पना लोक में ही योजनाएँ बनाते रहना ।

(iii) ‘एक दिन तुम्हारा भी नाम होगा’ पंक्ति में नाम बताने का कथन है/हैं-
I. समाज में विशिष्ट पहचान होना।
II. सम्बोधन के लिए पहचान होना ।
III. सामाजिक पहचान होना ।
(क) केवल (I)
(ख) केवल (II)
(ग) केवल (III)
(घ) (II) और (III)
उत्तर:
(क) केवल (I)

(iv) ‘जीवन में असफलताएँ भी व्यक्ति को बहुत कुछ सिखाकर जाती हैं’ – भाव को व्यक्त करने वाली पंक्ति कौन-सी है ?
उत्तर:
उपर्युक्त पंक्ति का आशय यह है कि कुछ ना मिला तो कुछ सीख जाओगे।

(v) इस कविता का स्वर क्या है ?
उत्तर:
इस कविता का स्वर आशावादी है अर्थात् कवि आशावादी एवं दृढ़ निशयर्थी है इसलिए कविता का स्वर आशाबादी है।

(vi) ‘दूर है मंज़िल लेकिन इतनी भी नहीं
कि तू पा न सके’
– पंक्ति से कवि की किस विशेषता का पता चलता है ?
उत्तर:
उपर्युक्त काव्य पंक्ति से कवि की दृढ़ता का पता चलता है।

खण्ड -‘ख’
(अभिव्यक्ति और माध्यम पुस्तक के आधार पर) (22 अंक)

3. निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए- (1+2+2=5)

(क) किसी मुद्दे पर समाचार पत्र की राय प्रकट करने वाला लेख क्या कहलाता है ? (शब्द सीमा लगभग 20 शब्द)
उत्तर:
किसी भी मुद्दे पर समाचार पत्र की राय प्रकट करने वाला लेख सम्पादकीय कहलाता है। सम्पादक स्वतंत्रा होकर अपने विचार प्रस्तुत करता है।

(ख) कारोबार तथा व्यापार से जुड़े विशेष लेखन के लिए प्रयुक्त होने वाले शब्द कौन-से हैं ? ( शब्द सीमा लगभग 40 शब्द)
उत्तर:
कारोबार तथा व्यापार से जुड़े विशेष लेखन के लिए प्रयुक्त होने वाले शब्द तेज़ड़िए, मंदड़िए, बिकवाली हैं।

(ग) ब्रेकिंग न्यूज़ में क्या होता है ? (शब्द सीमा लगभग 40 शब्द)
उत्तर:
ब्रेकिंग न्यूज मैं किसी बड़ी खबर को तत्काल दर्शकों तक पहुँचाया जाता है। इसमें कम से कम शब्दों मे महज सूचना दि जाति है। रिपोर्टर घटना स्थल पर पहुँचकर रिपोर्टिगं करता है।

जनसंचार और सृजनात्मक लेखन पर आधारित प्रश्न
4. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए-(3 × 2 = 6)

(क) पत्रकारीय लेखन क्या है ?
उत्तर:
अखबार या अन्य समाचार माध्यमों में काम करने वाले पत्रकार अपने पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं तक सूचनाएँ पहुँचाने के लिए लेखन के विभिन्न रूपों का प्रयोग करते हैं। इसे ही पत्रकारीय लेखन कहते हैं। इसके कई रूप होते हैं। पत्रकारीय लेखन का सम्बन्ध और दायरा समसामयिक और वास्तविक घटनाओं, समस्याओं और मुद्दों से है।

(ख) फीचर लेखन की प्रचलित शैली कौन-सी है ? फ़ीचर की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
फ़ीचर लेखन की कोई निश्चित शैली नहीं है। इसकी विशेषताएँ इस प्रकार हैं-
इसमें लेखक कथात्मक शैली का अधिक प्रयोग करता है।
फीचर लेखन में भाषा सरल, रूपात्मक और आकर्षक होती है।
फीचर लेखन में अलंकार और दुरूहता से बचने की आवश्यकता होती है।
. इसमें जीवन की यथार्थ स्थिति को लेखक अभिव्यक्त करता है।

(ग) इंटरनेट के विषय में अपने विचार प्रस्तुत कीजिए ।
उत्तर:

5. निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए- (5 × 1 = 5)

(क) वर्षा का बदलता चक्र
उत्तर:

(ख) हमारे सामाजिक त्योहार
उत्तर:

(ग) फुटबॉल का एक मैच
उत्तर:

6. निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए- (3 × 2 = 6)

(क) ‘कविता के मूल में संवेदना है, कैसे ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:

(ख) नाटक के मंच निर्देश हमेशा वर्तमान काल में ही संयोजित क्यों होते हैं ?
कथानक कहानी का एक प्रारंभिक नक्शा क्यों होता है ?
उत्तर:

खण्ड – ‘ग’
(पाठ्य पुस्तकों अंतरा, अंतराल के आधार पर) (40 अंक)

7. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए- (1 × 5 = 5)

मैंने देखा
एक बूँद सहसा
उछली सागर के झाग से;
रंग गई क्षणभर
ढलते सूरज की आग से ।
मुझको दीख गया :
सूने विराट के सम्मुख
हर आलोक – छुआ अपनापन
है उन्मोचन
नश्वरता के दाग से।

(i) प्रस्तुत काव्यांश में कवि ने व्याख्यायित किया है …………..
(क) बूँद के माध्यम से जीवन की अमरता को
(ख) बूँद के माध्यम से सागर की नश्वरता को
(ग) बूँद के माध्यम से जीवन की क्षणभंगुरता को
(घ) बूँद के माध्यम से सागर की क्षणभंगुरता को
उत्तर:

(ii) कविता में प्रस्तुत ‘बूंद’ शब्द किसका प्रतीक है ?
(क) संसार का
(ख) जीवन का
(ग) पानी का
(घ) ईश्वर का
उत्तर:

(iii) निम्नलिखित कथन कारण को ध्यानपूर्वक पढिए तथा उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन – कविता में बूंद शब्द की बात की है।
कारण – बूंद जीवन का प्रतीक है।
(क) कथन और कारण दोनों गलत हैं।
(ख) कथन और कारण दोनों सही है।
(ग) कथन सही है किंतु कारण गलत हैं।
(घ) कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
उत्तर:

(iv) प्रस्तुत कविता में कवि ने ……… महत्ता प्रतिपादित की है ?
(क) क्षण की
(ख) जल की
(ग) बूँद की
(घ) प्रकृति की
उत्तर:

(v) सूने विराट के सम्मुख पंक्ति में विराट इस ओर संकेत करता है-
कथन 1-विरार शब्द प्रकृति की ओर संकेत करता है।
कथन 2- विराट शब्द बहन की ओर संकेत करता है।
कथन 3 – विराट शब्द समुद्र की ओर संकेत करता है।
(क) केवल कथन 3
(ख) केवल कथन 2
(ग) केवल कथन 1
(घ) कथन 2 और 3
उत्तर:

8. निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए- (2×2=4)

(क) देवसेना के पतन का क्या कारण ?
उत्तर:

(ख) निम्नलिखित पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए-
पुलकि सरीर सभाँ भए ठाढ़े।
नीरज नयन नेह जल बाढ़े ॥
कहब और मुनिनाथ निबाहा ।
एहि तें अधिक कहाँ में काहा ॥
उत्तर:

(ग) ‘सरोज स्मृति’ कविता जितनी निराला की निजी अनुभूति है, उतनी ही सामाजिक भी है, कैसे ? स्पष्ट करके लिखिए।
उत्तर:

9. निम्नलिखित में से किसी एक काव्यांश की सप्रसंग व्याख्या लगभग 100 शब्दों में कीजिए- (6×1=6)

(क) कभी सई साँझ
बिना किसी सूचना के
घुस जाओ इस शहर में
कभी आरती के आलोक में
यह अद्भुत दिखता है, इसका आधार
यह आधा जल में है
आधा मंत्र में
उत्तर:

अथवा

ऐसे, फुटपाथ पर चलते-चलते चलते ।
कल मैंने जाना कि वसंत आया।
और कैलेंडर से मालूम था।
अमुक दिन अमुक बार मदन महीने की होवेगी पंचमी
दफ्तर में छुट्टी भी थी यह था प्रमाण
और कविताएँ पढ़ते रहने से यह पता था
कि दहर – दहर रहकेंगे कहीं ढाक के जंगल ।
उत्तर:

10. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए- (1 × 5 = 5)

एक मिल मालिक के दिमाग़ में अजीब-अजीब ख़्याल आया करते थे जैसे सारा संसार मिल ही जाएगा, सारे लोग मज़दूर और वह उनका मालिक या मिल में और चीज़ों की तरह आदमी भी बनने लगेंगे, तब मज़दूरी भी नहीं देनी पड़ेगी, वगैरा वगैरा। एक दिन उसके दिमाग़ में ख़्याल आया कि अगर मज़दूरों के चार हाथ हों तो काम कितनी तेज़ी से हो और मुनाफ़ा कितना ज़्यादा लेकिन यह काम करेगा कौन ? उसने सोचा, वैज्ञानिक करेंगे, ये हैं किस मर्ज़ की दवा। उसने यह काम करने के लिए बड़े वैज्ञानिकों को मोटी तनख्वाहों पर नौकर रखा और वे नौकर हो गए। कई साल तक शोध और प्रयोग करने के बाद वैज्ञानिकों ने कहा कि ऐसा अंसभव है कि आदमी के चार हाथ हो जाएँ।

(i) मिल मालिक के दिमाग में अजीब-अजीब ख़्याल ……….. आया करते थे ?
(क) उत्पादन बढ़ाने के लिए
(ख) अपना कारोबार बढ़ाने के लिए
(ग) अत्यधिक मुनाफा कमाने के लिए
(घ) मज़दूरी बचाने के लिए
उत्तर:

(iii) निम्नलिखित कथन तथा कारण पर विचार कीजिए और सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर लिखिए –
कथन: वैज्ञानिकों का नौकर हो जाना।
कारण: क्योंकि वे गुलाम हो गए थे ।
विकल्पः
(क) कथन और कारण दोनों गलत है।
(ख) कथन और कारण दोनों सही है।
(ग) कथन सही है किंतु कारण गलत है।
(घ) कथन गलत है। किंतु कारण सही है।
उत्तर:

(iv) ‘मज़दूरों के चार हाथ होने की बात मिल मालिक के दिमाग़ में आने का अर्थ है कि ……..
(क) वह मज़दूरों का शोषण चाहता है।
(ख) वह अधिक उत्पादन चाहता है।
(ग) वह अनुसंधान करना चाहता है।
(घ) वह कम समय में अधिक काम करना चाहता है।
उत्तर:

(v) एक दिन उसके दिमाग में ख्याल आया कि अगर मजदूरों के चार हाथ हो तो काम कितनी तेजी से हो और मुनाफा कितना ज़्यादा पंक्ति में पूँजीपतियों की इस भावना का पता चलता है-
(क) शोषक
(ख) विनम्र
(ग) शांत
(घ) प्रिय
उत्तर:

11. निम्नलिखित तीन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में दीजिए- (2 × 2 = 4)

(क) ‘प्रेमघन की छाया स्मृति’ पाठ के संदर्भ में लिखिए कि रामचन्द्र शुक्ल के मन में चौधरी साहब को देखने की उत्कंठा को अनुमान लगाने की बात क्यों कही गई है ?
उत्तर:

(ख) ‘सुमिरिनी के मनके’ पाठ के आधार पर लिखिए कि ‘बालक बच गया’ ऐसा क्यों कहा गया है ?
उत्तर:

(ग) बड़ी बहुरिया के संवाद का प्रत्येक शब्द हरगोबिन के मन में काँटे की तरह क्यों चुभ रहा था ? ‘संवदिया’ पाठ के आधार पर लिखिए।
उत्तर:

12. निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढकर किसी एक गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या लगभग 100 शब्दों में कीजिए – 6×1=6

(क) उन्हीं दिनों सेवाग्राम में अनेक जाने-माने देशभक्त देखने को मिले। पृथ्वीसिंह आज़ाद आप हुए थे, जिनके मुँह से वह सारा किस्सा सुनने को मिला कि कैसे उन्होंने हथकड़ियों समेत भागती रेलगाड़ी में से छलाँग लगाई और निकल भागने में सफल हुए और फिर गुमनाम रहकर बरसों तक एक जगह अध्यापन कार्य करते रहे। उन्हीं दिनों वहाँ पर मीरा बेन थीं, खान अब्दुल गफ्फार खान आए हुए थे, कुछ दिन के लिए राजेन्द्र बाबू भी आए थे। उनके रहते यह नहीं लगता था कि सेवाग्राम दूर पार का कस्बा हो।
उत्तर:

अथवा

(ख) शिवालिक की सूखी नीरस पहाड़ियों पर मुस्कुराते हुए ये वृक्ष द्वंद्वातीत हैं, अलमस्त हैं। मैं किसी का नाम नहीं जानता, कुल नहीं जानता, शील नहीं जानता पर लगता है, वे जैसे मुझे अनादि काल से जानते हैं। इन्हीं में एक छोटा सा बहुत ही ठिगना पेड़ है, पत्ते चौड़े भी हैं, बड़े भी हैं। फूलों से तो ऐसा लदा है कि कुछ पूछिए नहीं अजीब सी अदा है, मुस्कुराता जान पड़ता है।
उत्तर:

13. निम्नलिखित तीन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में दीजिए- (5 × 2 = 10)

(क) ‘सूरदास की झोंपड़ी’ पाठ में सूरदास की लाचारी और संघर्ष के साथ उसकी जिजीविषा का भी चित्रण हुआ है, कैसे ? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:

(ख) तकनीकी और प्रौद्योगिकी विकास से ग्रामीण जीवन की संस्कृति कैसे नष्ट हो रही है ? ‘ अपना मालवा खाऊ – उजाड़ सभ्यता में ‘ पाठ के आधार पर अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:

(ग) ‘बिस्कोहर’ की माटी’ प्रकृति की उपयोगिता का वर्णन किस प्रकार हुआ है ?
उत्तर:

Filed Under: CBSE Sample Papers

LearnCBSE.in Student Education Loan
  • Student Nutrition - How Does This Effect Studies
  • Words by Length
  • NEET MCQ
  • Factoring Calculator
  • Rational Numbers
  • CGPA Calculator
  • TOP Universities in India
  • TOP Engineering Colleges in India
  • TOP Pharmacy Colleges in India
  • Coding for Kids
  • Math Riddles for Kids with Answers
  • General Knowledge for Kids
  • General Knowledge
  • Scholarships for Students
  • NSP - National Scholarip Portal
  • Class 12 Maths NCERT Solutions
  • Class 11 Maths NCERT Solutions
  • NCERT Solutions for Class 10 Maths
  • NCERT Solutions for Class 9 Maths
  • NCERT Solutions for Class 8 Maths
  • NCERT Solutions for Class 7 Maths
  • NCERT Solutions for Class 6 Maths
  • NCERT Solutions for Class 6 Science
  • NCERT Solutions for Class 7 Science
  • NCERT Solutions for Class 8 Science
  • NCERT Solutions for Class 9 Science
  • NCERT Solutions for Class 10 Science
  • NCERT Solutions for Class 11 Physics
  • NCERT Solutions for Class 11 Chemistry
  • NCERT Solutions for Class 12 Physics
  • NCERT Solutions for Class 12 Chemistry
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 1
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 2
  • Metals and Nonmetals Class 10
  • carbon and its compounds class 10
  • Periodic Classification of Elements Class 10
  • Life Process Class 10
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 7
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 8
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 9
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 10
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 11
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 12
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 13
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 14
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 15
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 16

Free Resources

RD Sharma Class 12 Solutions RD Sharma Class 11
RD Sharma Class 10 RD Sharma Class 9
RD Sharma Class 8 RD Sharma Class 7
CBSE Previous Year Question Papers Class 12 CBSE Previous Year Question Papers Class 10
NCERT Books Maths Formulas
CBSE Sample Papers Vedic Maths
NCERT Library

NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 10
NCERT Solutions for Class 9
NCERT Solutions for Class 8
NCERT Solutions for Class 7
NCERT Solutions for Class 6
NCERT Solutions for Class 5
NCERT Solutions for Class 4
NCERT Solutions for Class 3
NCERT Solutions for Class 2
NCERT Solutions for Class 1

Quick Resources

English Grammar Hindi Grammar
Textbook Solutions Maths NCERT Solutions
Science NCERT Solutions Social Science NCERT Solutions
English Solutions Hindi NCERT Solutions
NCERT Exemplar Problems Engineering Entrance Exams
Like us on Facebook Follow us on Twitter
Watch Youtube Videos NCERT Solutions App